सामग्री पर जाएँ

सहोदर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हैती से दो भाई।

सहोदर एक ही माता-पिता की दो या दो से अधिक संतानों के बीच के संबंध को कहते हैं। पुरुष सहोदर को भाई तथा महिला सहोदर को बहन कहा जाता है।

भाई-बहन का पालन-पोषण समाज में अलग-अलग ढँग से होता है जबकि कुछ समाजों में भाई-बहन एक साथ बड़े होते हैं। अधिक भावनात्मक जुड़ाव के कारण भाई-बहन का रिश्ता अनोखे ढँग का बन जाता है। यह भावनात्मक बंधन प्रायः जटिल होता है। यह माता-पिता के व्यवहार, जन्म क्रम, व्यक्तिगत अनुभव आदि से प्रभावित होता है।[1] चिकित्सकीय दृष्टि से सगे भाई-बहन में प्रथम श्रेणी का संबंध होता है। सौतेले भाई-बहन के बीच द्वितीय श्रेणी का संबंध होता है।[2]

सहोदर शब्द का पुनःप्रयोग वर्ष 1903 में बायोमेट्रिका के एक लेख में जर्मन गेस्चविस्टर के अनुवाद के रूप में किया गया था।

समरक्तता और आनुवंशिकी

[संपादित करें]

समरक्तता निकट संबंध का सूचक है।[3] आनुवंशिक संबद्धता इस बात को दर्शाती है कि एक व्यक्ति कितने जीन साझा करता है। चूंकि सभी मनुष्यों में 99% से अधिक जीन एक जैसे होते हैं, इसलिए समरक्तता या रक्त संबंध केवल जीन के छोटे से अंश के लिए मायने रखता है जो अलग-अलग लोगों में अलग-अलग होता है।[4]

अपनी पुस्तक इंग्लिश मेन ऑफ साइंस: देयर नेचर एंड नर्चर (1874) में अपनी पुस्तक इंग्लिश मेन ऑफ साइंस: देयर नेचर एंड नर्चर (1874) में गैल्टन ने लिखा है कि प्रमुख संगीतकार और वैज्ञानिकों को अधिकतर ज्येष्ठ पुत्र के रूप में दर्शाया जाता है।

  1. "ऐटल्ट सिब्लिंग राइवलरी : साइकोलॉजी टुडे". archive.ph. 11 दिसम्बर 2012. मूल से पुरालेखित 11 दिसंबर 2012. अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2025.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  2. "फ़ैमिली चार्ट" (PDF). www.uab.edu. अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2025.
  3. "कॉन्सैंग्वीनिटी". web.archive.org. यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिनेसोटा. 5 मार्च 2021. मूल से 5 मार्च 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2025.
  4. "हाओ आर सिब्लिंग्स 50% जनरली आईडैंटिकल? - द टैक इंट्रैक्टिव". www.thetech.org (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2025.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]