साँचा:मुखपृष्ठ अन्य संस्करणों में अप्रैल 2007

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बांग्लादेश का पताका
बांग्लादेश गणतन्त्र (बांग्ला: গণপ্রজাতন্ত্রী বাংলাদেশ गॉणोप्रोजातोन्त्री बांग्लादेश्) दक्षिण जंबूद्वीप का एक राष्ट्र है। देश की उत्तर, पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यान्मार देशों से मिलती हैं; दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल, बंगाल हैं, जिसका ऐतिहासिक नाम “বঙ্গ” (बॉङ्गो) या “বাংলা” (बांग्ला) है। विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है किन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से बांग्लादेश विश्व में 93वाँ है, फलस्वरूप बांग्लादेश विश्व के सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश, प्रतिवर्ष मौसमी उत्पात का शिकार होता है, और चक्रवात भी बहुत सामान्य हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था, सार्क और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है। यह ओआइसी और डी-8 का भी सदस्य है। संपूर्ण लेख पढ़ें… (बांग्लाहिन्दी)