समुद्री खाद्य


समुद्री भोजन अथवा समुद्री खाद्यजिसके अन्तर्गत मछली, शंख, झींगा, केकड़ा, और समुद्री पौधा आते हैं। जिसे आमतौर पर खाद्य सामग्री के रूप में उपयोग किया जाता है, ये विशेषकर एशिया में यह बहुत लोकप्रिय है।
इतिहास
[संपादित करें]प्राचीन मिस्र के नील नदी में मछलियाँ भरपूर मात्रा में पायी जाती थी जो मिस्रवासियों का मुख्य आहार थीं।[1] यूनानी लेखक कोरीकस के ओपियन ने 177-180 ईस्वी के बीच "हैलियुलिका" नामक ग्रंथ लिखा, जो मछली उत्पादन पर सबसे प्रारंभिक और संरक्षित रचना मानी जाती है। ग्रीक के तटीय क्षेत्रों में ताजी मछलियाँ, शीप, ऑक्टोपस और शंख भारी मात्रा में पाये जाते थे। इन्हें स्थानीय स्तर पर खाया जाता था और अंतर्देशीय क्षेत्रों में भी व्यवसाय के उद्देश्य से आयात और निर्यात किया जाता था।
उपभोग
[संपादित करें]समुद्री खाद्य विश्वभर में खाया जाता है और यह उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का प्रमुख स्रोत है, जो दुनिया भर के पशु प्रोटीन का 14-16% प्रदान करता है।[2] एक अरब से अधिक लोग इसे अपने प्राथमिक प्रोटीन स्रोत के रूप में उपयोग करते हैं। सन् 1960 के बाद, वैश्विक समुद्री खाद्य खपत दोगुनी हो गई, और शीर्ष उपभोक्ता देशों में कोरिया, नॉर्वे और पुर्तगाल, इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं।[3]
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
[संपादित करें]समुद्री खाद्य पदार्थों में स्वास्थ्य संबंधी ख़तरों में समुद्री विषाक्त पदार्थ, रोगाणु, खाद्य जनित बीमारियाँ और मानव निर्मित प्रदूषक शामिल हैं। खाद्य सामग्री एकत्र करने से पहले इन खतरों का मूल्यांकन करते समय इन सभी कारकों को ध्यान में रखना आवश्यक है।[4]
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "मिश्र के इतिहास में नील नदी मत्स्य पालन के लिए उपहार" (PDF). मूल से (PDF) से 10 नवम्बर 2006 को पुरालेखित।.
- ↑ टिडवेल, जेम्स एच॰; एलन, ज्योफ एल॰ (2001). "भोजन के रूप में मछली: मत्स्य पालन में योगदान मत्स्य पालन के पारिस्थितिक और आर्थिक प्रभाव में योगदान". 2 (11): 958–963. डीओआई:10.1093/embo-reports/kve236. पीएमसी 1084135. पीएमआईडी 11713181.
{{cite journal}}: Cite journal requires|journal=(help) - ↑ How much fish do we consume? First global seafood consumption footprint published European Commission science and knowledge service. Last update: 27/ September 2018.
- ↑ "सामान्य खाद्य सामग्री के उत्प्रेरक कारक". खाद्य पदार्थ और तीव्र उत्प्रेरक प्रक्रिया तंत्र. मूल से से 13 जून 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 जून 2007.