सामग्री पर जाएँ

सरिय्या ज़ैद बिन हारिसा (जमूम)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सरिय्या ज़ैद बिन हारिसा रज़ि०
मुहम्मद की सैन्य उपलब्धियाँ का भाग
तिथि सितंबर 627 ( चौथा महीना , एएच 6)
स्थान en:al Jumum
परिणाम सफल छापेमारी, बहुत लूट का माल बरामद [1]
सेनानायक
'ज़ैद बिन हारिसा अनजान
शक्ति/क्षमता
अनजान अनजान
मृत्यु एवं हानि
0 अज्ञात नंबर पकड़ा गया

सरिय्या ज़ैद बिन हारिसा रज़ि० (जमूम) या सरिय्या जमूम(अंग्रेज़ी: Expedition of Zayd ibn Harithah (Al-Jumum) एक प्रारंभिक इस्लाम का अभियान था जो सन् 06 हिजरी में हुआ था। इस्लाम के पैग़म्बर मुहम्मद के द्वारा अपने दत्तक पुत्र और आज़ाद किये गये ग़ुलाम ज़ैद बिन हारिसा के नेतृत्व में एक पलटन को जमूम की ओर भेजा गय था। जमूम मर्रज़्ज़हरान (मौजूदा फातिमा घाटी) में बनू सुलैम के एक चश्मे (सोते) का नाम है। जैद रजि० वहां पहुंचे तो कबीला मुज़ैना की एक औरत जिस का नाम हलीमा था पकड़ में आ गई। उस ने बनू सुलैम की एक शिविर का पता बताया जहां से बहुत मवेशी, बकरियां आर कैदी हाथ आए। हज़रत जैद रज़ि० यह सब ले कर मदीना वापस आए। मुहम्मद ने महिला को स्वतंत्रता दी और अपने एक अनुयायी से उसकी शादी कर दी।[2]

सराया और ग़ज़वात

[संपादित करें]

अरबी शब्द ग़ज़वा [3] इस्लाम के पैग़ंबर के उन अभियानों को कहते हैं जिन मुहिम या लड़ाईयों में उन्होंने शरीक होकर नेतृत्व किया, इसका बहुवचन है गज़वात, जिन मुहिम में किसी सहाबा को ज़िम्मेदार बनाकर भेजा और स्वयं नेतृत्व करते रहे उन अभियानों को सरियाह(सरिय्या) या सिरया कहते हैं, इसका बहुवचन सराया है।[4] [5]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Rahman al-Mubarakpuri, Saifur (2005), The Sealed Nectar, Darussalam Publications, p. 205 (online Archived 2011-06-23 at the वेबैक मशीन)
  2. सफिउर्रहमान मुबारकपुरी, पुस्तक अर्रहीकुल मख़तूम (सीरत नबवी ). "सरिय्या जमूम". p. 646. अभिगमन तिथि: 13 दिसम्बर 2022. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |1= (help)
  3. Ghazwa https://en.wiktionary.org/wiki/ghazwa
  4. siryah https://en.wiktionary.org/wiki/siryah#English
  5. ग़ज़वात और सराया की तफसील, पुस्तक: मर्दाने अरब, पृष्ट ६२] https://archive.org/details/mardane-arab-hindi-volume-no.-1/page/n32/mode/1up

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  • अर्रहीकुल मख़तूम (सीरत नबवी ), पैगंबर की जीवनी (प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित पुस्तक), हिंदी (Pdf)