ससेर मुज़ताग़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
खारदोंग ला से ससेर मुज़ताग़

ससेर मुज़ताग़ (Saser Muztagh) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र में स्थित एक पर्वतमाला है, जो महान काराकोरम पर्वतमाला की पूर्वतम उपश्रेणी है। दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर में इसे श्योक नदी घेरती है जो श्रेणी के दक्षिणपूर्व कोने में मोड़ लेती है। पश्चिम में नुब्रा नदी इसे कैलाश श्रेणी से अलग करती है। ससेर ला नामक पहाड़ी दर्रा इसे उत्तर के रिमो मुज़ताग़ नामक श्रेणी से अलग करता है।[1][2]

कुछ मुख्य पर्वत[संपादित करें]

यह ससेर मुज़ताग़ के उन पर्वतों की सूची है, जो 7,200 मीटर से ऊँचे हैं और 500 मीटर से अधिक की स्थलाकृतिक उदग्रता रखते हैं। इस से कम उदग्रता रखने वाले शिखर स्वतंत्र पर्वत नहीं माने जाते बल्कि आसपास के अन्य पर्वतों के ही शिखर माने जाते हैं (पर्वतों के कई शिखर हो सकते हैं)।

पर्वत ऊँचाई (मीटर) ऊँचाई (फ़ुट) निर्देशांक उदग्रता (मीटर) मातृपर्वत प्रथम आरोहण आरोहण संख्या (प्रयास)
ससेर कांगरी 7,672 25,171 34°52′00″N 77°45′09″E / 34.86667°N 77.75250°E / 34.86667; 77.75250 2,304 गाशरब्रुम १ 1973 6 (4)
ससेर कांगरी २ पूर्व 7,513 24,649 34°48′15″N 77°48′18″E / 34.80417°N 77.80500°E / 34.80417; 77.80500 1,450 ससेर कांगरी 2011 1 (0)
ससेर कांगरी 7,495 24,590 34°50′44″N 77°47′06″E / 34.84556°N 77.78500°E / 34.84556; 77.78500 850 ससेर कांगरी 1986 1 (0)

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Jerzy Wala, Orographical Sketch Map of the Karakoram, Swiss Foundation for Alpine Research, Zurich, 1990.
  2. Jill Neate, High Asia: an illustrated history of the 7,000 metre peaks, The Mountaineers, 1989.