साँचा:आज का आलेख १५ अगस्त २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विश्व हास्य दिवस का चिह्न
विश्व हास्य दिवस का चिह्न
विश्व हास्य दिवस मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। पहली बार, ११ जनवरी, १९९८ को मुंबई में विश्व दिवस मनाया गया था। विश्व हास्य योग आंदोलन की स्थापना का श्रेय डॉ मदन कटारिया को जाता है। हास्य दिवस अब पूरी दुनिया में मनाया जाता है। हास्य योग के अनुसार, हास्य सकारात्मक और शक्तिशाली भावना है जिसमें व्यक्ति को ऊर्जावान और संसार को शांतिपूर्ण बनाने के सभी तत्व उपस्थित रहते हैं। विश्व हास्य दिवस का आरंभ संसार में शांति की स्थापना और मानवमात्र में भाईचारे और सदभाव के उद्देश्य से हुई। विश्व हास्य दिवस की लोकप्रियता हास्य योग आंदोलन के माध्यम से पूरी दुनिया में फैल गई। इस समय पूरे विश्व में छह हजार से भी अधिक हास्य क्लब हैं। इस दिवस पर विश्व के बहुत से शहरों में रैलियां, हास्य रस गोष्ठियां एवं सम्मेलन आयोजित किये जाते हैं। विस्तार में...