साँचा:आज का आलेख १७ जून २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वास्को द गामा
वास्को द गामा
डॉम वास्को द गामा (लगभग १४६०-२४ दिसंबर, १५२४) एक पुर्तगाली अन्वेषक, यूरोपीय खोज युग के सबसे सफल खोजकर्ताओं में से एक, और यूरोप से भारत सीधी यात्रा करने वाले जहाज़ों का कमांडर था, जो केप ऑफ गुड होप, अफ्रीका के दक्षिणी कोने से होते हुए भारत पहुँचा। वह जहाज़ द्वारा तीन बार भारत आया। उसकी जन्म की सही तिथि तो अज्ञात है लेकिन यह कहा जाता है की वह १४९० के दशक में साइन, पुर्तगाल में एक योद्धा था। ८ जुलाई, १४९७ के दिन चार जहाजों सहित उसकी प्रथम भारत यात्रा लिस्बन से आरंभ हुई व २० मई, १४९८ के दिन कालीकट पहुंचे। इसके बाद १५०३ एवं १५३४ में भारत की दो और यात्राएं कीं। उस समय पुर्तगाल की भारत में उपनिवेश बस्ती के वाइसरॉय के रूप में आया, पर वहाँ पहुँचने के कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई।

 विस्तार में...