साँचा:आज का आलेख ३ नवंबर २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रसायनों से भड़े हुए मर्तबान
रसायनों से भड़े हुए मर्तबान
रसायनशास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पदार्थों की संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसका शाब्दिक विन्यास रस+अयन है जिसका शाब्दिक अर्थ रसों (द्रवों) का अध्ययन है। यह एक भौतिक विज्ञान है जिसमें पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त हुए या प्रयुक्त हुए ऊर्जा का अध्ययन करते हैं। इसकी कई शाखाएं हैं जिनमें कार्बनिक रसायन, अकार्बनिक रसायन, जैव रसायन, भौतिक रसायन, विश्लेषणात्मक रसायन आदि प्रमुख हैं। प्रथम दो शाखाओं में क्रमशः कार्बनिक अकार्बनिक , जैव रसायन में सुक्ष्म जीवों में उपस्थित पदार्थों, भौतिक रसायन में पदार्थ की बनावट, संघटन और उसमें सन्निहित ऊर्जा तथा विश्लेषणात्मक रसायन में नमूने के विश्लेषण का अध्ययन किया जाता है। हाल के दिनों में न्यूरो-रसायन जैसी रसायन की कुछ और शाखाओं का उदय हुआ है। विस्तार से पढ़ें...