सहमतता
सहमतता व्यक्तित्व का वह गुण है जो किसी व्यक्ति को दयालु, सहानुभूतिशील, सहयोगी, सौम्य, ईमानदार, सरल और विचारशील बनाता है। मनोविज्ञान में सहमतता को व्यक्तित्व की पाँच प्रमुख आयामों में से एक माना जाता है, जो यह दर्शाता है कि लोग सहयोग के मामले में एक-दूसरे से कितने भिन्न होते हैं। जिन लोगों में सहमतता का गुण अधिक होता है, वे प्रायः दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले और त्यागी स्वभाव के होते हैं। वहीं जिनमें सहमतता का गुण कम होता है, वे अधिकतर स्वार्थी, असत्यनिष्ठ और आत्मकेंद्रित जैसी सोच रखने वाले होते हैं। ऐसे लोग कभी-कभी अंधकार त्रयी जैसे गुण दिखाते हैं — जैसे अहंकार, असामाजिक व्यवहार और दूसरों को नियंत्रित या छलने की प्रवृत्ति।[1][2][3]
सहमतता एक उच्च-स्तरीय व्यक्तित्व गुण है अर्थात यह कई उप-गुणों का समूह है जो सांख्यिकीय रूप से एक साथ जुड़े हुए होते हैं। इस गुण के अंतर्गत आने वाले कुछ सामान्य उपगुण हैं — विश्वास, स्पष्टवादिता, परोपकारिता, सहायता भाव, विनम्रता और कोमल भावनाशीलता।[4]
इतिहास
[संपादित करें]सहमतता की आधुनिक अवधारणा की जड़ें सन् 1936 में गॉर्डन अल्पोर्ट और हेनरी एस. ऑडबर्ट द्वारा किए गए एक अध्ययन से जुड़ी हैं। इस अध्ययन के सात वर्ष बाद रेमंड कैटेल ने अल्पोर्ट और ऑडबर्ट द्वारा पहचाने गए व्यक्तित्व से संबंधित हज़ारों शब्दों का सामूहिक विश्लेषण प्रकाशित किया। इस अध्ययन में पहचाने गए शब्द-समूहों ने कैटेल के आगे के प्रयासों की नींव रखी, जिनका उद्देश्य था मानव व्यक्तित्व के मौलिक और सार्वभौमिक तत्वों की पहचान करना।[5][6][7]
अंततः कैटेल ने कारक विश्लेषण की मदद से 16 व्यक्तित्व कारक निर्धारित किए। बाद में किए गए और विश्लेषणों से पाँच उच्च-स्तरीय या वैश्विक कारकों की पहचान हुई, जो इन 16 कारकों को समाहित करते हैं। हालांकि कैटेल ने इनमें से एक कारक को स्वतंत्रता कहा परंतु 16 व्यक्तित्व कारक प्रश्नावली में उल्लेखित यही कारक आगे चलकर आधुनिक सहमतता की अवधारणा का प्रारंभिक रूप बना।[8][9]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Agreeableness" at Psychology Today पुनः प्राप्त फरवरी 21, 2024
- ↑ ग्रैजियानो, डब्ल्यू.जी.; ईसेनबर्ग, एन (1997). "Agreeableness; A dimension of personality". In होगन, आर; ब्रिग्स, एस; जॉनसन, जे (eds.). Handbook of Personality Psychology [व्यक्तित्व मनोविज्ञान की पुस्तिका]. सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया: अकादमिक प्रेस.
- ↑ बैमफोर्ड, जोशुआ माइकल सिल्बरस्टीन; डेविडसन, जेन व्हिटफील्ड (28 मार्च 2017). "Trait Empathy associated with Agreeableness and rhythmic entrainment in a spontaneous movement to music task: Preliminary exploratory investigations" [संगीत कार्य के लिए एक सहज आंदोलन में सहमति और लयबद्ध प्रशिक्षण के साथ जुड़े लक्षण सहानुभूति: प्रारंभिक खोजपूर्ण जांच]. म्यूज़िके साइंटिया. 23 (1): 5–24. डीओआई:10.1177/1029864917701536. एस2सीआईडी 151504600. |2=सांग, यांग (10 फरवरी 2017). "Associations between empathy and big five personality traits among Chinese undergraduate medical students" [चीनी स्नातक मेडिकल छात्रों के बीच सहानुभूति और पाँच बड़े व्यक्तित्व लक्षणों के बीच संबंध]. PLOS ONE. 12 (2) e0171665. बिबकोड:2017PLoSO..1271665S. डीओआई:10.1371/journal.pone.0171665. पीएमसी 5302826. पीएमआईडी 28187194.
- ↑ Matsumoto, D.; Juang, L. (2012). Culture and Psychology: 5th Edition. Belmont, California: Wadsworth-Cengage Learning. p. 271. ISBN 978-1-111-34493-1.
- ↑ Allport, G. W.; Odbert, H. S. (1936). "Trait names: A psycholexical study". Psychological Monographs. 47 (1): i–171. डीओआई:10.1037/h0093360.
- ↑ Cattell, R. B. (October 1943). "The description of personality: Basic traits resolved into clusters". Journal of Abnormal and Social Psychology. 38 (4): 476–506. डीओआई:10.1037/h0054116.
- ↑ Cattell, R. B. The Description and Measurement of Personality. New York: World Book.
- ↑ Pervin PhD, Lawrence A.; John PhD, Oliver P. (1999). Handbook of Personality: Theory and Research (2nd ed.). New York: Guilford Press. pp. 102–138. ISBN 978-1-57230-695-0.
- ↑ "The 16PF® Questionnaire". IPAT. मूल से से February 29, 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: February 16, 2012.