सवन्नाखेत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सवन्नाखेत
ເມືອງໄກສອນ ພົມວິຫານ
जिला और नगरपालिका
कैसोन फ़ोमविहाने जिला
शहर का वाणिज्यिक केंद्र
शहर का वाणिज्यिक केंद्र
सवन्नाखेत is located in लाओस
सवन्नाखेत
सवन्नाखेत
निर्देशांक: 16°33′N 104°45′E / 16.550°N 104.750°E / 16.550; 104.750
देशलाओस
प्रांतसवन्नाखेत प्रान्त
जनसंख्या (2018)
 • कुल125,760

सवन्नाखेत (ສະ ຫວັນ ນະ ເຂດ), 2005 के बाद से आधिकारिक नाम केयसोन फॉमविहाने (लाओ: ໄກສອນ ພົມວິຫານ; थाई: ไกสอน พมวิหาน) और जिसे पहले खांथबौरि (ທະ ບູ ລີ,) के रूप में जाना जाता था, पश्चिमी लाओस में एक शहर है। यह सवन्नाखेत प्रान्त की राजधानी है। 125,760 (2018) की आबादी के साथ,[1] यह वियनतियाने के बाद लाओस का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। हालाँकि मीकांग नदी-तटपर शहर की पुरानी फ्रांसीसी औपनिवेशिक इमारतें, पुरानी और जर्जर हो रही है, थाईलैंड की बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ और इस शहर की निकटता से शहर के उत्तरी हिस्से का वाणिज्यिक विकास हुआ है, जो नदी के दोनों किनारों और बस टर्मिनल के पास है।

सभी लाओस शहरों की तरह, सवन्नाखेत में लाओ, थाई, वियतनामी और चीनी लोगों की मिश्रित आबादी है, साथ ही लाओ के ग्रामीण क्षेत्रों में अल्पसंख्यक लोग भी हैं। यहां 15वीं शताब्दी का एक बड़ा बौद्ध मंदिर, वाट सैनाफुम, एक चीनी मंदिर, सेंट थेरेसी का कैथोलिक सह-कैथेड्रल और एक मस्जिद है। मीकांग के ऊपर दूसरा थाई-लाओ फ्रेंडशिप ब्रिज थाईलैण्ड के मुकदाहान प्रान्त को जोड़ता है। 9 जनवरी 2007 को दो-रास्तों वाला, 12-मीटर-चौड़ा (39 फीट), 1,600-मीटर-लंबा (5,250 फीट) पुल, आम जनता के लिए खोला गया था।

शहर की वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 2,041 अमेरिकी डॉलर (2018) है।[1]

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Yap, Jasmina (28 May 2018). "Town of Kaysone Phomvihane Officially Declared a City". The Laotian Times. अभिगमन तिथि 30 May 2020.