साँचा:आज का आलेख ५ फ़रवरी २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आई.ए.ई.ए का ध्वज
आई.ए.ई.ए का ध्वज
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण एक स्वायत्त विश्व संस्था है, जिसका उद्देश्य विश्व में परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है। यह परमाणु ऊर्जा के सैन्य उपयोग को किसी भी प्रकार रोकने में प्रयासरत रहती है। इस संस्था का गठन २९ जुलाई, १९५७ को हुआ था। इसका मुख्यालय वियना, आस्ट्रिया में है। संस्था ने १९८६ में रूस के चेरनोबल में हुई नाभिकीय दुर्घटना के बाद अपने नाभिकीय सुरक्षा कार्यक्रम को विस्तार दिया है। इसके वर्तमान महासचिव मिस्र मूल के मोहम्मद अलबारदेई को २००५ का शांति नोबेल पुरस्कार दिया गया। इसके प्रथम महासचिव डब्ल्यू स्टर्लिंग कोल (१९५७-१९६१) थे। आईएईए बोर्ड के ३५ सदस्य देशों में से २६ नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह सदस्य देश हैं। इस संस्था के मुख्यत: तीन अंग हैं-बोर्ड ऑफ गर्वनर्स, जनरल कांफ्रेंस और सचिवालय।  विस्तार में...