साँचा:आज का आलेख २४ जनवरी २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
टेरा उपग्रह द्वारा लिया गया चित्र
टेरा उपग्रह द्वारा लिया गया चित्र
कैस्पियन सागर (फ़ारसी - دریای مازندران दरया ए मजंदरान), एशिया की एक झील है, किन्तु इसके वृहत आकार के कारण इसे सागर कहा जाता है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी झील है तथा मध्य एशिया में स्थित है। इसका क्षेत्रफल ३,७१,००० वर्ग किलोमीटर है तथा आयतन ७८,२०० घन किलोमीटर। इसका कोई बाह्यगमन नहीं है और पानी सिर्फ़ वाष्पीकरण के द्वारा बाहर जा सकता है। ऐतिहासिक रूप से यह काला सागर के द्वारा बोस्फ़ोरस, एजियन सागर और इस तरह भूमध्य सागर से जुड़ा हुआ माना जाता है जिसके कारण इसे ज्यरचना के आधार पर झील कहना उचित नहीं होता। इसका खारापन १.२ प्रतिशत है जो समुद्र के खारेपन का एक तिहाई है। इसके नाम के बारे में जो धारणाएं प्रचलित हैं उनमें ऋषि कश्यप का नाम प्रमुख है। विस्तार में...