साँचा:आज का आलेख २५ अप्रैल २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
होमर द्वारा रचित औडेसी
होमर द्वारा रचित औडेसी
ओडेसी (प्राच. यून. Ὀδυσσεία Odusseia) — इलियाड के बाद द्वितीय महा काव्य है, जिसके रचयिता प्राचीन यूनानी कवि होमर को माना जाता है। ओडेसी ई.पू. आठवीं शताब्दी में लिखी गयी है। यह कहाँ लिखी गई इस संबंध में माना जाता है कि यह इस समय के यूनान अधिकृत में सागर तट आयोनिया में लिखी गई जो अब टर्की का भाग है। इसमें ओडेस या उलीस नाम के एक पौराणिक नायक के ट्रॉय के युद्ध के बाद मातृभूमि वापस लौटते समय घटने वाले साहसपूर्ण कार्यों की गाथा कही गयी है। जिस प्रकार हिंदू रामायण में लंका विजय की कहानी पढ़कर आनंदित होते हैं। उसी प्रकार ओडिसी में यूनान वीर यूलीसिस की कथा का वर्णन आनंदमय है। ट्राय का राजकुमार स्पार्टा की रानी हेलेन का अपहरण कर ट्राय नगर ले गया। इस अपमान का बदला लेने के लिए यूनान के सभी राजाओं और वीरों ने मिलकर ट्राय पर आक्रमण किया। विस्तार से पढ़ें