साँचा:आज का आलेख १० जुलाई २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
GSLV-F04 व्हीकल असेंबली इमारत मे
GSLV-F04 व्हीकल असेंबली इमारत मे
भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जी.एस.एल.वी) ऐसा बहुचरण रॉकेट होता है जो दो टन से अधिक भार के उपग्रह को पृथ्वी से ३६,००० कि॰मी॰ की ऊंचाई पर भू-स्थिर कक्षा में स्थापित कर देता है जो विषुवत वृत्त या भूमध्य रेखा की सीध में होता है। ये रॉकेट अपना कार्य तीन चरण में पूरा करते हैं। इनके तीसरे यानी अंतिम चरण में सबसे अधिक बल की आवश्यकता होती है। इस रॉकेट में क्रायोजेनिक इंजन का प्रयोग किया जाता है। अधिकतर उपग्रह दो टन से अधिक के ही होते हैं। इसलिए विश्व भर में छोड़े जाने वाले ५० प्रतिशत उपग्रह इसी वर्ग में आते हैं। जीएसएलवी रॉकेट इस भार वर्ग के दो तीन उपग्रहों को एक साथ अंतरिक्ष में ले जाकर निश्चित कि॰मी॰ की ऊंचाई पर भू-स्थिर कक्षा में स्थापित कर देता है। यही इसकी की प्रमुख विशेषता है। विस्तार में...