सदस्य वार्ता:Shubhamkanodia/2013

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

आपके लिये एक सम्मान[संपादित करें]

नवागन्तुक बार्नस्टार
आपके योगदान देख के अति प्रसन्नता हुई, इसी प्रकार हिन्दी विकिपीडिया पर सक्रिय बने रहें और अगर किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता आन पड़े तो निसंकोच मेरे वार्ता पृष्ठ पर संदेश दे, धन्यवाद. <>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 16:27, 27 अक्टूबर 2012 (UTC)[उत्तर दें]

"मुखपृष्ठ समाचार" में आपका लेख[संपादित करें]

Current events globe 3 मई 2013 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख सरबजीत सिंह से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे साँचा वार्ता:मुखपृष्ठ समाचार पर सुझाएँ।
<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 03:20, 3 मई 2013 (UTC)[उत्तर दें]

San Jose का उच्चारण[संपादित करें]

Shubhamkanodia जी, आपने इस नाम के सही उच्चारण को दिखाकर एक बड़ा कार्य संपन्न किया है जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं ।

वैसे हमारे आशंकित मित्रों की सहायता के लिए मैं उस लेख के वार्ता पन्ने पर एक नोट लिख चुका हूँ । Hindustanilanguage (वार्ता) 17:32, 27 मई 2013 (UTC).[उत्तर दें]

चौपाल पर चर्चा[संपादित करें]

Shubhamkanodia जी, आपके के संपादन के विषय में चौपाल पर चर्चा चल रही है । कृपया याद रखिये कि चर्चा अध्यन और हिन्दी में क्या उचित होगा, उस दृष्टि से चल रही है न कि किसी प्रकार से व्यक्तिगत हमले की दृष्टि से। आपका जो भी मत हो, उसे आप बेझिजक लिख सकते हैं । Hindustanilanguage (वार्ता) 05:11, 28 मई 2013 (UTC).[उत्तर दें]

आपके लिए नया सन्देश है
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, Shubhamkanodia जी। आपके लिए वार्ता:बी.एम्.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।
☆★संजीव कुमार (बातें) 16:37, 9 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]

पृष्ठ स्थानांतरण[संपादित करें]

नमस्ते शुभम जी, आप अच्छा काम कर रहे हो और पूर्ण समर्पण भावना से कार्य कर रहे हो यह बहुत अच्छा लगा। आप कई बार कुछ त्रुटियाँ कर देते हो, चूँकि हर आदमी गलती करता है और आप भी इंसान हो तो यह स्वाभविक ही है। लेकिन कृपया इस तरह की त्रुटियाँ न करें। आपने कल सी॰ डी॰ देशमुख (लाघव चिह्न) नामक पृष्ठ बनाया। इस पृष्ठ को आपने सी डी देशमुख (आजकल का प्रचलन जिसे गलत नहीं कहा जा सकता) पर स्थानांतरित किया। लेकिन इसके बाद आपसे एक त्रुटि हुई। आपने इस पृष्ठ को पुनः स्थानांतरित करने का प्रयास किया और इसे सी० डी० देशमुख पर स्थानांतरित कर दिया। यहाँ आपने या तो भूलवश लाघव चिह्न की जगह शुन्य (०) लिख दिया जो गलत है। इसमें एक गलती यह भी है कि सबसे प्रथम पृष्ठ सी॰ डी॰ देशमुख अनुप्रेषित होकर सी डी देशमुख तक तो चला जाता है लेकिन वह भी एक अनुप्रेषित पृष्ठ होने के कारण यह अपने अन्तिम पृष्ठ पर नहीं जा सकता। अतः कृपया सी० डी० देशमुख से सम्पूर्ण सामग्री हटाकर सी॰ डी॰ देशमुख पर डाल दें तो अच्छा रहेगा। चूँकि सी० डी० देशमुख (लाघव चिह्न के स्थान पर शून्य का प्रयोग) वर्तनी की दृष्टि से भी अशुद्ध है। अतः इसे हटाने के लिए भी नामांकित कर सकते हैं। यदि किसी तरह की समस्या पाई जाये तो मुझे उससे अवगत करायें। मैं भी इस कार्य में हाथ बंटाने का प्रयास करुगा।☆★संजीव कुमार (बातें) 11:04, 10 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]

क्षमा चाहता हूँ। यह पुनः स्थानांतरण का कार्य आपने नहीं किया।☆★संजीव कुमार (बातें) 11:05, 10 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]

चित्र अपलोड[संपादित करें]

नमस्कार शुभम जी।

मैंने देखा कि आपने हाल ही में कुछ चित्र अपलोड किये हैं। यह देख कर अच्छा लगा कि आपने ग़ैर-मुक्त चित्रों के साथ उचित उपयोग औचित्य भी जोड़े हैं। ऐसा ही जारी रखें, आप अच्छा काम कर रहे हैं :)

आपके अपलोड किये गए चित्रों को देख कर लगता है कि आपने उन्हें शायद अंग्रेज़ी विकिपीडिया से लिया है। कृपया ऐसे में {{Epg}} साँचे का प्रयोग भी चित्र वर्णन पृष्ठ पर कर लिया करें। इससे यदि कभी चित्र के लाइसेंस/स्रोत के सम्बन्ध में कभी कोई प्रश्न उठे तो अधिक जानकारी पाना आसान हो जाता है।

धन्यवाद--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 15:14, 27 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]

  • धन्यवान सिद्धार्थ जी। क्यूंकि मुझे यह जानकारी नहीं थी की अंग्रेजी विकिपीडिया से चित्र डाउनलोड करके उसे वापस हिंदी विकिपीडिया पर अपलोड करना सही होगा या नहीं, मैंने यह लोगो कंपनी के लोगो को देखते हुए स्वयं डिजाईन किये हैं। हालाँकि फाइल के नाम अंग्रेजी विकिपीडिया से मिलते जुलते हैं, यह स्पष्टतया उनपर आधारित नहीं । क्या मेरे जोड़े गए साँचे काफ़ी नहीं हैं? और क्या ऐसे में मुझे {{Epg}} साँचे का प्रयोग करना चाहिए ? कृपया इस मामले में मेरी जानकारी बढ़ाएं। शुभम कानोडिया (वार्ता) 06:38, 28 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]
अरे वाह! आप svg चित्र डिज़ाइन करना जानते हैं! जानकार बहुत ख़ुशी हुई। हिन्दी विकिपीडिया पर ऐसी तकनीकी क्षमताओं वाले सदस्यों की बहुत आवश्यकता है।
यदि आपने ये चित्र पूर्णतया स्वयं डिज़ाइन किये हैं तो आपके लगाए साँचे काफ़ी हैं। परन्तु यदि आपने इन svg चित्रों को पहले अंग्रेज़ी विकिपीडिया से लेकर उनमें फेर-बदल किर के उन्हें अपलोड किया है तो फिर {{Epg}} लगाने की आवश्यकता है। आशा करता हूँ इससे Epg का प्रयोग स्पष्ट हो गया होगा।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 17:25, 28 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]

कुबेरनाथ राय चित्र अपलोड[संपादित करें]

शुभम जी !

नमस्कार , आप अच्छा काम का रहे हैं बधाई। कुबेरनाथ राय के पृष्ठ पर डाला गया उनका चित्र किन कारणों से हटाया गाया ? क्या यह विकिपीडिआ को एक संदेहास्पद चित्र लगा ? या फिर इसके सर्वाधिकार से judee कोइ बात लगी ? यह चित्र वस्तुतः उनके मूर्ती देवी पुरस्कार ग्रहण करते समय का है। यह इंटरनेट की दुनिया में कॉपीराइट मुक्त चित्र की तरह इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन इसका मूल रूप में कॉपीराइट हमारे पास है , यह उसी का संशोधित रूप है। इसे मैंने उनके पुत्र कौशलेन्द्र कुमार राय की इच्छा और सहमति से जारी किया है अतः मेरी समझ से कुछ मामला नहीं बनता। Samavay India (वार्ता) 22:44, 10 फ़रवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]

@Samavay India: विकिमीडिया कॉमन्स पर लाइसेंस सम्बंधित नियम कड़े होते हैं। अगर आपने कुछ दिनों तक उचित लाइसेंस नहीं जोड़ा, तो फ़ाइल को हटा दिया जाता है। कॉमन्स पर केवल ऐसी फाइलें रखी जाती हो जिसके कॉपीराइट मुक्त होने का साफ़ प्रमाण मौजूद हो। अगर इसमें कोई कमी पायी जाती है तो फ़ाइल को हटाने के लिए नामांकित कर दिया जाता है। अगर आप नामांकन को चुनौती नहीं देते, तो उसे निर्विरोध हटा दिया जाता है।
इन्टरनेट पर कैसे इस्तेमाल हो रहा है, इससे कोई फरक नहीं पड़ता। ऐसी परिस्थितियों में बेहतर रहता है कि चित्र को विकिपीडिया पर उचित टैग के साथ अपलोड किया जाये (जैसा कि आपने किया)।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 14:49, 11 फ़रवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार शुभम जी।

मैंने आपका बनाया ये पृष्ठ देखा। इसपर कार्य करने के लिए धन्यवाद। मैं इसमें आपकी सहायता करने की कोशिश करूँगा (convert समस्या और अन्य साँचों के सन्दर्भ में)

आपने इस पृष्ठ में शायद en:List of countries and dependencies by area से सामग्री सम्मिलित की है। मैं आपको अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं से सामग्री लेने के सन्दर्भ में कार्यशैली से अवगत कराना चाहता हूँ। कृपया इसे देख लें और कृपया आगे अन्य परियोजनाओं से सामग्री लेते समय इसे ध्यान रखें। धन्यवाद--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 15:55, 1 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद सिद्धार्थ जी। मैंने पृष्ट पर {{अनूदित पृष्ठ}} सांचा लगा दिया है। शुभम कानोडिया (वार्ता) 05:39, 2 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

टिप्पणी के लिए अनुरोध[संपादित करें]

विकिपीडिया:बॉट/अनुमोदन हेतु अनुरोध पर हिन्दी विकि के सदस्यों की सहायता के लिए नए बॉट का अनुरोध रखा गया है। कृपया वहाँ अपनी टिप्पणी दें और तय करें कि विकिपीडिया को इससे फ़ायदा होगा या नहीं। धन्यवाद।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 08:10, 4 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्ते बिल जी। बॉट के विषय पर मेरी जानकारी बहुत ही सीमित है, अतः मेरा इस पर अपनी टिपण्णी देना छोटा मुंह बड़ी बात होगी ! यह कहते हुए भी, मेरी समझ से आपने ने जो कुछ भी सोचा है, वो हिंदी विकिपीडिया के भले के लिए ही सोचा होगा, और मेरा समर्थन आपके साथ है। बाकी अन्य सदस्य जैसा सोचें। शुभम कानोडिया (वार्ता) 08:41, 4 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
आपके उत्तर व समर्थन के लिए धन्यवाद शुभम जी। मैं आपको बॉट के बारे में थोड़ा बता देता हूँ। बॉट मशीनी रूप से चलाए जाने वाला एक खाता होता है जिससे स्वचालित संपादन किए जाते हैं। उदहारण के लिए आपको शायद याद हो तो चौपाल पर अभी कुछ दिन पहले गोआ को गोवा पर स्थान्तरित करने के लिए संजीव जी ने प्रस्ताव रखा था। जब सदस्यों ने इसका समर्थन किया उसके पश्चात लेख को तो स्थान्तरित कर दिया गया परन्तु फ़िर गोआ सम्बन्धित सभी लेखों में से श्रेणी:गोआ और इसकी उप-श्रेणियों को हटा कर श्रेणी:गोवा और उसकी उप-श्रेणियों को भी लगाना था। तब मैने अर्ध-स्वचालित तरीके से यह कार्य थोड़े ही समय में कर दिया था। अगर इसे किसी सदस्य द्वारा मैन्युअली किया जाता तो बहुत समय बर्बाद होता। अब मैने बॉट खाते के लिए अनुरोध इसलिए किया है क्योंकि जो काम मैने अर्ध-स्वचालित रूप से किया था उसे बॉट द्वारा पूर्ण स्वचालित तरीके से किया जा सकता था, इससे समय भी बहुत बचता है और महनत भी कम लगती है। बॉट द्वारा बहुत से श्रमसाध्य काम आसानी से किए जा सकते हैं। मेरे द्वारा अनुरोधित बॉट से सदस्य अपने ऐसे कार्य पूरा करवा पाएँगे। अंग्रेज़ी विकि पर इस समय 283 बॉट सक्रिय हैं और हमारे यहाँ एक भी नहीं। अगर आपको लगता है कि यह विकि की भलाई के लिए है तो कृपया यहाँ अपना समर्थन दें<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 09:14, 4 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

ट्रान्स्लेट विकि पर गूँज अधिसूचनाओं के हिन्दी अनुवाद में सहायता करने के लिये धन्यवाद[संपादित करें]

शुभम जी, मैं दिल की गहराई से ट्रान्स्लेट विकि पर गूँज अधिसूचनाओं के हिन्दी अनुवाद में सहायता करने के लिये धन्यवाद कहना चाहूँगा।:) यदि आपका सहयोग न होता तो शायद मुझ जैसा अज्ञानी व्यक्ति कभी भी अपने ही बल बूते पर यह कार्य सम्पन्न नहीं कर पाता। मुज़म्मिल (वार्ता) 06:15, 6 अक्टूबर 2013 (UTC).[उत्तर दें]
धन्यवाद मुज़म्मिल जी। अगर भविष्य में कभी ऐसे कार्य के लिए मेरी मदद की ज़रूरत हो तो मुझे निःसंकोच याद कीजियेगा। शुभम कानोडिया (वार्ता) 08:13, 6 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

Collaboration with Hindi Wikipedia[संपादित करें]

Dear Shubham,

Hope you are fine.

I have an important issue to discuss with you concerning the Hindi Wikipedia which I have discussed with some of the other Hindi Wikipedians.

Since you are an experienced contributor of Hindi Wikipedia, I request you to kindly email me so that I could send you the word drafts on which the discussions are based. My email: muzammil@cis-india.org and muzammil.cis@gmail.com अब ये ईमेल बदल चुके हैं।

-Muzammil

आइपैड (1st generation)[संपादित करें]

नमस्ते शुभम जी, आपने कुछ समय पहले आइपैड (1st generation) नामक पृष्ठ का निर्माण किया है जो आइपैड (पहली पीढ़ी) पर पुनर्निर्देशित है। क्या आप यह पृष्ठ बना रहे हैं? यदि यह पुनर्निर्देश गलती से हो गया है तो कृपया इसमें सुधार करें। गैर-मौजूद पृष्ठ पर पुनर्निदेश नहीं छोड़ा जाता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:17, 12 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव जी, मैं इस परियोजना पर बहुत दिनों से काम कर ही रहा हूँ और केवल खाली पृष्ट बनाकर छोड़ नहीं रहा, न ही मैंने गलती से यह किया है। हाँ मैंने यह पृष्ट ज़रूर बनया था पर समय की कमी के कारण इसे उस वक्त पूरा नहीं कर सका। इसे अभी मैं बना दूंगा। शुभम कानोडिया (वार्ता) 17:28, 12 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:38, 12 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

मुखपृष्ठ समाचार पर नामांकन[संपादित करें]

नमस्ते शुभम जी, मुझे लगता है फैलिन (चक्रवात) नामक पृष्ठ से मुखपृष्ठ समाचार के लिए तथ्य जोड़ना चाहिए। इसके लिए आप साँचा वार्ता:मुखपृष्ठ समाचार पर नामांकन कर सकते हो। (यदि आपको जानकारी पहले से है और नामांकन करने ही वाले हैं तो मैं क्षमा चाहता हूँ।)☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:35, 13 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

आपका बहुत बहुत धन्यवाद संजीव जी! मैंने नामांकन कर दिया हैं। शुभम कानोडिया (वार्ता) 08:58, 13 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

"मुखपृष्ठ समाचार" में आपका लेख[संपादित करें]

Current events globe 13 अक्टूबर 2013 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख फैलिन (चक्रवात) से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे साँचा वार्ता:मुखपृष्ठ समाचार पर सुझाएँ।
<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 09:30, 13 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

इनपुट प्रणाली प्रश्न[संपादित करें]

हाल की घटनाएँ[संपादित करें]

Shubham Ji, Now that you have revived Current Events, I request you to please take a look at "Samaaj Mukhprishth" also. Regards.-- मनोज खुराना ( सदस्यपृष्ठ) 12:39, 4 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

यह अच्छी बात है की आप का ध्यान इस बात पर गया, वरना अभी तक मुझे इसके लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
Desiging the Current Events page was not an easy task, although with inputs from our English counterpart, I was able to do it successfully. As far as समाज मुख्यपृष्ट is concerned, it is definetly not as straightforward. We require a wider discussion among community members on what we need to alter. Should the content be changed? Or should we just alter the layout and design? We should start a discussion on the talk page and get inputs from all members this time. Then I will try my best to convert those inputs with my limited knowledge of HTML and CSS. ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 13:21, 4 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
Due to soem problem, my java script is not working. Hence, I'm unable to write Hindi. But i can read it, no issues in that. For updation or any changes, we can start discussion, but I think you can right away start with updation. Chuninda Lekh is of last november, not today. Also there is too much English still there. Since my Hindi is disabled, I request you to please raise the issue at chaupal also. -- मनोज खुराना ( सदस्यपृष्ठ)

News Headline- Mangalyaan[संपादित करें]

AWB से श्रेणीकरण[संपादित करें]

शुभम जी, AWB से आपने चित्रों में भी श्रेणी:2013 में बनी हिन्दी फ़िल्म जोड़ दी है जबकि इस प्रकार की श्रेणीयों में केवल सामग्री पृष्ठ आते हैं।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 14:38, 6 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

बिल जी, मैंने सोचा की अगर इन चित्रों में श्रेणी डाल दिया जाये, तो इन्हें खोजने व रखरखाव करने में आसानी होगी। मुझे ऐसे पोस्टरों के लिए कोई वर्षानुसार श्रेणी नहीं मिली, और प्रति वर्ष के लिए अलग श्रेणी बनाना आसन काम नहीं है। आप कहेंगे तो मैं अपने बदलाव पूर्ववत कर दूंगा।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 15:08, 6 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
मैने इसके लिए श्रेणी:फ़िल्म पोस्टर चित्र कर दिया है।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 13:20, 9 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

SSL Error-Can You help ?[संपादित करें]

I use Chrome and I have to be behind a proxy. I do not have admin rights on my PC as well. For last few days, while opening the wiki site, first message is shown as SSL Error, certificate is not trusted. I click on proceed anyway and then the page which opens has javascript disabled, no pictures, etc. I have tried to "view certificate" and "import" it in trusted publisher list, but nothing happened. Earlier I asked this from Siddhartha as he is technically very sound, but seems he's on leave. From your discussions and contributions, you also seem to have good technical knowledge. Can you please guide me what I sould do. -- मनोज खुराना ( सदस्यपृष्ठ) 06:16, 7 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

"मुखपृष्ठ समाचार" में आपका लेख[संपादित करें]

{| class="messagebox standard-talk"

|- |Current events globe |7 नवम्बर 2013 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख मंगलयान से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार पर सुझाएँ। |}

<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 06:53, 7 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

Shubhamkanodia जी, ब्ल्यूटुथ लेख...[संपादित करें]

Information icon नमस्ते, मैं Sumit sinha हूँ। मैने देखा कि हाल मे आपने कुछ सामग्री ब्ल्यूटुथ से बिना सूचना हटाई थी। यदी यह एक गलती थी, तो निश्चिन्त रहें: मैने सामग्री को पुन:स्थापित कर दिया है। I यदी आप प्रयोग करना चाहते हैं तो विकिपीडिया:प्रयोगस्थल का उपयोग करें। यदी आपको लगता है कि मैने कोई गलती की है, या आप को कोई सहायता चहिए तो आप मेरे वार्ता पृष्ठ पर संदेश छोड़ सकते हैं। शुक्रिया! हटाने कि कड़ी। आपने कारण लिखा ब्लूटूथ नाम का लेख पहले से ही मौजूद है। यदी ऐसा है भी तो दोनो की सामग्री अलग है। साथ मे ब्ल्यूटुथ लेख मे ज्यादा जानकारी थी। ऐसे मे साँचा:विलय का प्रयोग करना बेहतर होता। खैर मैने वह लगा दिया है। शुक्रिया! --सुमित सिन्हावार्ता 15:19, 7 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

"मुखपृष्ठ समाचार" में आपका लेख[संपादित करें]

Current events globe 12 नवम्बर 2013 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख तूफ़ान हैयान से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार पर सुझाएँ।

<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 18:39, 12 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिए नया सन्देश है
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, Shubhamkanodia जी। आपके लिए संजीव कुमार के वार्ता पृष्ठ पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।

☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:37, 13 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

हाल की घटनाएं - सचिन[संपादित करें]

भारत रत्न लिखना ज्यादा जरूरी है बजाय ७४ रन के। क्या कहते हैं? --मनोज खुराना वार्ता 14:04, 16 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

मनोज जी अभी भारत रत्न की घोषणा मात्र ही हुई है, इसलिए या कहना की उन्हें "भारत रत्न से नवाज़ा गया" सही नहीं होगा। जब इन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हो जायेगा, तब इसे हाल की घटनाओं में आप डाल देना। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 04:21, 17 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

सुशील जी से वार्ता[संपादित करें]

नमस्ते शुभम जी, आप पिछले दिनों अजीत जी, अनिरुद्ध जी, अनुनाद जी, मेरी और आप स्वयं की सुशील जी से वार्ताओं का परिणाम देख चुके हो। आपको पता है उन्होंने पहले भी कहा है कि उनके पास समय की कमी नहीं है। आपको पता है सोये हुए को जगाया जा सकता है लेकिन जागे हुए व्यक्ति को जगाया नहीं जाता। अब आपके पास भी यदि समय की कमी नहीं है तो उनके साथ बहस करें अन्यथा इसका कोई लाभ नहीं है। यदि वो अपने लेखों में सुधार करते हैं तो ठीक है। उनके वर्तमान सम्पादन सुधार योग्य हैं। अभी उन्हें बर्बरता की श्रेणी में नहीं डाला जा सकता लेकिन यदि वो बर्बरता करने लगे तो प्रतिबन्धित कर दिया जायेगा। अतः वैसे भी चिन्ता की कोई बात नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:30, 16 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

सुशील जी को समझाने के पीछे न ही मेरा व्यक्तिगत स्वार्थ है, और न ही कोई दुश्मनी। चौपाल पर उन्होंने मुझपर कई बार हमला किया। लेकिन मैं चुप रहा। मैंने तो बस एक अच्छे सदस्य को बेहतर बनाने की कोशिश की। अगर इसे वह दखल-अंदाजी समझे, तो यह उनका ही बचपना और नासमझी है। बर्बरता नहीं तो क्या, आप माने न माने, यहाँ का वातावरण ज़रूर प्रदूषित हो रहा है। और इस वातावरण में काम करना मुश्किल हो रहा है। वैसे आप सही कह रहे हो! मैं भविष्य में उनसे एक शब्द भी नहीं कहूँगा, चाहे कुछ भी हो जाये, क्यूंकि फिर मुझे ही नसीहत दी जाएगी! फिलहाल के लिए तो रात गयी, बात गयी।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 05:20, 17 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
शुभम जी, आपको बुरा लगा हो तो मैं क्षमा चाहता हूँ। लेकिन आप तो जानते ही हो जब अपने गाँव में दो लोगों में झगड़ा हो जाता है जिनमें से एक उद्दण्ड है एवं दूसरा सरल स्वभाव का है तो किसे सलाह दी जाती है। चूँकि मैं आपकी अवस्था समझता हूँ और मैंने भी कोशिश की। उन्होंने मुझे उतेजित करने की भरपूर कोशिश की। वो आपको भी उत्तेजित करना चाहते हैं जिसमें आप कुछ उटपटांग बोल दो। अतः इससे अच्छा चुप रहना ही है। अतः आपको यह सलाह देना मेरी मजबूरी थी। मैं नहीं चाहता आपको कोई विवाद में घसीटे। फिर भी यदि आपको मेरी बात बुरी लगी हो अथवा मेरी बात ने ठेस पहुँचाई हो तो मैं क्षमा चाहता हूँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:57, 17 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
अरे नहीं नहीं। मैं आपकी जगह होता तो मैं भी यही करता। मुझे आपसे रत्ती-भर भी शिकायत नहीं है। मैं आपका आदर करता हूँ। आपकी बातों से मुझे कोई ठेस नहीं पहुंची, इसलिए क्षमा मांग कर मुझे शर्मिंदा न करें।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 06:08, 17 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

bhai, mera koi interest nahi hai kisi se ladai karne ka par at the moment mujhe target kiya jara hai isliye mujhe gussa hai, aur shubham ustad yaar page mai agar koi error hai toh usku correct karo yaar na ki usmai koi tag lago, ab aap bolo agar apana ghar ganda hai toh kya aap ghar saaf nahi karonge?? ya phir ghar ke bahar ek tag laga dogay ki ghar ganda hai koi zara isku saaf kar do bhai??

i agree ki grammar mai mere se galti hori hai, i never denied it, toh aap log usku repair kardo ustad, ha par agar kisi cheez ka naam change karna hai toh then please ek bar consult karlo yaar, 1 message karne mai apna thodi na kuch jane wala hai, aur ustad har page ku talk page mai iss tara ki baate karne ke liye add kara hu ki agar koi page mai error hai toh uske talk mai hum baat karey aur ek messg chupal par chod de ki please express you view on matter being discussed on talk page of xyz article(u can use hindi for writing this)....aur rahi baat meri hindi ki toh mai pahele he bola tha ki bhai humare pass ki hindi bahut different hai par aap log hai ki zid, maa agar kali hai toh kya hum usse maa nahi bolegay kya? humari hindi bahut different hai delhi style ki hindi se, aap logo ku samaj ne mai bahut difficulty aati, isliye mai English use kara tha par aap log hai ki samajna he nahi chahte the.

aur ustad dusro ku mujhe uss chat ke baray mai isliye bolna pada ki aage baat na bad jaye, safety purpose agar koi morderator ho toh matter easily solve hota jaise ab hua, chalo ustad page bano aur hindi wikipedia ka article count badao (every user atleast 2 page per day). Sushilmishra (वार्ता) 06:24, 17 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

सुशील जी, शुभम जी ने ये ही बात आपके वार्ता पृष्ठ पर लिखी थी जिसकी शिकायत लेकर आप मेरे पास आ गये। अतः कृपया बेमतलब किसी को तंग मत करो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:29, 17 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

bhai mere sanjeev ab tujhe kya hogaya yaar, shubham kya bola mujhe woh mattar alag hai, lagta hai ki aap ne pada nahi puri baat aur mai jo bolra hu woh baat alag hai yaar thoda padlo ustad phir bolo, kyu ki yaar tum mere sarcastical comments ku bhi dil se laga liye yaar, relax karo kyu mere peechay haat pau muh doh kar pad gaye ustad, relax karo paani pio (lagta hai sanjeev ustad ku meri latin hindi samaj mai aari hahahaha) Sushilmishra (वार्ता) 06:36, 17 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

सुशील जी, आपके कहने पर मैंने शुभम जी को चुप रहने का आग्रह किया। अब आप उन्हें बलात् बोलने को कह रहे हो। आखिर इसका क्या मतलब है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:10, 17 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

arey mein kya bol diya ab, chalo chodo yaar yeh baat ab, end of the topic--The End Sushilmishra (वार्ता) 09:03, 17 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिए नया सन्देश है
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, Shubhamkanodia जी। आपके लिए विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/श्रेणियाँ/भारत रत्न सम्मानित पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।

☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:04, 20 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

खाली श्रेणियाँ[संपादित करें]

नमस्ते शुभम जी, अनुप्रेषित श्रेणियों को खाली करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। भविष्य में और भी अच्छा होगा यदि आप यह कार्य एक-दो माह से दोहराते रहें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:52, 20 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

प्राचल हटाने के लिए[संपादित करें]

नमस्ते शुभम जी, क्या आप ऑटोविकि ब्राउज़र की सहायता से श्रेणी:फ़िल्म सम्बंधित लेख जिनमें अनुचित प्राचल जोड़े गये हैं में स्थित पृष्ठों से | imdb_id = नामक प्राचल हटा सकते हो? साथ ही साथ इन सभी पृष्ठों को सम्बंधित अंग्रेज़ी विकी के पृष्ठों से भी जोड़ना है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:53, 20 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी, मैंने यह सुधार करना शुरू कर दिया है। पर इस श्रेणी में 2700+ लेख थे (जो की अब 2,560 के आस पास हो गए हैं)। AWB की मदद से करने में भी बहुत समय लग रहा है। 10 लेख प्रति मिनट की गति से भी अगर करू तो 4-4:30 घंटे लग जायेंगे(और इतने क्लिक करता रहा तो शायद मेरे हाथ भी कल परीक्षा लिखने के क़ाबिल नहीं रहेंगे ;))! मैं इस कार्य को समय मिलने पर किश्तों में ज़रूर कर दूंगा। अंग्रेजी विकी से लिंक जोड़ने का काम तो हमें स्वयं मैन्युअली ही करना पड़ेगा। मुझे नहीं लगता इसके लिए AWB या किसी अन्य बॉट की मदद ली जा सकती है।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 12:04, 21 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
ठीक है, हमें भी कोई जल्दी नहीं है। आप हमेशा २०-३० पृष्ठों में सुधार कर दिया करो। मैं इसे पिछले ५-६ माह से बुकमार्क किये बैठा हूँ। यदि आपने हमेशा २०-३० पृष्ठों को भी ठीक किया तो अगले ३-४ माह में मैं इस बुकमार्क को हटा सकुंगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:21, 21 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
YesY पूर्ण हुआ ये लो! अब आप इसे बुकमार्क से हटा सकते हो। कोई और मदद चाहिए हो ज़रूर कहियेगा।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 16:15, 27 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
शुभम जी, बहुत-बहुत धन्यवाद। आज मैं इसे बुकमार्क से हटा रहा हूँ। अब मैं ग-वर्ण तक के इन पृष्ठों को अंग्रेज़ी विकि से विकिडाटा पर जोड़ चुका हूँ। अगले एक माह तक कोशिश करता रहा तो यह कार्य भी पूर्ण कर दुंगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:18, 27 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया पसंद में जाकर ई मेल एक्टिवेट करें या अपना ईमेल पता बताएं। --मनोज खुराना वार्ता 11:17, 21 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

इस सेटिंग पर तो मेरा ध्यान ही नहीं गया। सक्षम कर दिया है।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 11:31, 21 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
आपके लिए नया सन्देश है
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, Shubhamkanodia जी। आपके लिए विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/श्रेणियाँ/भारत रत्न सम्मानित पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।

☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:27, 23 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

वर्तनी सुधार पर चर्चा[संपादित करें]

नमस्ते शुभम जी, "अन्तरराष्ट्रीय" और "अन्तर्राष्ट्रीय" में शुद्ध कौनसा है। मैंने मेरे द्वारा निर्मित पृष्ठों पर दोनों का उपयोग किया है लेकिन मुझे लगता है शुद्ध "अन्तरराष्ट्रीय" है। क्या आप इसमें सुधार कर सकते हो? अथवा किसी बॉट से यह कार्य करवा सकते हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:20, 23 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

मैंने कई स्रोतों से जानने की कोशिश की। "अन्तरराष्ट्रीय" एवं "अन्तर्राष्ट्रीय" दोनों ही प्रचलित हैं। अन्तर्राष्ट्रीय शब्द अंतर एवं राष्ट्रीय की संधि से बनता है, और संधि करते वक्त आम तौर पर पहले शब्द के आखिरी अक्षर के नीचे हलंत लगाकर ही इसे दुसरे शब्द से जोड़ा जाता है। इस मायने में यह भी सही है (यहाँ देखें)। इसलिए मेरे ख्याल से दोनों को सही मानकर चलना चाहिए और अभी के लिए रहने देना चाहिए। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 04:53, 24 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
हाँ आपकी ये बात भी सही है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:14, 24 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

"मुखपृष्ठ समाचार" में आपका लेख[संपादित करें]

Current events globe 26 नवम्बर 2013 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर अंतरिम समझौता से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार पर सुझाएँ।

<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 07:16, 26 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

ज्ञानकोष → ज्ञानकोश[संपादित करें]

कृपया, चौपाल पर ज्ञानकोष → ज्ञानकोश शीर्षक से चल रही चर्चा में भाग लें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 04:44, 3 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

शुभम जी, नेल्सन मंडेला लेख में अभी बहुत सुधार करने की आवश्यकता है। अगर आपके पास समय हो तो कृपया उपयुक्त बदलाव करके इसे वि:ख़बर पर नामांकित कर दीजिए। मैं भी सहयोग कर दूँगा, नामांकन मैं इसलिए नहीं कर रहा हूँ क्योंकि दूसरे सक्रिय प्रबंधक (संजीव जी) अवकाश पर हैं।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 06:55, 6 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

बिल जी, मैं अवकाश से आ गया हूँ। अब आप यह कार्य कर सकते हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:50, 6 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

"मुखपृष्ठ समाचार" में आपका लेख[संपादित करें]

Current events globe 6 दिसम्बर 2013 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख नेल्सन मंडेला से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार पर सुझाएँ।

☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:05, 6 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

साँचा:भारत के पारंपरिक क्षेत्र‎[संपादित करें]

शुभम जी नमस्कार। मुझे प्रोग्रामिंग नहीं आती लेकिन कॉपी पेस्ट व जोड़-तोड़ करके काम करने की कोशिश करता हूं। उपरोक्त साँचा मैंने भारत के राज्य से कॉपी किया है, किंतु आऊटपुट में upper left corner में डिस्प्ले ठीक नहीं हैं। कृपया सुधारने का कष्ट करें। धन्यवाद। --मनोज खुराना वार्ता 08:55, 10 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

YesY पूर्ण हुआ। मनोज जी आपने navbox साँचे के | name पैरामीटर में [[श्रेणी:भारत के पारंपरिक क्षेत्र]] लिख दिया था जिसके वजह से यह प्रॉब्लम हो रही थी। सामान्यतः | name पैरामीटर में केवल सरल नाम लिखा जाता है (बिना किसी विकिलिंक के), और शीर्षक | title = द्वारा दिया जाता है (विकिलिंक के साथ, जहाँ उपयुक्त हो)। एक और टिप, आप विषयों में स्पेसिंग डालने के लिए करने के लिए * के बदले {{*}} के उपयोग कर सकते हैं। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 10:55, 10 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
हार्दिक धन्यवाद शुभम जी। लगे हाथ एक और काम कीजिए। ग्रामीणबॉट पर सौरभ जी से चल रही चर्चा आपको ध्यान ही होगी। गाँवो का पूरा डाटा इकट्ठा करना तो आसान काम नहीं है, लेकिन इस बीच हमारे पास विधानसभा क्षेत्रों के पेज बनाने लायक डाटा इकट्ठा जरूर हो गया है। हरियाणा विधानसभा पृष्ठ देखें। मैंने एक्सेल और वर्ड में मेलमर्ज ऑपशन का प्रयोग करके पहले पाँच पेज बनाए हैं। कृपया एक बार देख लें और अपने अमूल्य सुझाव दें ताकि फिर बाकी 85 पेजों को भी निपटा दिया जाए। अब तो दिल्ली की भी लिस्ट का अनुवाद भी आपने कर दिया है। तो 70 पेज वो भी हैं। पेज का फॉर्मैट मैंने u:संजीव कुमार जी के बनाए राजस्थान विधानसभा के पेज से कॉपी किया है। मेरा एक विचार तो यह भी है कि इन सब जगहों के longitude-latitude भी मिल जाते तो नक्शे पर प्रदर्शन भी हो सकता था, संजीव जी ने elections.in नाम की साईट बताई थी जहाँ पर पुराने चुनावों का डाटा उपलब्ध है तो वो डाटा भी डाल दें तो अच्छे पेज बन जाएंगे। लेकिन दूसरा विचार ये कहता है कि इस सब के लिए बहुत समय चाहिए, पहले ढांचा खड़ा कर देना चाहिए बाकी बाद में देखा जाएगा। आप क्या कहते हैं? --मनोज खुराना वार्ता 11:16, 10 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
मनोज जी, हो सके तो कृपया मुझसे विकिपीडिया के IRC चैनल पर जुड़ें। वहां बातें बेहतर हो पाएंगी । ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 12:45, 10 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
क्षमा चाहता हूं शुभम जी कुछ तकनीकी कारणों से मेरे लिए यह संभव नहीं है।--मनोज खुराना वार्ता 13:49, 10 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
मैंने यहाँ एक एक्सेल शीट तैयार की है। अगर हो सके तो District कॉलम को भर दें। Latitude / Longitude मैं फिल करने की कोशिश करूंगा। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 14:25, 10 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
शुभम जी, मुझे लगता है कि आपको उपरोक्त गूगल एक्सेल शीट को "सार्वजनिक" अथवा "लिंक के साथ कोई भी देख सकता है" के विकल्प में डालना चाहिए। मनोज जी आपने "जुगाड़बॉट" नाम से मेरे वार्ता पृष्ठ पर सन्देश छोड़ा था उसका अर्थ मैं समझ नहीं पाया हूँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:42, 10 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
अब इसे पब्लिक कर दिया है। कृपया एक नज़र डालें░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 03:32, 11 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
फाइल तो ठीक ही लग रही है। इसमें "DISTRICT" (जिला) वाले स्तम्भ में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम लिखना बेहतर होगा। कई बार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र इसके मूल जिले से भिन्न होता है। वैसे यह बॉट कार्य मनोज जी अथवा सौरभ भारती जी संचालित करते हैं अतः मुझे इसकी अधिक जानकारी नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 04:50, 11 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

बर्बरता ?[संपादित करें]

As there are two articles with different spelling about Isaac Newton, I redirected आइज़ैक न्यूटन to आइज़क न्यूटन with proper edit summary (सारांश). आइज़क न्यूटन was created on 24 Jan 2005 and it is connected with other languages through wikidata whereas आइज़ैक न्यूटन was created on 22 Jul 2009 and it was first redirected on 8 August 2009. I don't know which spelling is correct Hindi. You reverted my edit with edit summary as बर्बरता. Can you please explain me how you decide that my edit was a vandalism (बर्बरता)?--मृत्युञ्जय कर (वार्ता) 01:53, 14 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
मैं आपसे क्षमा चाहूँगा। मुझे अच्छी तरह याद है कि, मैंने जिस अवतरण को बर्बरता मार्क करने के लिए Twinkle का प्रयोग किया था, वह आपका नहीं बल्कि आइज़ैक न्यूटन पृष्ट पर सदस्य:In ictu oculi के योगदान के लिए था। In ictu oculi महोदय ने बर्बरता की थी यहाँ देखें। इस बीच आपने इस पृष्ट को अनुप्रेषित कर दिया, जो की मेरी नज़र में नहीं आया। बर्बरता को पूर्ववर्त करने का काम हिन्दी विकी पर बहुत कम लोग कर रहे हैं। हाल में हुए परिवर्तन पृष्ट पर कई बार नए अवतरण थोड़ी देर से दिखाई देते हैं (इस बात पर शायद आपका भी ध्यान गया होगा), और यही एकमात्र स्रोत है जिससे बर्बरता से लड़ा जा सकता है। खैर, मैंने अपना अवतरण पूर्वव्रत कर दिया है ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 03:49, 14 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
Sorry for the confusion :( and thanks for you co-operation :)--मृत्युञ्जय कर (वार्ता) 11:01, 16 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

पुनरीक्षक[संपादित करें]

शुभम जी, मैं चाहता हूं कि आपका नाम पुनरीक्षक के लिए नामांकित करूं। क्या आपको स्वीकार होगा ? --मनोज खुराना वार्ता 05:08, 14 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद मनोज जी। मैं भी इस मामले में कुछ दिनों से सोच रहा हूँ। फिलहाल मैं पुनरीक्षक के अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में पढ़ रहा हूँ। जानकारी होने के बाद ही निर्णय ले पाउँगा।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 05:19, 14 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
शुभम जी, आप विश्वनीय सदस्य हो और पिछले कई दिनों से आप बर्बरता के विरुद्ध भी काम कर रहे हो। नियमावली का ज्ञान पदस्थ होने (अधिकार प्राप्त करने) के बाद स्वतः ही हो जायेगा। बर्बरता रोकने में पुनरीक्षक पद बहुत सहायक होगा। आजकल मैं भी अधिक समय नहीं दे पा रहा हूँ और मनोज जी भी अभी पुनरीक्षक का पूर्ण कार्य नहीं कर पा रहे हैं अतः आप इतने ही समय में और सहयोग कर पाओगे। मुझे लगता है आपको मनोज जी का प्रस्ताव अतिशीघ्र स्वीकार कर लेना चाहिए।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:07, 14 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिये एक सम्मान[संपादित करें]

श्रेष्ठ नागरिक बार्नस्टार
तकनीकी दक्षता, सहयोग भावना व टीमवर्क के लिए। मनोज खुराना वार्ता 07:47, 14 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
आपके लिए नया सन्देश है
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, Shubhamkanodia जी। आपके लिए Manojkhurana के वार्ता पृष्ठ पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।
नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ साँचा:Dupdet को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड सा1 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।
सा1 • अप्रयुक्त साँचे जिनकी जगह किसी बेहतर साँचे ने ले ली है

इसके अंतर्गत वे सभी साँचे आते हैं जो अब प्रयोग में नहीं हैं और जिनकी जगह उनसे बेहतर किसी साँचे ने ले ली है।

आपके बनाए इस साँचे की जगह एक बेहतर साँचे यह साँचा हिन्दी लिपि के साथ काम नहीं करता, अतः बेकार ने ले ली है।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 14:02, 15 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

दिल्ली विधान सभा क्षेत्रों के पृष्ठ[संपादित करें]

शुभम जी, मैंने Spelling Correction कर दिया है, अब आप दिल्ली विधानसभा सदस्य पृष्ठ से दिल्ली की चौथी व पाँचवीं विधानसभा का डाटा लेकर काम शुरु कर सकते हैं। long-lat का डाटा मेरे विचार से दिल्ली में आवश्यक नहीं होगा। यदि और कुछ आवश्यकता हो तो बताएँ।--मनोज खुराना वार्ता 17:04, 16 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

मैंने दिल्ली विधानसभा क्षेत्रों की एक्सेल शीत तैयार कर ली है क्रिपया एक बार नज़र दौड़ा लें (यहाँ) और अगर कोई त्रुटी हो सुधार दें। दिल्ली विधानसभा क्षत्रों का मैप देखा जाये तो कई ऐसे क्षेत्र हैं जो दो या दो से अधिक जिलों के अन्दर आते हैं। ऐसे में क्या क्या सभी जिलों के नाम लिखना उचित होगा, या फिर |district फिल्ड को खाली छोड़ दिया जाये? फ़िलहाल मैंने सबसे प्रमुख जिले का नाम ही डाला है।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 13:40, 17 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
मेरे विचार से अभी खाली छोइ़ना उचित रहेगा।- --मनोज खुराना वार्ता 07:34, 18 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

दिल्ली के पृष्ठ देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। मिज़ोरम राज्य विधानसभा चुनाव, २०१३ के परिणाम मैंने अपडेट तो कर दिए हैं, लेकिन हिन्दी अनुवाद में बहुत बड़ी समस्या है। कुछ नामों को मैंने हिन्दी में लिख भी दिया है, लेकिन पता नहीं कि वास्तविक उच्चारण क्या है क्या नहीं। मुझे इसका कोई हल नहीं सूझ रहा, आपका क्या विचार है? कृपया एक नजर देख लें और बताएं। ऑफिस के काम के कारण थोड़ी व्यस्तता है, समय की थोड़ी कमी है, छत्तीसगढ़ भी जल्दी अपडेट कर दूंगा। मेरे विचार से भारत में चुनाव परियोजना ही शुरु कर सकते हैं। जिस प्रकार आपने दिल्ली के लोक सभा व विधान सभा पृष्ठों का निर्माण किया है, जितनी सफाई से, प्रॉपर मैनेजमेंट से,,,,, मजा आ गया। u:संजीव कुमार जी ने राजस्थान का काम कर ही दिया है। क्यों ना परियोजना पूर्वक पूरे भारत के लोक सभा व विधान सभा क्षेत्रों की मैपिंग कर दी जाए। --मनोज खुराना वार्ता 08:53, 21 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मनोज जी। आपकी सहायता की बिना यह शायद संभव नहीं होता। दिल्ली के मामले में मैंने सोचा की एक कदम और आगे बढ़ा जाये, और साँचे, श्रेणियां, सन्दर्भ from scratch बनाई जाएँ, तांकि ऐसा एहसास ही न हो की पृष्ट को bot से बनाया गया हो। हम ऐसे पृष्ठों के लिए जितनी जानकारी इकठ्ठा कर पाएंगे, लेख उतना ही सम्पूर्ण लगेगा। हाँ, हरियाणा की तुलना में समय और मेहनत लगभग दोगुनी लगी, पर परिणाम देखकर संतुष्टि पहुंची। यह देख कर मुझे भी बहुत ज्यादा ख़ुशी हो रही है कि फॉर अ चेंज, हम इस परियोजना में अंग्रेजी विकी का पीछा करने के बजाये उसके दो कदम आगे चल रहे हैं! ;)
  1. जहाँ तक मिजोरम की बात आती है, अनुवाद बहुत बड़ी समस्या है। मेरे ख्याल से तुक्का लगाने से बेहतर होगा की अभी के लिए इसे छोड़ दिया जाये। गोवा, पंजाब जैसे छोटे राज्यों की तरफ ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
  2. चुनाव परियोजना शुरू करने का आपका आइडिया बड़ा मस्त लगा! अब तो चुनाव का सीसन चल रहा है। इस परियोजना सेज्यादा लोग जुड़ेंगे तो हम सदस्यों में काम का विभाजन कर पाएंगे (डेटा इकठ्ठा करना, श्रेणीकरण, wikidata जोड़ना, सांचा निर्माण आदि) और परिणाम भी बेहतर होंगे। टाइम मिले तो कृपया शुरुआत करें, मैं ज़रूर मदद करूंगा।
जनवरी में मेरी परीक्षा है, तो मैं भी 20-25 दिन विकी पर उतना सक्रीय नहीं रहूँगा। तब तक दिली परियोजना में लोकसभा के जो कुछ पृष्ट बचे हैं, उनका निर्माण, और अन्य छोटे मोटे कार्य ही कर पाउँगा।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 13:09, 21 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

तकनीकी सुलझनें[संपादित करें]

नमस्ते शुभम जी, अगले एक माह मैं पृष्ठों को परिक्षित करने का कार्य करने की कोशिश करुँगा। आपकी परीक्षाएँ समाप्त होने के बाद यह कार्य हम-दोनों (और लोग शामील होंगे तो सभी) मिलकर यह कार्य सम्पन्न करेंगे। मुझे लगता है तकनीकी सुलझनें जैसे लेखों को पूर्णतया हटाकर एक पंक्ति के लेख बनाना उचित रहेगा। आपके क्या विचार हैं?☆★संजीव कुमार (✉✉) 02:13, 22 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

साथ में एक बात और, आप किसी भी सम्पादन को पूर्ववत करते समय [जाँचा हुआ चिन्हित करें] पर क्लिक नहीं कर रहे हो अतः अन्य परिक्षक जब इसकी पुनः जाँच कर लेते हैं उसके बाद इसका ज्ञान होता है कि आपने इसकी जाँच पहले ही कर ली है। अतः यदि सम्भव हो तो [जाँचा हुआ चिन्हित करें] पर एक बार क्लिक करें। पुनरीक्षक एवं परिक्षकीय कार्य को बेहतरीन करने के लिए आपको m:User:Krinkle/Tools/Real-Time Recent Changes पर सहायता मिल सकती है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 02:53, 22 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

नयी परियोजना[संपादित करें]

आपके लिए नया सन्देश है
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, Shubhamkanodia जी। आपके लिए Mala chaubey के वार्ता पृष्ठ पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।
--मनोज खुराना वार्ता 06:43, 23 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ सीएनएन-आईबीएन ऑफ़ द इयर को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड व1 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।
व1 • अर्थहीन नाम अथवा सम्पूर्णतया अर्थहीन सामग्री वाले पृष्ठ

इसमें वे पृष्ठ आते हैं जिनका नाम अर्थहीन है, उदाहरण:"स्द्ग्फ्द्ग"; अथवा जिनमें सामग्री अर्थहीन है, चाहे उसका नाम अर्थहीन न हो, उदाहरण:लेख जिसमें सामग्री है:"ध्ब्द्फ्ह्फ़"

यदि आपने यह पृष्ठ परीक्षण के लिये बनाया था तो उसके लिये प्रयोगस्थल का उपयोग करें। यदि आप विकिपीडिया पर हिन्दी टाइप करना सीखना चाहते हैं तो देवनागरी में कैसे टाइप करें पृष्ठ देखें।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

यदि यह पृष्ठ हटा दिया गया है, तो आप चौपाल पर इस पृष्ठ को अपने सदस्य उप-पृष्ठ में डलवाने, अथवा इसकी सामग्री ई-मेल द्वारा प्राप्त करने हेतु अनुरोध कर सकते हैं।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 14:58, 28 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]