समर्थ चतुर्वेदी
| समर्थ चतुर्वेदी | |
|---|---|
|
| |
| जन्म | होशंगाबाद,भारत |
| पेशा | अभिनेता |
| कार्यकाल | 2001–वर्तमान |
| पुरस्कार | मध्य प्रदेश गौरव |
समर्थ चतुर्वेदी (अंग्रेज़ी: Samarth Chaturvedi) एक भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा और रंगमंच में सक्रिय हैं। उनका जन्म 10 मई को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुआ था।[1]। बलमा बड़ा नादान - फिल्म से उन्होंने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुवात[2] की जिसमे उनकी नायिका रश्मि देसाई थीं[3]। 35 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में समर्थ ने प्रमुख चरित्र निभाया है[4]।प्रारम्भ में उन्होंने भोपाल से रंगमंच की शुरुवात की विभिन्न नाटकों में अभिनय कर उन्होंने फिल्मो की और रुख किया। भोजपुरी फिल्म त्रिनेत्र, बीबी नंबर वन, बहिल तोरा से प्यार, टाइगर, तेरी कसम और संसार में उन्होंने खलनायक की भी भूमिका की। रश्मि देसाई के साथ ‘गज़ब भाईल रामा’, सीमा पाण्डेय के साथ ‘गंगा मैया तोहे चुनरी चढईबो’ और ‘गोधन’, गुंजन पन्त के साथ ‘नचनिया एक तमाशा’ और सीमा मालिक के साथ ‘रक्षा बंधन’ फिल्मो में बतौर नायक की भूमिका [5] की
फिल्मे
[संपादित करें]- सास बहू यमराज - 2026 (पात्र - यमराज)[6]
- राजा बाबू- भोजपुरी फिल्म २०१५[7]
- डांस दोस्ती और इस्कूल २०१५
- जिंदगी जलेबी[8] (पात्र - रक्कू भैया) - हिंदी फिल्म २०१३
- सी डी कांड - हिंदी फिल्म
- कॉकटेल - द डेडली कॉम्बिनेशन २००७
- निरहुआ हिंदुस्तानी २
- दुलहिन गंगा पार के -निर्माणाधीन
- बम बम बोल रहा है काशी (भोजपुरी) - अतिथि कलाकार
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "नायक से खलनायक तक का सफर बहुत ही दिलचस्प है समर्थ चतुर्वेदी का – मुंबई आस पास". mumbaiaaspaas.com. 10 मार्च 2015. मूल से से 20 सितंबर 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 जनवरी 2018.
- ↑ "अँजोरिया". मूल से से 21 सितंबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 मई 2017.
- ↑ Yadav, Rahul (13 February 2023). "ना रवि किशन ना मनोज तिवारी, ये भोजपुरी एक्टर था रश्मि देसाई का पहला हीरो, मिल चुका राष्ट्रपति अवॉर्ड भी". News18 हिंदी. अभिगमन तिथि: 16 April 2026.
- ↑ दैनिक भास्कर
- ↑ "नायक ना खलनायक हईं हम". मूल से से 21 सितंबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 मई 2017.
- ↑ सिंह, पूजा (28 January 2026). "'सासु मां' को खुश करने के जतन करती दिखीं आम्रपाली दुबे, 'सास बहू यमराज' का नया गाना रिलीज". Navbharat Times. अभिगमन तिथि: 16 April 2026.
- ↑ Web, Real Time (14 अगस्त 2015). "शहर के समर्थ चतुर्वेदी भोजपुरी फिल्म राजा बाबू में अहम किरदार में..." dainikbhaskar. अभिगमन तिथि: 10 जनवरी 2018.
- ↑ टाइम्स ऑफ़ इंडिया