साँचा:आज का आलेख १८ फरवरी २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सूर्य या सूरज सौरमंडल के केन्द्र में स्थित एक तारा है। यह वह सितारा है जिसके चारों तरफ पृथ्वी और सौरमंडल के अन्य अवयव घूमते हैं। सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है और उसका व्यास लगभग १३ लाख ९० हज़ार किलोमीटर है जो पृथ्वी से लगभग १०९ गुना बड़ा है। यह ऊर्जा का एक शक्तिशाली भंडार है। सूर्य मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है। सूर्य यह ऊर्जा अपने केंद्र में पैदा करता है जिस प्रक्रिया को परमाणु विलय कहा जाता है। सूर्य से निकली ऊर्जा का छोटा सा भाग ही पृथ्वी पर पहुँचता है जिसमें से १५ प्रतिशत अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाता है, ३० प्रतिशत पानी को भाप बनाने में काम आता है और बहुत सी ऊर्जा पेड़-पौधे समुद्र सोख लेते हैं। इसकी मजबूत गुरुत्वाकर्षण शक्ति विभिन्न कक्षाओं में घूमते हुए पृथ्वी और अन्य ग्रहों को इसकी तरफ खींच कर रखती है।विस्तार से पढ़ें...