सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम या रायपुर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ में रायपुर में स्थित हॉकी स्टेडियम है। राजनांदगाँव में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के बाद यह छत्तीसगढ़ का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय नीला एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है। इसका नाम वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा गया है, जो एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनेता थे।

स्टेडियम का निर्माण रिकॉर्ड चार महीने की अवधि में, 18 करोड़ की लागत से किया गया था, नवंबर 2015 में इसका उद्घाटन किया गया था।[1] उद्घाटन के पश्चात इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गयी थी।[2]  इस मैदान पर  2014-15 की पुरुष विश्व लीग फाइनल की मेजबानी की गयी। 3000 दर्शकों की क्षमता वाले इस मैदान को अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की मान्यता प्राप्त है।[3]  

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "सरदार वल्लभ भाई पटेल हॉकी स्टेडियम राष्ट्र को समर्पित". Jagranjosh.com. 2015-11-10. मूल से 20 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-16.
  2. "भारत का यह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खस्ता हालत में, खेल विभाग नहीं दे रहा ध्यान". punjabkesari. 2017-12-31. मूल से 15 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-16.
  3. "अधोसंरचनाएँ | खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, छत्तीसगढ़ सरकार, भारत". www.sportsyw.cg.gov.in. अभिगमन तिथि 2019-12-16.