साँचा:आज का आलेख १६ मई २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
केथेड्रल डि सेगोविआ
केथेड्रल डि सेगोविआ
केथेड्रल डि सेगोविआ स्पेन के सेगोविआ नगर के मध्य प्लाज़ा मेयर के पास स्थित एक प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक गिरजाघर है। नगर की सबसे ऊँची चोटी, समुद्रतल से १००६ मीटर की ऊँचाई पर स्थित स्थापत्य का यह शिल्प अत्यंत प्रभावशाली दिखाई देता है। यही कारण है कि इसको स्पेन के गिरजाघरों की रानी ('La dama de las catedrales españolas') कहा जाता है। स्टेन ग्लास की दस खिड़कियों, गायकों के लिए बारीक नक्काशी वाले क्वायर स्टालों और १६वी-१७वीं शती की चित्रों से सजे इस गिरजाघर की वेदी पर जुआन डि जूनी नामक प्रसिद्ध कलाकार द्वारा बनाई गई प्रसिद्ध कलाकृति है जिसमें ईसा मसीह को क्रास से उतारते हुए दिखाया गया है। मुख्य प्रतिमा वर्जिन मेरी की है जिसे संगमरमर के ऊँचे चबूतरे पर चौदहवीं शती के मूर्तिशिल्प वर्जिन डि ला पाज़ को स्थान मिला है। बारीक नक्काशी वाली दीवारों के १०० मीटर ऊँचे भवन की केंद्रीय मीनार पर छत्र और उसके ऊपर प्रकाशकक्ष की स्थापना की गई है। विस्तार से पढ़ें