साँचा:निर्वाचित लेख जून २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बनारश शहर के चित्र
बनारश शहर के चित्र
वाराणसी (बनारस या काशी) गंगा नदी के तट पर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बसा शहर है। इसे हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र शहर माना जाता है और यहां काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग स्थापित है। इसके अलावा बौद्ध एवं जैन धर्म में भी इसे पवित्र माना जाता है। ये संसार के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक और भारत का प्राचीनतम शहर है। वाराणसी की संस्कृति का गंगा नदी एवं इसके धार्मिक महत्त्व से अटूट संबंध है। ये शहर सहस्रों वर्षों से भारत का, विशेषकर उत्तर भारत का सांस्कृतिक एवं धार्मिक केन्द्र रहा है। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का बनारस घराना वाराणसी में ही जन्मा एवं विकसित हुआ है। भारत के कई दार्शनिक, कवि, लेखक, संगीतज्ञ वाराणसी में रहे हैं। यहां के निवासी मुख्यतः काशिका भोजपुरी बोलते हैं, जो हिन्दी की ही एक बोली है। वाराणसी को प्रायः अविमुक्त क्षेत्र, मंदिरों का शहर, भारत की धार्मिक राजधानी, भगवान शिव की नगरी, दीपों का शहर, ज्ञान नगरी आदि विशेषणों से संबोधित किया जाता है। यहां चार विश्वविद्यालय हैं, जिनमें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय प्रमुख है। शहर प्राचीन भारत के महाजनपदों में से एक था। यहां की बनारसी रेशमी साड़ी, बनारसी पान और कलाकंद प्रसिद्ध हैं। विस्तार में...