सामग्री पर जाएँ

सरदार सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सरदार सिंह (जन्म : 15 जुलाई 1986 सिरसा, हरियाणा) भारत के फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। इन्हें सरदारा सिंह के नाम से भी जाना जाता है। सरदार मिडफील्डर के स्थान पर खेलते हैं। भारत सरकार ने २०१२ में सरदार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। .[1]। वर्ष 2008 के अजलनशाह टूर्नामेंट में पहली बार टीम का नेतृत्व करके देश के सबसे युवा हॉकी कप्तान बन गए[2]। वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं।

कलिंगा स्टेडियम में सरदार सिंह

जीवन परिचय

[संपादित करें]

सरदार सिंह का जन्म 15 जुलाई 1986 [3] हरियाणा के सिरसा जिले में हुआ। पिता का नाम गुरनाम सिंह व माता का नाम जसवीर कौर है[4]। सरदार सिंह हरियाणा पुलिस में डीएसपी हैं।

अंतर्राष्ट्रीय करियर

[संपादित करें]

सरदार सिंह हॉकी की जूनियर टीम के 2003-4 के पोलैंड दौरे में खेले। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण 2006 में पाक के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किया[3]। इंचियोन में आयोजित एशियाई खेल 2014 के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक बने[5] एवं सरदार की कप्तानी में भारत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, इस जीत के पश्चात भारत ने रियो ओलंपिक 2016 के लिए अहर्ता भी प्राप्त कर ली है[4]

सम्मान एवं पुरस्कार

[संपादित करें]

भारत सरकार ने वर्ष 2015 में सरदार सिंह को नागरिक सम्मान पद्म श्री प्रदान किया। [6]
2012 में सरदार सिंह को अर्जुन पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।[7]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

ध्यानचंद सिंह
परगट सिंह
धनराज पिल्ले

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "सरदार सिंह". एनडीटीवी. 20 अगस्त 2012. मूल से से 21 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर 2014.
  2. "Sardar Singh named captain, Pargat is manager of Indian hockey team" (अंग्रेज़ी भाषा में). oneindia. 7 मई 2008. मूल से से 21 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर 2014.
  3. 1 2 "सरदार सिंह". नवभारतटाइम्स.कॉम. 20 जुलाई 2012. 4 नवंबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर 2014.
  4. 1 2 "हॉकी के 'सरदार' ने बढ़ाया सिरसा का मान". अमर उजाला. 2 अक्टूबर 2014. मूल से से 15 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर 2014.
  5. "एशियन गेम्सः भारतीय ध्वजवाहक होंगे सरदार सिंह". नवभारतटाइम्स. 18 सितम्बर 2014. 4 नवंबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर 2014.
  6. "सिंधु का पद्मश्री, सतपाल को पद्म भूषण, सुशील कुमार और साइना का नाम नहीं". दैनिक भास्कर. 26 जनवरी 2015. {{cite web}}: |access-date= requires |url= (help); Check date values in: |accessdate= (help); Missing or empty |url= (help); Text "urlhttp://www.bhaskar.com/news/SPO-OTH-KHE-padma-shri-glory-for-mithali-pv-sindhu-kota-srinivasa-4884547-PHO.html" ignored (help)
  7. "Arjuna Award". hockeyindia.org (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 11 जून 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 जून 2016.