साँचा:आज का आलेख १२ नवंबर २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

[[चित्र: |100px|right|{{{4}}}]]

सोलहवें एशियाई खेल, १२ नवंबर से २७ नवंबर, २०१० के बीच चीन के गुआंग्झोऊ में आयोजित किए जाएँगे। बीजिंग, जिसने १९९० के एशियाई खेलों की मेज़बानी की थी, के बाद गुआंग्झोऊ इन खेलों का आयोजन करने वाला दूसरा चीनी नगर होगा। इसके अतिरिक्त यह इतनी बड़ी संख्या में खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित करने वाला अन्तिम नगर होगा, क्योंकि एशियाई ओलम्पिक परिषद ने भविष्य के खेलों के लिए नए नियम लागू किए हैं जो २०१४ के खेलों से यथार्थ में आएँगे। गुआंग्झोऊ को ये खेल १ जुलाई, २००४ को प्रदान किए गए थे, जब वह इकलौता बोली लगाने वाला नगर था। यह तब हुआ जब अन्य नगर, अम्मान, क्वालालम्पुर, और सियोल बोली प्रक्रिया से पीछे हट गए। खेलों की सह-मेज़बानी तीन पड़ोसी नगरों डोंग्गूआन, फ़ोशन, और शानवेइ के द्वारा भी की जाएगी। इन एशियाई खेलों में एशिया के सभी ४५ देश भाग ले रहे हैं। गुआंगझोऊ के लोग नगर समिति द्वारा दिए उस सुझाव के विरोध में है जिसमे कहा गया है की टीवी क्रार्यक्रमों में मंदारिन का अधिक उपयोग किया जाए, बजाए की गुआंगझोऊ की मुख्य बोली कैण्टोनी। इस कारण स्थानीय समुदाय में क्रोध है। विस्तार में...