साँचा:आज का आलेख २८ मार्च २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
धुआं उत्सर्जन
धुआं उत्सर्जन
यूरोपीय उत्सर्जन मानक (अंग्रेज़ी:यूरोपियन एमिशन स्टेंडर्ड) प्रदूषण संबंधी नियामक हैं जो यूरोप में सभी वाहनों पर लागू किए जाते हैं। यूरोपियन एमिशन स्टेंडर्डस सभी यूरोपियन देशों में एक समान लागू हैं। वर्तमान समय में नाइट्रोजन ऑक्साइड, सभी हाइड्रोकार्बन, गैर-मीथेन हाइड्रोकार्बन, कार्बन मोनोऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर संबंधी उत्सर्जन पर कारों, ट्रेनों, ट्रैक्टरों, लॉरियों और इनसे संबंधित मशीनरी पर यह कड़े नियामक लागू होते हैं। इनके विपरीत, समुद्री जहाजों और हवाई जहाजों को इन नियामकों से अलग रखा गया है। प्रत्येक वाहन पर नियामक उसके आकार के अनुसार ही तय किए जाते हैं, अतएव मानकों पर खरे न उतरने वाले वाहनों की बिक्री पर कड़ा निषेध लगा है। विस्तार में...