साँचा:आज का आलेख २६ मार्च २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कुतुब परिसर युनेस्को विश्व धरोहर घोषित है।
कुतुब परिसर युनेस्को विश्व धरोहर घोषित है।
कुतुब मीनार भारत में दक्षिण दिल्ली शहर के महरौली भाग में स्थित, ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। यह परिसर युनेस्को की विश्व धरोहर घोषित है। इसकी ऊँचाई ७२.५ मी.और व्यास १४.३ मीटर है, जो ऊपर जाकर शिखर पर २.७५ मी.हो जाता है। कुतुबमीनार मूल रूप्‍ा से सात मंजिल की थी, लेकिन अब यह पाँच मंजिल की ही रह गई है। इसमें ३७९ सीढियाँ हैं। मीनार के चारों ओर बने आहाते में भारतीय कला के कई उत्कृष्ट नमूने हैं, जिनमें से अनेक इसके निर्माण काल सन ११९३ या पूर्व के हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अनुसार, इसके निर्माण पूर्व यहाँ सुन्दर २० जैन मन्दिर बने थे। उन्हें ध्वस्त करके उसी सामग्री से वर्तमान इमारतें बनीं। विस्तार में...