कभी-कभी आप एक पृष्ठ पर कई स्थानों में एक ही संदर्भ का उद्धरण देना चाह सकते हैं।
ऐसा करने के लिए, "उद्धृत करें" बटन पर क्लिक करें, और "पुनः उपयोग करें" टैब चुनें। यह आलेख में वर्तमान में उपयोग किए गए सभी संदर्भों की एक सूची प्रदर्शित करेगा।
जिस संदर्भ को आप फिर से उपयोग करना चाहते हैं, उसे खोजने के लिए, या तो सूची में स्क्रॉल करें, या शीर्ष पर "वर्तमान उद्धरणों के भीतर खोजें" बार का उपयोग करें। एक विशिष्ट संदर्भ पर क्लिक करने से यह लेख में सम्मिलित हो जाएगा।
वैकल्पिक रूप से, आप उन उद्धरणों को उन लेखों में से कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं, जिनमे या जिनके बीच आप संपादन कर रहे हैं!