साँचा:आज का आलेख ४ जुलाई २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारत-चीन की पश्चिमी सीमा पर अक्साई चिन
भारत-चीन की पश्चिमी सीमा पर अक्साई चिन
अक्साई चिन या अक्सेकिन (सरलीकृत चीनी: 阿克赛钦, आकेसैकिन), चीन, पाकिस्तान और भारत के संयोजन यानि तिब्बती पठार के उत्तर-पश्चिम मे स्थित एक विवादित क्षेत्र है। यह कुनलुन पर्वतों के ठीक नीचे स्थित है और जम्मू और कश्मीर के कुल क्षेत्रफल के पांचवें भाग के बराबर लगभग ४२,६८५ किमी²(१६,४८१ वर्ग मील) है। क्षेत्र चीन के प्रशासन के अधीन है और झिन्जियांग स्वायत्तशासी क्षेत्र के कशगार प्रशासन के कार्गिलिक प्रान्त का हिस्सा है, पर भारत इस पर अपना दावा जताता है और इसे जम्मू और कश्मीर राज्य का उत्तर पूर्वी हिस्सा मानता है। वास्तव मे यह एक बहुत ऊंचाई, लगभग ५००० मीटर पर स्थित एक नमक का मरुस्थल है। भौगोलिक दृष्टि से अक्साई चिन तिब्बती पठार का भाग है, और इसे खारा मैदान भी कहा जाता है।  विस्तार में...