साँचा:आज का आलेख २८ जनवरी २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नंदा देवी शिखर
नंदा देवी शिखर
नंदा देवी पर्वत भारत की दूसरी एवं विश्व की २३वीं सर्वोच्च चोटी है। ७८१६ मीटर (२५,६४३ फीट) ऊंचा यह शिखर हिमालय पर्वत शृंखला में भारत के उत्तरांचल राज्य में पूर्व में गौरीगंगा तथा पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है। इस चोटी को उत्तरांचल राज्य में मुख्य नंदा देवी के रूप में पूजा जाता है। नंदादेवी मैसिफ के दो छोर हैं। इनमें दूसरा छोर नंदादेवी ईस्ट कहलाता है। इन दोनों के मध्य दो किलोमीटर लम्बा रिज क्षेत्र है। इस शिखर पर प्रथम विजय अभियान में १९३६ में नोयल ऑडेल तथा बिल तिलमेन को सफलता मिली थी। यह शिखर २१००० फुट से ऊंची कई चोटियों के मध्य स्थित है। नंदादेवी शिखर के आसपास का क्षेत्र अत्यंत सुंदर है व नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया जा चुका है। इस नेशनल पार्क को १९८८ में यूनेस्को द्वारा प्राकृतिक महत्व की विश्व धरोहर घोषित किया था। विस्तार में...