साँचा:आज का आलेख १ फ़रवरी २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विश्व पुस्तक मेला, २०१०
विश्व पुस्तक मेला, २०१०
विश्व पुस्तक मेला २०१०, नई दिल्ली में ३० जनवरी, २०१० से प्रगति मैदान में आरंभ हुआ है। यह मेला ७ फरवरी, २०१० तक चलेगा। यहां एक दर्जन से अधिक हॉल और खुले में टेंट में लाखों पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। यह १९वां विश्व पुस्तक मेला नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा एक वर्ष के अंतराल पर आयोजित किया जाता है। इस मेले को इस वर्ष राष्ट्रकुल खेल को समर्पित किया गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम एक पूरा पवेलियन है, जिसमें खेल से जुड़ी दुनिया भर की किताबें हैं। इसके लिए कैटलॉग भी बनाया गया है, ताकि बाद में भी उन पुस्तकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके और उसका लाभ उठाया जा सके। यहां पं.जवाहरलाल नेहरू पर अलग से पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। इसके तहत नेहरू पर लिखी दुनिया भर की किताबों को शामिल किया गया है। मेले में एक बाल-पवेलियन भी है, जिसमें अनेक एन.जी.ओ द्वारा बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियां हो रही हैं। विस्तार में...