समुद्री जल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Photo of surf
मलक्का जलसन्धि में समुद्री जल का एक दृश्य

समुद्री जल अथवा सागरीय जल सागरों एवं महासागरों में पाया जाने वाला पानी है। समुद्री जल का औसत खारापन 3.5% (35 g/L, 599 mM) होता है। इसका अर्थ है की प्रति किलोग्राम समुद्री जल में लगभग 35 ग्राम (1.2 औंस) सागरीय नमक घुला हुआ होता है (इस में मुख्य रूप से सोडियम (Na+) और क्लोराइड (Cl) के आयन होते हैं।)।