साँचा:आज का आलेख ९ जून २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बोतल वृक्ष एक वृक्ष है। इसकी आठ प्रजातियाँ पाइ जाती हैं। जिनमें से छः मेडागास्कर, एक अफ्रीका तथा एक आस्ट्रेलिया की मूल निवासी हैं। इस वृक्ष की ऊँचाई ५ से ३० मीटर (१६ से ९८ फीट) तथा तने का व्यास ७ से ११ मीटर (२३ से ३६ फीट) तक होता है। दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में दुनिया का सबसे बड़ा बोतल वृक्ष है जिसके तने की परीधि ५० मीटर (१६० फीट) तथा औसत व्यास १५ मीटर (४९ फीट) है। बोतल वृक्ष हजारों सालों तक जीवीत रहते हैं। इसकी सभी प्रजातियाँ शुष्क प्रदेशों में पाइ जाती हैं। ये वृक्ष गर्मी की शुष्क ऋतु के प्रारम्भ में अपने पत्ते गिरा देते हैं। बोतल वृक्ष अपने फूले हुए तने में १,२०,००० लिटर तक जल जमा रखता है। विस्तार से पढ़ें...