साँचा:आज का आलेख १२ अप्रैल २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भोजन में फ़ल व सब्जियों का महत्व होता है।
भोजन में फ़ल व सब्जियों का महत्व होता है।
भोजन वह पदार्थ होता है, जिसे जीव अपनी जीविका चलाने हेतु ग्रहण किया करते हैं। मानव भोजन में पोषण के अलावा स्वाद भी महत्त्वपूर्ण होता है। किंतु स्वाद के साथ-साथ ही पोषण स्वास्थ्यवर्धक भी होना चाहिये। इसके लिये यह आवश्यक है कि प्रतिदिन के खाने में अलग-अलग रंगों के फल एवं सब्जियां सम्मिलित हों। फलों और सब्जियों से विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज और फाइटोकैमिकल्स प्राप्त होते हैं। इससे शरीर को रोगों से बचाव के लिए आवश्यक ऊर्जा प्राप्त होती है, साथ ही आयु के बढ़ते प्रभाव को कम करता है, युवा दिखने में मदद करता है और रोगों की रोकथाम करता है, जैसे कि उच्च रक्तचाप, हृदय रोग आदि। अलग-अलग प्रकार के भोज्य पदार्थो को भोजन में शामिल अवश्य करना चाहिये व अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाने में सभी आवश्यक तत्वों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।  विस्तार में...