साँचा:निर्वाचित तस्वीर फरवरी२००७

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
यूरेशियाई लिंक्स (द्विपद नाम: Lynx lynx लिंक्स लिंक्स) एक माध्यम-आकार की जंगली बिल्ली है। इस तस्वीर में लिंक्स का एक बिलौटा है। लिंक्स की पूँछ छोटी होती है, और सामान्यतः उनके कानो के छोर पर बालो का गुच्छा होता है। उनके बड़े और गद्देदार पंजे बर्फ पर चलने मे मदद करते है। उनकी खाल स्लेटी से लाल रंग की होती है, जिनपर काले चित्ते होते है।

लिंक्स उँची पहाडी वाले जंगलो मे पाए जाते है, जहाँ घनी झाडियों और घास-फूस होती है। लिंक्स आम-तौर पर खरगोश, गिलहरी, लोमड़ी और रो हिरण (roe deer) का शिकार करते हैं।

ज़्यादा निर्वाचित तस्वीर: दिसंबर 2006-जनवरी 2007