साँचा:आज का आलेख २१ जून २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हरिद्वार में गंगा
हरिद्वार में गंगा
गंगा भारत की दीर्घतम एवं सबसे महत्वपूर्ण नदी है। इसकी कुल लम्बाई २,५१० कि.मी है जिसमें से २,०७१ कि.मी भारत के अन्तर्गत है तथा शेष भाग बांग्लादेश के अन्तर्गत है। गंगा अपनी २,५१० कि.मी की लंबी यात्रा भारत के उत्तरांचल राज्य में पश्चिमी हिमालय से आरंभ करके बंगाल की खाड़ी के सुंदरवन मुहाने (डेल्टा) में समाप्त करती है। गंगा नदी का अपवाह तंत्र उत्तरी भारत का महत्वपूर्ण नदी तंत्र है। यह अपनी सहायक नदियों के साथ दस लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के उपजाऊ मैदान की रचना करतीं है, जहां बहुत ही सघन जनसंख्या निवास करती है। इस नदी की अधिकतम गहराई १०० फीट (३१ मी) है। हिंदू धर्म में इसे एक पवित्र नदी माना जाता है तथा इसकी उपासना एक देवी के रूप में की जाती है। गंगा नदी के कई प्रतीकात्मक अर्थों का वर्णन जवाहर लाल नेहरू ने अपनी पुस्तक भारत की खोज (डिस्कवरी ऑफ इंडिया) में किया है। नवंबर,२००८ में भारत सरकार ने गंगा को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया है।  विस्तार में...