सामग्री पर जाएँ

सर्बानन्द सोणोवाल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सर्बानन्द सोणोवाल
सर्बानन्द सोणोवाल


पदस्थ
कार्यभार ग्रहण 
24 मई 2016
राज्यपाल जगदीश मुखी
पूर्व अधिकारी तरुण गोगोई

पदस्थ
कार्यभार ग्रहण 
2016
पूर्व अधिकारी राजीव लोचन पेगु
निर्वाचन क्षेत्र माजुली विधानसभा क्षेत्र
कार्यकाल
2001 – 2004
पूर्व अधिकारी जोय चंद्र नागवंशी
उत्तराधिकारी जीवन तारा घाटोवार
निर्वाचन क्षेत्र मोरन

कार्यकाल
26 मई 2014 – 23 मई 2016[1]
प्रधान  मंत्री नरेंद्र मोदी
पूर्व अधिकारी जितेंद्र सिंह

कार्यकाल
26 मई 2014 – 9 नवंबर 2014
प्रधान  मंत्री नरेंद्र मोदी
उत्तराधिकारी राजीव प्रताप रूडी

कार्यकाल
2014 – 2016
पूर्व अधिकारी रानी नाराह
निर्वाचन क्षेत्र लखीमपुर
कार्यकाल
2004 – 2009
पूर्व अधिकारी पवन सिंह घटोवार
उत्तराधिकारी पवन सिंह घटोवार
निर्वाचन क्षेत्र डिब्रुगढ़

कार्यकाल
1992 – 1999

जन्म 31 अक्टूबर 1961 (1961-10-31) (आयु 63)
डिंजन, डिब्रूगढ़, असम
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
विद्या अर्जन डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय, गुवाहाटी विश्वविद्यालय
धर्म हिन्दू धर्म

सर्बानंद सोनोवाल (जन्म: 31 अक्टूबर 1962) असम के १४ वें मुख्यमंत्री रहे हैं।[2] २०१४ के चुनावों में वे असम की लखीमपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए।[3] सोनोवाल का जन्म असम के डिब्रुगढ़ में हुआ है।[4]

केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें खेल एवं युवा मामलों के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया। [5] मई २०१६ में हुए असम विधान सभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी के विजयी होने के बाद सोनोवाल ने २४ मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।[6]

सोनोवाल विधि स्नातक हैं और ये छात्र जीवन के दौरान छात्र राजनीति में भी संलग्न रहे। वर्ष 1996 से 2000 तक ये पूर्वोत्तर छात्र संगठन (एन.ई.एस.ओ) के अध्यक्ष भी रहे।

सर्बानंद सोनोवाल के पास छात्र राजनीति का भी व्यापक अनुभव है। वे असम गण परिषद के स्टूडेंट विंग ऑल असम स्टूडेंट यूनियन और पूर्वोत्तर के राज्यों में असर रखने वाले नॉर्थ इस्ट स्टुडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा में जुड़ने से पूर्व असम गण परिषद के सदस्य थे। उन्हें ऑल असम स्टूडेंट यूनियन के द्वारा IMDT विल को हटाने के प्रयास किये जाने पर असम का जातीय नायक का सम्मान दिया गया था । वर्ष 2001 में वे असम गण परिषद के उम्मीदवार के रूप में सर्वप्रथम विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए तथा वर्ष 2004 में प्रथम बार लोक सभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

मोरान से विधायक और बाद में डिब्रुगढ़ और लखीमपुर से सांसद रहने के साथ ही वे असम में गृह मंत्री और उद्योग-वाणिज्य मंत्री का नेतृत्व सँभाल चुके हैं। वे निजी तौर पर फुटबॉल और बैडमिंटन के खिलाड़ी भी रहे हैं। पूर्वोत्तर में फुटबॉल प्रेम के प्रभाव से कोई अपरिचित नहीं होगा। वर्ष 2011 में वे असम गण परिषद से अलग हो गए तथा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए। उनके बीजेपी में आते ही उन्हें कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया और वे असम बीजेपी के प्रवक्ता भी रहे।

वे वर्ष 2012 और 2014 में दो बार असम भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। 2014 में संपन्न 16 वें लोकसभा के चुनाव में वे लखीमपुर से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रीमंडल में उन्हें खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया था। केंद्रीय खेल मंत्री के रूप में इनका कार्यकाल 26 मई 2014 से 23 मई 2016 तक रहा।[7]

अवैध घुसपैठ के विरुद्ध पहल

[संपादित करें]

असम में बांग्लादेश के नागरियों का अवैध स्थानांतरण हमेशा से ही विवादित रहा है। बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में आने से रोकने के लिए इल्लीगल माइग्रैंड्स डिटर्मिनेशन बाई ट्राइब्युनल एक्ट 1983 अस्तित्व में आया। यह एक्ट भारत सरकार और ऑल स्टु़डेंट यूनियन के बीच हुआ था। इस एक्ट के खिलाफ लंबे समय से एंटि फॉरेन आंदोलन का चल रहा था। इस एक्ट के अनुसार असम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को असम में रहने की अनुमति दी गयी थी। यह कानून उन विदेशी नागरिकों पर लागू होता है जो 25 मार्च 1971 के बाद असम में बसे थे। उन्होने ही असम में बांग्लादेशी घुसपैठ मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की अगुवाई की और कोर्ट ने इस एक्ट को खत्म करने का आदेश दिया। कोर्ट ने इस कानून को गलत ठहराया और बांग्लादेशी नागरिकों को असंवैधानिक करार दिया। इन हालातों में उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी पूरा समर्थन मिला।[8]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. पीटीआई (22 मई 2016). "Sarbananda Sonowal resigns as Union Minister" [सर्वानंद सोनोवाल का केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा]. दि फाइनेंसियल एक्स्प्रेस. Archived from the original on 23 मई 2016. Retrieved 25 मई 2016.
  2. "असम में सर्बानंद सोनोवाल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद". एंडीटीवी. २४ मई २०१६. Archived from the original on 25 मई 2016. Retrieved २५ मई २०१६. {{cite news}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)
  3. "भारतीय चुनाव आयोग की अधिसूचना, नई दिल्ली" (PDF). Archived (PDF) from the original on 30 जून 2014. Retrieved 5 अक्तूबर 2014. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  4. "जानिए, कौन हैं सर्वानंद सोनोवाल, पूर्वोत्तर में पहली भाजपा सरकार के बनेंगे अगुवा". ज़ी न्यूज़. 19 मई 2016. Archived from the original on 2 मई 2016. Retrieved 21 मई 2016.
  5. http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx Archived 2014-10-06 at the वेबैक मशीन 27 मई 2014 को जारी हिंदी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 27950 एवं 27952
  6. "असम में 24 मई को शपथ लेगी नई सरकार, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद". ज़ी न्यूज. २० मई २०१६. Archived from the original on 21 मई 2016. Retrieved २० मई २०१६. {{cite news}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)
  7. "जानें असम में बीजेपी के सीएम कैंडिडेट सर्बानंद सोनोवाल की शख्सियत के बारे में". आज तक. 17 मार्च 2016. Archived from the original on 1 जून 2016. Retrieved 6 जून 2016.
  8. "Sarbananda Sonowals Biography- जानिए कौन हैं सर्बानंद सोनोवाल?". ओन इंडिया हिन्दी. 20 मई 2016. Archived from the original on 21 मई 2016. Retrieved 6 जून 2016.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]