साँचा:आज का आलेख २९ जून २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डॉ॰केशव बलीराम हेडगेवार
डॉ॰केशव बलीराम हेडगेवार
केशव बलीराम हेडगेवार ( १ अप्रैल, १८८९ - २१ जून १९४०) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी थे। उनका जन्म १ अप्रैल, १८८९ को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पंडित बलिराम पंत हेडगेवार के घर हुआ था। इनकी माता रेवतीबाई एक सहृदय महिला थीं। केशव बाल्यकाल से ही क्रांतिकारक विचारों धनी थे। केशवराव ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से प्रथम श्रेणी में डॉक्टरी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की, किंतु देश-सेवा के लिए नौकरी का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। लोकमान्य तिलक की मृत्यु के बाद केशव कॉग्रेस और हिन्दू महासभा दोनों में काम करते रहे। गांधीजी के अहिंसक असहयोग आन्दोलन और सविजय अवज्ञा आंदोलनों में भाग लिया, किंतु ख़िलाफ़त आंदोलन की आलोचना की। नागपुर में १९२३ के दंगों में के दौरान इन्होंने डॉक्टर मुंजे के साथ सक्रिय सहयोग किया। डॉ॰साहब ऐसे व्यक्ति थे, जिसने व्यक्ति की क्षमताओं को उभारने के लिए नए तौर-तरीके विकसित किए। १९२५ को दशहरे के दिन इन्होने नागपुर मे राष्टीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। डॉ॰साहब १९२५ से १९४० तक, यानि मृत्यु पर्यन्त इसके सरसंघचालक रहे। विस्तार में...