सदस्य वार्ता:SM7/पुरालेख 5

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुरालेख 4 पुरालेख 5 पुरालेख 6

विकिपीडिया:स्वतः_परीक्षित_अधिकार_हेतु_निवेदन#j ansari

SM7 जी कृपया यह अपनी राय देँ विकिपीडिया:स्वतः_परीक्षित_अधिकार_हेतु_निवेदन#j ansari, (जसीम अली अंसारी (वार्ता) 13:35, 9 जनवरी 2017 (UTC))[उत्तर दें]

प्रचार

सदस्य ने अपने सदस्य पृष्ठ पर भी वही सामग्री लिख रखी है। क्या करना चाहिये।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 14:43, 10 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@हिंदुस्थान वासी: देखा, विकिपीडिया:सपृहाँ की कड़ी दे देता हूँ, अगर खुद नहीं हटायें तो खाली कर दिया जाएगा। --SM7--बातचीत-- 14:48, 10 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: जी, इन्दिरा दाँगी देखें, यह उल्लेखनीय हैं ? --SM7--बातचीत-- 15:11, 10 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
अंग्रेजी विकिपीडिया पर दिये गये लिंक में से भास्कर की वेबसाइट विशेषकर भोपाल की न्यूज़ बता रहा है। आजतक का रिव्यू पता नहीं कौन लोग लिखते हैं। ज्ञानपीठ की साइट पर सिर्फ जन्म-तिथि दी गई है। नई दुनिया की वेबसाइट पर तुच्छ विवरण है। अत: लेखिका उल्लेखनीय नहीं है। en:wp:TOOSOON वाला हिसाब है।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 15:34, 10 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: हहेच। --SM7--बातचीत-- 05:00, 11 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्ते

नमस्ते @SM7: जी।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:07, 16 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

विकिपिडिया खाता

में विकिपिडिया संपादन करना चाहता हूँ। पर मुझे खाता बनाना नहीं आता हैं। अब मैं कैसे संपादन करूँ?

यहाँ क्लिक करें और जो पन्ना खुले उसमें अपना सदस्य नाम और पासवर्ड चुनें।--SM7--बातचीत-- 10:52, 16 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
मेरे मोबाइलमें कैप्चाका समस्या हैं। क्या किसी अन्य सदस्य मेरे लिए खाता बना सकते हैं।
यदि यह हो सकता हैं तो क्या आप मेरे लिए खाता बनाना मदद करेंगे।
@संजीव कुमार, Mala chaubey, चक्रपाणी, Anamdas, और SM7: मेरे लिए “म्यूजिक” नामक बना दें।

इसके लिए आपको अपना ईः मेल खाता देना होगा। (जसीम अली अंसारी वार्ता 14:26, 16 जनवरी 2017 (UTC))[उत्तर दें]

Sandeepolee77account@example.comgmail.com

कृपया दूसरा ब्राउज़र या सिस्टम प्रयोग करके देखें या एकाध दिन प्रतीक्षा करें। क्या आपका पहले कोई खाता रहा है विकि पर ? --SM7--बातचीत-- 20:35, 16 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मैंने दूसरे ब्राउज़र भी प्रयोग किया फिर भी नहीं हो रहा हैं। कृपया मुझे मदद करें।

पृष्ठ सुरक्षा

एसएम७ जी, क्या आप विकिपीडिया:श्रेष्ठ लेख से सुरक्षा हटा सकते हैं। मुझे इसमें बहुत से बदलाव और सुधार करने हैं। साथ ही इसका उपपृष्ठ /शिर्षक का नाम भी सही कर दें। -- (वार्ता) 19:06, 19 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

जी बिलकुल, मुझे मालूम नहीं था कि यह सुरक्षित है। --SM7--बातचीत-- 19:20, 19 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
स:स जी, /शिर्षक का स्थानांतरण कर दिया है। कड़ियाँ ठीक कर लें। --SM7--बातचीत-- 08:07, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

हिंदी का बढ़ावा

क्या हिंदी विकिपीडिया में लेखों की संख्या बढ़ने के लिए वर्त्तमान में कोई परियोजना चल रही है ? अगर नहीं, तो क्या हम एक परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं ? GhaniBhai (वार्ता) 05:44, 22 जनवरी 2017 (UTC)?[उत्तर दें]

@GhaniBhai: जी, फिलहाल ऐसी कोई परियोजना नहीं चल रही। निजी तौर पर मेरी राय में हिन्दी विकिपीडिया पर वर्तमान लेखों की गुणवत्ता में अभिवृद्धि की ओर ध्यान देने की आवश्यकता अधिक है न कि संख्या बढ़ाने की। लेखों में सुधार करने हेतु आपका स्वागत है। आप अपने पसंद के विषय के लेख सुधारने में योगदान करने हेतु विविध परियोजनाओं से जुड़ सकते हैं। --SM7--बातचीत-- 06:32, 22 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]


सहायता

नमस्ते SM7 जी, कृपया इस साँचे को ठीक करने में मदद करें। TrendSPLEND 08:49, 2 फरवरी 2017 (UTC)

@TrendSPLEND: जी, इसे उस अवतरण पर वापस कर दिया है, जब यह सही प्रदर्शित हो रहा था।--SM7--बातचीत-- 08:57, 2 फरवरी 2017 (UTC)
जी, धन्यवाद। TrendSPLEND 11:18, 2 फरवरी 2017 (UTC)

Module:Portal/images/a

Module:Portal/images/a का शीह नामंकन नहीं हो रहा है सभी डेटा को Module:Portal/images/other में स्थान्तरित किया जा चूका है। --जयप्रकाश >>> वार्ता 09:40, 5 फरवरी 2017 (UTC)

@Jayprakash12345: जी, मॉड्यूल के अंदर साँचा नहीं काम करेगा। इसके लिए "हहेच अन्य" का प्रयोग करना चाहिये। पर क्योंकि यह पृष्ठ आपने बनाये हैं, आप बस इन्हें ख़ाली करके इनके उपयोग में न आने की सूचना प्रबंधक सूचनापट पे लिख दें। इन्हें सदस्य अनुरोध के तहत हटा दिया जाएगा। --SM7--बातचीत-- 10:01, 5 फरवरी 2017 (UTC)

ग़ैर-मुक्त मीडिया

चित्र:Raees Poster.jpg ग़ैर-मुक्त मीडिया पोस्टर होते हुए भी विकिमीडिया कॉमन्स पर अपलोड किया गया है। क्या इसे हटाने के लिए नामांकित किया जाना चाहिए ? -- TrendSPLEND 16:59, 9 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@TrendSPLEND: जी, मुझे फोटो वाले नियम क़ानून और लाइसेंस बहुत समझ में नहीं आते। आप संजीव जी और मुज़म्मिल जी से इस बारे में वार्ता कर सकते हैं। --SM7--बातचीत-- 19:43, 9 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: कृपया सुझाव दें। -- TrendSPLEND 04:44, 10 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
The film poster qualifies for fair use। this can only be uploaded here for use only in article । It Will be deleted if posted on commons। Posting reply in English as lipyantaran is not working at my end.--मुज़म्मिल (वार्ता) 10:16, 10 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@TrendSPLEND: क्या आप सही चित्र कड़ी दे सकते हो? मैंने c:File:Raees Poster.jpg को देखा जो 19 जुलाई 2015 को ही हटाया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:14, 11 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

ये नहीं मानेंगे। अब आपकी बात रखने का वक्त आ गया है।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 12:54, 14 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@हिंदुस्थान वासी: वो मेरी गलती है, मैंने उन्हें इसी पन्ने पे फालतू सम्पादन करने के लिए अवरोधित किया, औरी उसी पन्ने पे सम्पादन का अधिकार बचा रह गया। अभी सुधार कर दिया। --SM7--बातचीत-- 13:01, 14 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
कृपया सदस्य वार्ता:Sukhmangal भी देखिये। जो इससे कई साल पुराना मामला है।--पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 13:06, 14 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: दुबारा सक्रिय हुए तो अंतिम चेतावनी जारी कर दीजियेगा। कयोंकि इन्हें कई बार इसके लिए मना किया जा चुका है। --SM7--बातचीत-- 13:13, 14 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

फोटो क्यों हटाये

रावल पालीवाल ब्राह्मण पेज मेसे फोटो क्यों हटाये जवाब दे भाई आप मेरी एक और बात सुनिए जो कुछ भी में लिख कर अपलोड कर रहा एक तो रावल ब्राह्मण समाज से हु जो कुछ भी लिख रहा हु वो सब कुछ सत्य है तथा govt college sirohi नाम के विकिपीडिया पेज पर मैने जो logo अपलोड किया था वो आपने हटा दिया जो logo मेने अपलोड किया था वो मेरी कॉलेज का ही है में उसी कॉलेज में अध्ध्यन करता हु LOKESH RAWAL (वार्ता) 15:23, 25 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

प्लीज हेल्प LOKESH RAWAL (वार्ता) 15:20, 25 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

(LOKESH RAWAL (वार्ता) 15:24, 25 फ़रवरी 2017 (UTC))[उत्तर दें]

सुधालेख सूचना

लोकोक्तियों में आयुर्वेदिक नुस्खे

कृपया इस पृष्ठ को अविलम्ब हटा दें। धन्यवाद। -- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 11:07, 7 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

ए० एल० मिश्र जी, इसे अन्यथा न लें। विकिपीडिया एक तृतीयक ज्ञानकोश है और इसी लिए विश्वसनीय स्रोत के साथ ज्ञानकोशीय सामग्री रखी जाती है। ज्ञानकोश होने के कारण यहाँ क्या नहीं लिखना चाहिए इस बारे में सांकेतिक बिंदु वि:नहीं में गिनाये गए हैं।
उपरोक्त पृष्ठ पर जो जानकारी आपने जोड़ा है उसे विकिपीडिया पर नहीं रख सकते परन्तु अन्य बन्धु प्रकल्पों पर लिख सकते हैं। यदि यह किसी जगह प्रकाशित है; और मुक्त स्रोत के अंतर्गत है या कॉपीराइट की अवधि समाप्त है तो इसे आप विकिस्रोत पर डाल सकते हैं; प्रकाशित है किन्तु मुक्त नहीं तब भी परंपरागत उक्तियाँ होने के कारण इन्हें विकिसूक्ति पर लिख सकते; या इनके बारे में आप खुद कोई परिचयात्मक लघु पुस्तिका लिखना चाहते हैं तो विकिताब पर लिख सकते हैं। --SM7--बातचीत-- 13:33, 7 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]


हिन्दी की साहित्यिक प्रवृत्तियाँ

यहा देखे। आपने कुछ बिना अवतरण जाँचा हुआ चिन्हित बदलाव किये। ऐसे मे भ्रम हो सकता है। और पुनरीक्षक इसे छोड कर आगे बड सकते है। --जयप्रकाश >>> वार्ता 07:25, 26 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@Jayprakash12345: यदि आप उसमें जोड़े गए अंग्रेजी पाठ (नाम) की बात कर रहे हैं, मैंने उसे छोड़ दिया क्योंकि इसकी पूरी वर्तमान सामग्री ही हटाने लायक है। आपको इसके जिस हिस्से के लिए संदर्भ मिलें उन चीजों को दूसरे (हिंदी साहित्य) लेख में संदर्भ के साथ जोड़ दें, बाकी सबकुछ शीघ्र ही हटा दिया जाएगा। विलय पर आपत्ति हो तो चर्चा पृष्ठ पर लिखें। --SM7--बातचीत-- 07:32, 26 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मदद

नमस्ते SM7 जी क्या आप मेरे सदस्य:राजू जांगिड़/common.js को ठीक कर सकते हो क्योंकि इसमें कोड काम नहीं कर रहे है?--•●राजू जांगिड़ (चर्चा करें●•) 11:09, 31 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

राजू जांगिड़ जी, मैंने जरूरी बदलाव कर दिया है। कोई अन्य समस्या हो तो बतायें। --SM7--बातचीत-- 13:47, 31 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद SM7 जी ,अगर कोई और जरूरत पड़ी तो आपसे सम्पर्क करूँगा।--•●राजू जांगिड़ (चर्चा करें●•) 15:09, 31 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

इस सप्ताह का सुधार हेतु लेख (सप्ताह 14, 2017)

{{subst:सुधालेख साप्ताहिक सूचना|1=MediaWiki message delivery (वार्ता) द्वारा SM7 (वार्ता) 02:26, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

सदस्य वार्ता:Jayprakash12345 पर सम्पादन

आपके द्वारा हाल ही में मेरा वार्ता पर संपादन हुआ है। आप इसे चेतावनी या कुछ और परन्तु आगे से यदि आपने ऐसा किया तो ठीक नहीं होगा। बो मेरा सदस्य वार्ता पेज है। आपको यदि मुझे कुछ कहना है तो चोपाल पर अपनी बात रखे। और मुझे पिग कर दे। --जयप्रकाश >>> वार्ता 22:36, 7 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@Jayprakash12345: जी, आपका सदस्य वार्ता पन्ना आपको सन्देश भेजने के लिए ही, जैसे अभी आप मेरे वार्ता पन्ने पर मुझे सन्देश लिख रहे हैं। चौपाल सामूहिक चर्चाओं के लिए है जहाँ सभी को किसी चर्चा में हिस्सा लेना हो। क्या आप बतायेंगे कि वार्ता पन्ने पर सन्देश प्राप्त करने में आपको क्या समस्या है? और चौपाल पर आपको निजी सन्देश भेजा जाय - इसके बारे में आप चौपाल पर ही सहमति लें, मुझे तो यह कहीं से भी उचित नहीं लगता।
मेटा पर चर्चा में आपने जिन ऐतिहासिक उदाहरणों को लिखा है, उनका हवाला देकर ऐसा ही किया जाता रहे यह उचित नहीं, और आपसे पहले भी मैंने कई लोगों को यह समझाने का प्रयास किया है कि नीतियाँ और दिशानिर्देश इसलिए नहीं हैं कि उन्हें तोडा जाय और फिर यह उदाहरण देकर अपने इस कार्य को उचित ठहराया जाय देखें यह नियम पहले भी तोड़े गए हैं। मेरी बात धैर्यपूर्वक समझने का प्रयास करें, यदि वर्तमान नामांकन पर सात दिन से पूर्व कोई फैसला लिया जाता तो बाद में कोई यह आपत्ति भी कर सकता था कि यह पूरा नामांकन ही अमान्य है क्योंकि समयावधि का पालन नहीं हुआ। --SM7--बातचीत-- 09:07, 8 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@आशीष भटनागर, संजीव कुमार, चक्रपाणी, Mala chaubey, Anamdas, अनुनाद सिंह, , SM7, आर्यावर्त, और NehalDaveND: जी, बात यहाँ ये नहीं है कि क्या सही है और क्या गलत है। अभी हाल में ही एक बोट चर्चा शुरू हुई थी। जिसमे यह बताया गया था कि बोट की समीक्ष की जाती है। लेकिन मेने वो चर्चा आगे नहीं बड़ाई थी। लेकिन पुरालेख में देखने पर पता चलता है कि में उन्होंने स्वय Bill william compton (Bot) को समर्थन दिया और उनका sanjeev bot भी समर्थन से बना। तो इसका क्या मतलब। जब अनिरुद्ध जी के मामले में नियमो कि धजिया उड़ाई गयी थी। तब आप कहा थे। हाल ही में sanjeev bot के नामाकन को केवल ४ दिन में ही मेटा पर ले जाया गया। तब आपको नियम याद नहीं आये लेकिन में एक दिन पूर्व ले गया तो पहाड़ टूट गया। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिय था। पर आपको केवल मेरे द्वारा किये गए कार्यो में ही नियम क्यु याद आते है। आप लोग मुझ पर टोपीयो का संग्राह का टैग लगते है क्या कभी जानने की कोशिश की है। कि sanjeev bot ने जो हाल ही में प्रबंधक फ्लैग लिया है। क्या उसकी वास्तव में अवसकता थी। समर्थन देने वालो को तो यह भी नहीं पता कि बोट क्या होता है। केवल एक दो को ही पता होगा कि कौन सी स्क्रिप्ट प्रबंधक फ्लैग से चलाई जाती है। तो आपको नियम क्यु याद नहीं आते। मेने संस्कृत के एक पाठ सुभाषरत्नानि में एक श्लोक पड़ा है। उसका अर्थ इस प्रकार है। "कायर केवल नीति की बाते करते है और बहादुर उनकी रक्षा करते है।" क्या आप बतागे कि आपको नीति कब कब याद आती है। अर्थात किन किन मामलो में। अनामदास जी अच्छी तरह से जानते है कि मैने किन परिस्थियों में विकी पर संपादन किये में ही जानता हु। और क्या क्या उपहार मिले (टोपीयो का संग्राह)। परन्तु आज इस सब का अंत है। कुछ समय पहले हिंदुस्थान वासी में आप सबको अवगुण नजर आते थे। फिर एक दम से गुण याद आ गए। में अच्छी तरह से जानता हु कि उनका नामाकन क्यु किया गया है। अब में अपनी वाणी को विराम देता हु और इस आशा से साथ की भविष्य में यह एकसमान नीति चलेगी। विकी केवल मालिक प्रबंधको पर निर्भर नहीं होगी। तर्क-वितर्क की अव्यसकता नहीं है। -जयप्रकाश >>> वार्ता 21:07, 8 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@Jayprakash12345: पहले क्या हुआ किसने क्या किया ये हम चिरकाल तक स्मरण रक्खेंगें। जिन लोगोने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करके नियमों की धज्जियाँ उडाई है, उनको समय आते यदि उचित बोधपाठ देना है, तो आपको उचित समय की धैर्य के साथ प्रतीक्षा करनी होगी। स्मजी (SM7) भी ने उचित ही कहा है कि, पहले के लोगो ने नियम तोड़े तो इसका अर्थ ये नहीं कि हम भी नियमों को तोड़े। उचित यही होगा कि हम नियमों का पालन कर अपने को शुद्ध रक्खें। तो ही सामने वाले के दाग हम बता सकेंगे। अन्यथा वाक्य ये होगा कि, तुम्हारा दाग मेरे दाग से बड़ा है। जो मिलिनता का ही प्रतीक होगा। जो भूतकाल में हुआ उसको अब परिवर्तित नहीं किया जा सकता। परन्तु ये भविष्य में न हो इसके लिये तो ध्यान रक्खा जा सकता ही है। आपकी विकि-निष्ठा का मैं सम्मान करता हूँ। अतः आप से निवेदन कर रहा हूँ कि, कृपया आप इस प्रकरण को भूल कर एकबार आगे बढ जाएँ। इसके पश्चात् यदि कोई भी नियमों को तोड़ता है, तो आपके साथ मैं भी जुड़ जाऊँगा और अन्य विकि-निष्ठ भी। नीतियों और समस्याओं पर सम्मेलन में चर्चा होनी ही है, अतः कृपया इस विषय को तब तक निलम्बित कर, परीक्षा पर या सम्पादन पर या दोनों पर ध्यान केन्द्रित करें। आपके साथ अन्याय नहीं होगा ये निश्चित है। अस्तु। ॐNehalDaveND 02:35, 9 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

रावल पालीवाल ब्राह्मण

नमस्कार मेने सन्दर्भ जोड़े थे लेकिन उन संदर्भो को किसि ने हटा लिया और सर विकिपीडिया पर रावल पालीवाल ब्राह्मण नाम का कोई दूसरी भाषा में पेज बनाना हो तो केसे बनाते है कृपया मदत करे --LOKESH RAWAL (वार्ता) 11:11, 16 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@Loksa108: जी, उत्तर देने हेतु बहुत धन्यवाद। आप संदर्भ दुबारा जोड़ दें, इन्हें सही तरीके से जोड़ने में सहायता आपको सहायता:सन्दर्भ पन्ने पर प्राप्त हो जायेगी। यदि संदर्भ जोड़ने में कोई समस्या हो तो मुझे सूचित करें।आपकी यथा संभव सहायता की जायेगी।
दूसरी भाषा की विकिपीडिया के बारे में हम सीधे तौर पर कोई सहायता नहीं कर सकते, हाँ, तरीका लेख बनाने का सभी जगह एक ही है। यदि आपको दूसरी भाषा आती हो तो आप उस भाषा की विकिपीडिया में जाकर अपना लेख निर्मित करें। --SM7--बातचीत-- 11:20, 16 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
नमस्कार मेने अंग्रेजी में रावल पालीवाल ब्राह्मण नाम का पेज बनाया था लेकिन वो किसी ने हटा लिया

आप ही मदत कर सकते है --LOKESH RAWAL (वार्ता) 13:06, 16 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@Loksa108: जी, विकिपीडिया पर केवल वही लिखा जाता है जो अन्य कहीं विश्वसनीय जगह पर पहले से प्रकाशित हो। साथ विषय पर्याप्त रूप से उल्लेखनीय भी होना चाहिए। उल्लेखनीयता की परीक्षा भी इसी आधार पर होती है कि अन्य जगहों (प्रकाशन) पर विषय पर कितनी चर्चा मौजूद है जो इसके महत्व को रेखांकित करे।
आप पहले विकिपीडिया:उल्लेखनीयता, विकिपीडिया:सत्यापनीयता और विकिपीडिया:मूल शोध नहीं जैसी नीतियों को पढ़ें और स्वयं यह सोचें कि आप जिस विषय पर लेख बनाना चाहते हैं वो इन नीतियों पर खरा उतरता यह नहीं। यदि आपको लगता है कि आप के द्वारा चुना विषय इन नीतियों पर सही उतरेगा तो पहले अपने प्रयोगपृष्ठ पर इसे संदर्भ सहित लिखें। उसके बाद मुझे बतायें। --SM7--बातचीत-- 13:18, 16 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अनुरोध

नमस्ते सम७ जी, आपसे अनुरोध है कि आपने आज मानवप्रीत कौर जी के कुछ पृष्ठ हटायै हैं। खाली पृष्ठ और लेखक का अनुरोध ये दो कारण दिये गये हैं। कृपया हटाये पृष्ठ का इतिहास देखें तो जो पाठ मिलेगा उससे आपको मालूम पड़ेगा कि साफ़ प्रचार पृष्ठ थे। आप प्रबंधक होने के कारण हटाये गये पन्नों का इतिहास भी देख सकते हैं। हो सकें तो सदस्य को भी अवगत करवायें कि किस प्रकार के पृष्ठ उल्लेखनीय है, नहीं है और किस पृष्ठ साफ़ प्रचार की श्रेणी में आते है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 05:49, 20 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्ते आर्यावर्त जी, मैंने दो पृष्ठ उपरोक्त कारण देकर हटाये थे। दोनों अलग अलग संपादकों द्वारा बनाया गया था और प्रत्येक के निर्माण में केवल एक ही संपादक का योगदान था। उसके बाद बनाने वाले संपादक ने स्वयं इनकी सारी सामग्री हटा कर पृष्ठ खाली कर दिया था। विकि पर अपने बनाये पन्ने को ख़ुद ख़ाली कर देना (page blanking) हटाने के अनुरोध के तुल्य देखा जाता है (अगर किसी और संपादक का कोई विशेष (significant) योगदान उस पन्ने पर न रहा हो)। ऐसे पन्नों को बिना नामांकन के भी हटाया जा सकता है, अथवा ऐसे "पन्ने खाली करने" पर प्रबंधकों के ध्यानाकर्षण के लिए इनका शीह नामांकन भी किया जा सकता है। इन्हें शीह प्रचार के रूप में नहीं हटाया जा सकता क्योंकि तद्ददशा में पृष्ठ पर कोई सामग्री नहीं थी। शीह खाली के तहत नहीं हटाया जा सकता क्योंकि इसके लिए आवश्यक होता है कि पन्ने के इतिहास में यह हमेशा खाली रहा हो। उपरोक्त कारणों से इन्हें हटाने के लिए ड्रॉप डाउन विकल्पों में से "लेखक का अनुरोध" और स्पष्टीकरण कारण में मूल पाठ से पहले "page blanking" द्वारा इंगित करते हुए इन्हें हटाया गया। आप चाहें तो प्रबंधक सूचनापट पर लिख कर किसी अन्य प्रबंधक से उपरोक्त की जाँच करने का अनुरोध कर सकते हैं अथवा कोई और प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। --SM7--बातचीत-- 09:05, 20 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

बृजमोहन स्वामी

 समर्थन    कृपया लेखक से सम्बंधित सन्दर्भ तोड़ तथाकथित सूचना लिंक मैंने जोड़ दिए। प्रारम्भ में मैंने बॉग को भूलवश लिंक कर दिया था , जो की गलत था। लेकिन अभी आवश्यक और अन्दर्भित लेख तैसर कर दिया गया है। कृपया पृष्ठ पर बार बार हक्षतक्षेप न करें। शनयवाद आदरणीय। आज्ञा धारक 07:24, 25 अप्रैल 2017 (UTC) — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -Poet.indian (वार्तायोगदान)

@Poet.indian: जी, लेख जब तक उल्लेखनीयता के मापदंडों पर सही नहीं बन जाता कृपया उससे नामांकन न हटायें। अपनी बात हटाने के लिए चल रही चर्चा वाले पन्ने पर लिखें। धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 07:32, 25 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@SM7 जी। हिंदुस्तान वासी नाम के एक व्यक्ति ने हेनरी हेन्ड्रेन नाम से पृष्ठ बनाया है जो एक क्रिकेटर हैं। यह लेख भी विकिपीडिया के मानदण्डों से सही नही है। इसे क्यों नही हटाया जा रहा। जबकि बृजमोहन स्वामी जी एक हिंदी और राजस्थानी लेखक हैं। और राजस्थानी भाषा के लिए विगत पांच वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। हो सकता है आप उन्हें न जानते हो, लेकिन बाकि दुनिया तो जानती है। मेरे हिसाब से यह पृष्ठ उत्तम और गुणवत्ता युक्त है और विकिपीडिया पर अपना अस्तित्व रखता है। हिंदी की अग्रणी और विश्वशनीय पत्र पत्रिकाओं और प्रमुख समाचार पत्रों में इनका सन्दर्भ देखा जा सकता है

हालाँकि कई पन्ने विकिपीडिया पर ऐसे भी हैं जो केवल एक ही लिंक/सन्दर्भ पर आआधारित हैं फिर उनके बारे में मय ख्याल हैं। जबकि बृजमोहन स्वामी जी के 9 सन्दर्भ जुड़ चुके हैं। आज्ञा धारक 07:46, 25 अप्रैल 2017 (UTC)poet.indian

लुधियना का शीह नामांकन

सत्यम जी, आपने लुधियना के शीह नामांकन को हटा दिया है। क्या आपने कहीं लुधियाना को लुधियना लिखा देखा है? Typo को छोड़िए। अन्यथा फ़िल्प्रो जी कर्नटक और जयापुर भी प्रस्तुत कर देंगे। --मुज़म्मिल (वार्ता) 11:18, 25 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मुज़म्मिल जी, नमस्ते। मैंने टाइपो को ही ध्यान में रखकर ऐसा किया था, यह संभावित गलत वर्तनी तो है ही। लुधियना का तो नहीं पता पर "इलाहबाद" का टाइपो मुझसे बहुत होता है। इस तरह के अनुप्रेषणों पर कोई आम सहमति या स्पष्ट नीति है ही नहीं, अतः मैं इन्हें "शीह" द्वारा हटाने में हिचकता हूँ।

Filpro जी के संपादनों पर आप ध्यान रख रहे यह अच्छी बात है - अगर वे ऐसे ही उदाहरण (जैसे आपने ऊपर बताया) प्रस्तुत करके ही सम्पादन करना शुरू कर देते हैं तो अवश्य उन्हें मना करना होगा। बल्कि, वे आज केवल आंध्र → आन्ध्र के लिए ही सम्पादन कर रहे थे, जिसके लिए उन्हें सूचित करने वाला था और अगर ऐसे ही सम्पादन करते हैं तो अवश्य करूँगा। --SM7--बातचीत-- 11:30, 25 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

पृष्ठ अंकित पाण्डेय का शीह नामांकन

व्यक्ति अपने कार्यों से जाना जाता है और मैं जिसका पृष्ठ बना रहा हूँ उसके कार्य बड़े बड़े है आपको पृष्ठ बनाने की अनुमति देनी चाहिए ताकि उसके कार्यो को दुनिया जाने और विकिपीडिया भी इसमें भागिदार बने .। समय समय पर इसमें अपडेट आते रहेंगे — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -Thaluaclub (वार्तायोगदान)

@Thaluaclub: जी, आप नीतियों के अनुरूप पन्ना, विस्वसनीय सन्दर्भों के साथ अपने प्रयोगपृष्ठ पर बना सकते हैं। जब प्रयोगपन्ने पर पूरा अपडेट कर लें तो पूछें। वर्तमान दशा में यह प्रचार है। --SM7--बातचीत-- 12:02, 26 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कमाल है!

श्रीमान!

एक सदस्य के वार्ता पृष्ठ पर अनाश्यक रूप से एक आई पी के सम्पादन हुए थे। मैंने केवल उन सम्पादनों को हटाकर सदस्य के सम्पादन को स्थापित किया। आपने हम दोनों के सम्पादन हटा दिए! मानता हूँ कि वार्ता पृष्ठ का प्रयोग सदस्य पृष्ठ के रूप में नहीं करना चाहिए। पर इसके लिए आप एक सन्देश अनुभाग के रूप में दे सकते हैं। इस सम्पादन का नया सदस्य क्या अर्थ लेगा, ये मैं नहीं जानता!!--मुज़म्मिल (वार्ता) 19:16, 29 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मुज़म्मिल जी नमस्ते, मैंने कोई रोलबैक नहीं किया है बल्कि कारण लिख कर स्वागत सन्देश पुनः स्थापित किया है। यदि आप आदेश करें तो उस अनावश्यक सामग्री को हटाने का औचित्य भी अनुभाग बना कर लिख दूँ? --SM7--बातचीत-- 19:31, 29 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
सत्यम जी, आप निर्णायक हो। मुझे केवल ये लगा कि लेखों पर हमको सतर्क होना चाहिए - बर्बरता नए-पुराने किसी की भी नहीं चलेगी। पर प्रश्न के सदस्यों के पृष्ठ और वार्ता पृष्ठ का है - क्या सदस्यों द्वारा सम्पादनों पर हमको यहाँ पर रोक लगाना चाहिए? मुझे तो नहीं लगता। हाँ इन मामलों में अलग से सन्देश देकर मार्गदर्शन किया जा सकता है। आगे जैसा आप उचित समझें। --मुज़म्मिल (वार्ता) 19:39, 29 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
मुज़म्मिल जी, मैं कोई निर्णायक नहीं हूँ बल्कि जो सीखा है वो यहाँ अपने से वरिष्ठ विकीपीडियन लोगों से ही सीखा है जिनमें आप भी शामिल हैं। मेरा हर संभव प्रयास रहता है कि मुख्य नामस्थान में भी कोई सम्पादन बिना कारण लिखे न वापस करूँ, अगर वः साफ़ साफ़ उत्पात ही न हो तो ऐसा कभी नहीं करता। सदस्य पन्नों पर लोग विविध प्रकार की सामग्री, दावे आत्मप्रचार इत्यादि लिखते रहते हैं, जिन्हें रखना कही से उचित नहीं। इस तरह की सामग्री हटाना उन्हें सम्पादन से रोकने जैसा तो नहीं है। वो भी तब जब सम्पादन वापस करते समय स्पष्ट लिखा जा रहा हो कि ऐसा क्यों किया। सदस्य पन्नों को खाली करते समय मैं बाक़ायदा विकिनीति की कड़ी तक देता हूँ जिससे कोई संदेह की गुंजाइश न रहे। अब अगर आप यह मानते हैं कि इससे सदस्य हतोत्साहित होंगे तो बतायें, मैं कुछ रेडी-टू-पेस्ट सन्देश बना कर रख लेता हूँ। अनावश्यक सामग्री हटाने के बाद उन्हें सदस्य के वार्ता पन्ने पर भी लिख दिया करूँगा। मुझे कभी इसकी आवश्यकता नहीं लगी थी, क्योंकि मेरा मानना था कि सम्पादन सारांश में कारण लिख देना पर्याप्त है। --SM7--बातचीत-- 19:54, 29 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
और विनम्र अनुरोध है, कृपया मेरे सदस्यनाम का प्रयोग किया करें। --SM7--बातचीत-- 19:58, 29 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
जो व्यक्ति अपना नाम, फ़ोन नम्बर, आदि लिख रहे हैं, उनकी ऐसी सामग्री हटाने में मैं पूरी तरह से आपके साथ हूँ। --मुज़म्मिल (वार्ता) 20:00, 29 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
मुज़म्मिल जी, यहाँ मैंने एक छोटी टिप्पणी लिखा है। इसमें कुछ सुधार हो तो बतायें। आवश्यकतानुसार ऐसे ही टिप्पणियाँ बना लूँगा। --SM7--बातचीत-- 06:32, 30 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद, एस० एम० ७ जी। वैसे हालांकि कुछ बार मैं आपसे मतभेद रखा भी हूँ और व्यक्त भी किया हूँ, पर मन में आदर हमेशा रहा है। आशा है कि आप इस बात को समझ रहे होंगे। --मुज़म्मिल (वार्ता) 06:44, 30 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]



खेदजनक टिप्पणी

हम गैरराजनीतिक व्यक्ति हैं। महोदय आप की टिपण्णी से हम आहत हैं। -- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 16:53, 8 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@Teacher1943: जी, कृपया आहत न हों। मेरा ऐसा कोई मंतव्य नहीं जिससे आपको कष्ट पहुँचे। आप इसे विकिपीडिया की सीमा मान सकते हैं, यहाँ कुछ भी नहीं लिखा जा सकता। और खराबियाँ बहुत हैं यहाँ के लेखों में, पर उन्हें उदाहरण बनाना कही से उचित नहीं होगा। पाठ्य पुस्तकें लिखने की जगह wikibooks नामक प्रकल्प है (और वहाँ भी बहुत सी सामग्री यह सोच कर लिख दी गयी है कि यहाँ किताब लिखना है और जो चाहें वो लिख सकते)। विद्यार्थियों लायक सामग्री आप वहाँ लिख सकते हैं। यदि आपको मेरी टिप्पणी बुरी लगी तो मैं क्षमा प्रार्थी हूँ परन्तु मैंने विकिपीडिया की सीमा के अनुरूप ही लिखा है, आशा करता हूँ आप मेरी स्थिति समझ सकते हैं।--SM7--बातचीत-- 17:02, 8 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

ध्यान दें

नमस्ते SM7, आपने हाल फिलहाल में कई लंबित स्थानांतरण पूर्ण किये है। लेकिन कई में आपने पुराना नाम हटा दिया है और कोई पुनर्निर्देश नहीं छोड़ा है। इससे कई लाल कड़िया पृष्ठों पर बन गई हैं। ये उदाहरण देखें। हो सकता है ऐसे कई और भी हो। आपका इनके साथ क्या करने का विचार है।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 14:01, 12 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@हिंदुस्थान वासी: जी, यह ध्यान में है। इसे बॉट द्वारा करना पड़ेगा। अभी कुछ दुहरे और टूटे पुनर्निर्देश ठीक कर रहा। उसके बाद इन्हें भी पूरा करूँगा। आप चाहें तो आप भी सहायता कर सकते हैं। स्वागत है। --SM7--बातचीत-- 14:12, 12 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: जरा इसे देखिये - राजस्‍थान, ये क्या है समझ में नहीं आया। --SM7--बातचीत-- 14:27, 12 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]
ये भी है। दोनों इस कारण हुआ:- देखें--हिंदुस्थान वासी वार्ता 14:36, 12 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]
ओह, ठीक है। इसे सुधार दीजिये। वैसे आपका बताया काम बिना बॉट चलाये ठीक हो गया। कड़ी कुछ ही जगह थी, कैशे साफ़ होने पर वे लाल कड़ियाँ हट गयीं क्योंकि ज्यादातर एक साँचे द्वारा कड़ी जुड़ रही थी, जहाँ सुधार कर दिया। देखें] ।--SM7--बातचीत-- 14:54, 12 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

जाँच अनुरोध

नमस्ते एसएम7 जी,

कृपया इसे देखें। सदस्य ने साँचे में कुछ बदलाव किए थे और बाद में इस पुराने और शायद बहुत से फिल्मों संबन्धित लेखों में उपयोग में लिए गए साँचे को ज्ञानसन्दुक व्यक्ति पर स्थानांतरीत कर दिया है। व्यक्ति का साँचा आम है और फिल्म कलाकारो का था। इसमे कुछ विशेष प्राचल थे। सदस्य क्या करना चाहते है पता नही, बिना चर्चा किए ही साँचों में अनचाहे बदलाव कर रहे हैं। मैं समयाभाव के कारण इसकी पूर्ण जाँच नहीं कर पाया इसलिए आपको ये संदेश भेज रहा हूँ। मैं अभी अल्प विकि अवकाश पे हूँ।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 03:14, 14 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@आर्यावर्त: जी, नमस्ते। सदस्य ने इन साँचों के विलय हेतु प्रस्ताव किया था, हमारे यहाँ साँचों के विलय हेतु कोई अलग से चर्चा स्थल नहीं है, अतः इन प्रस्तावों को मैंने विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/साँचे/Infobox actor जैसे प्रस्तावों में बदल दिया था। सप्ताह भर से अधिक समय बीत चुका है और वहाँ चर्चा में हिस्सा लेने में किसी ने रुचि नहीं दिखाई। आप अपनी शंकायें सदस्य से सीधे ही इन चर्चाओं में भाग लेकर पूछ सकते हैं। जहाँ तक उपरोक्त दो साँचों का प्रश्न है, हटाये गए विशेष प्राचलों का कोई ख़ास अर्थ मुझे नहीं प्रतीत होता (ज्यादातर अलग-अलग पुरस्कारों के लिए थे, जिनके लिए ज्ञानसंदूक व्यक्ति के एक ही प्राचल |awards= का प्रयोग किया जा सकता है और इससे सरलीकरण ही होगा)। --SM7--बातचीत-- 04:35, 14 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

महामहिम श्रीभागवतानंद गुरु को हटाने के सन्दर्भ में

SM7 जी ! गुरुजी उत्तर भारत की हिन्दू जनता और विद्वानों के मध्य बहुत लोकप्रिय हैं। ये मात्र चार वर्ष की उम्र से ही गूढ़ विषयों पर प्रवचन कर हैं जिसके कारण इन्हें राज्यपाल, विधानसभा, धार्मिक संस्थाओं और विश्वविद्यालयों से सम्मान भी मिला है। ये बहुत बड़े विद्वान और लेखक और प्रवक्ता हैं। बड़ी धार्मिक हस्ती हैं। छतीसगढ़ की जनता विशेष सम्मान करती है। आप चाहें तो गूगल में shri bhagavatananda guru खोज लें। इनके बारे में विकिपीडिया पर होना चाहिए।

श्रीभागवतानंद गुरु जी भारत के ख्यातिलब्ध विद्वान हैं। अभी हाल में ही उन्होंने जनसत्ता , इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व सम्पादक, इग्नू के पूर्व निदेशक, IMA के पूर्व संयुक्त सचिव, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आदि के साथ वाराणसी की बैठक में नज़र आये थे। इन्हें बचपन से ही अद्भुत प्रतिभा और विद्वत्ता के कारण कई राष्ट्रीय पुरस्कार और अति विशिष्ट लोगों ने सम्मानित किया हुआ है। इन्हें 4 वर्ष की उम्र में ही पूरी भगवद् गीता याद हो गयी थी। इसके प्रमाण में झारखण्ड के पूर्व राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री आदि बड़ी तथा प्रतिष्ठित हस्तियों से सीधा प्रमाण भी माँगा जा सकता है। ये सब इस बात के गवाह हैं। साथ ही कई पेपर क्लिप भी हैं। बचपन से अब तक ये 300 से अधिक मंचों, सेमिनार आदि पर अपना वक्तव्य रख चुके हैं। यह आश्चर्य की बात है कि इनका नाम विकिपीडिया पर नहीं है। लेख का उद्देश्य किसी का प्रचार करना नहीं, बल्कि एक सामान्य परिचय देना मात्र है। यदि किसी की उपलब्धि वास्तव में ऐसी हो, जो आश्चर्य जनक और अविस्मरणीय अविश्वसनीय हो तो उसमें भला किसी का क्या दोष ! अतः यह नम्र और उचित अनुरोध किया जाता है कि लेख को सम्पूर्ण रूप से न हटाया जाय। यदि किसी वाक्य से विकिपीडिया को आपत्ति है तो मात्र उस वाक्य या अंश को निकाल दें। यदि किसी वाक्य या अंश से ऐसा लगे कि शैली या विवरण प्रचारात्मक है, तो कृपया उसे संशोधित कर दें। पूरा का पूरा हटाना मेरी नज़र में अनुचित और असंवेदनशील होगा। 2405:205:A083:9B89:F369:3F5C:7924:429 (वार्ता) 14:27, 13 मई 2017 (UTC)गौरवसाहनी2405:205:A083:9B89:F369:3F5C:7924:429 (वार्ता) 14:27, 13 मई 2017 (UTC)

Wikipedia should update their information regularly. A person gets thirty awards from government being a religious child prodigy and great scholar and you remove his biography just because you don't know him personally? You don't consider this as remarkable  ? If you feel that there is are some terms violating, just made the edits and remove them instead of removing the whole article. 2405:205:A0EA:484F:5C90:3AD5:9644:ADA3 (वार्ता) 00:44, 14 मई 2017 (UTC)aniruddh2405:205:A0EA:484F:5C90:3AD5:9644:ADA3 (वार्ता) 00:44, 14 मई 2017 (UTC)

निवदेन

कृपया विकिपीडिया:प्रबन्धन अधिकार हेतु निवेदन पर मुजम्मिल जी के बारे में अपना मत प्रकट करे।(द इंडिया (बात ) 09:14, 3 जून 2017 (UTC))[उत्तर दें]

निवेदन

लेख स्मूथेस्ट आशु मैंने यह लेख बड़ा सोच समझ कर इसपे खोज करके लिखा है और इसके सभी स्रोत भी विश्वसनीय में यह लेख हटाने पर में विरोध करता हूँ और में आप सभी से आभार करता हु की यह लेख सही है और मैने इनमे बहुत मेहनत से कार्य किया है। अगर इस लेख से जुड़ी कोई और जानकारी लेने चाहते हो तो मुझे बताये धन्यवाद। Ashishsharma.in (वार्ता) 08:28, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया अपने खुद के बारे में लेख न बनायें। आपके सदस्य नाम और व्यक्ति के नाम से यह साफ़ स्पष्ट है कि आप प्रचार कर रहे हैं। धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 08:29, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

स्मूथेस्ट आशु

नही मैं कोई प्रचार नही कर रहा और न है अपने बारे मे लेख बना रहा हु कृपया मुझे मेरा लिखा हुआ लेख मुझे देने का कष्ट करें धन्यवाद Ashishsharma.in (वार्ता) 08:36, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

सदस्य:Ashishsharma.in/delcopy पर सामग्री स्थापित कर दिया गया है। बिना इसकी उल्लेख्नीयता के बारे में अन्य सदस्यों से अपने वार्ता पन्ने पर राय लिए इसे दुबारा मुख्य नामस्थान में न जोड़ें। --SM7--बातचीत-- 08:42, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

इस लेख को बनाने के लिए मुझे क्या करना होगा। आप मुझे बताएं। यह एक अच्छा लेख है। Ashishsharma.in (वार्ता) 08:56, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मुझे यह साफ़ प्रचार ही लगा। --SM7--बातचीत-- 10:05, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
नही प्रिय ऐसा नही है। में कोई प्रचार नही कर रहा और में यह पेज दुबारा मुख्य नामस्थान पर जोड़ना चाहता हूँ आप मेरी मदद करने की कोशिश करे । धन्यवाद जी Ashishsharma.in (वार्ता) 11:21, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया इस पेज को दुबारा से प्रकाशित कर दिया जाए यह कोई प्रचार नही था। Ashishsharma.in (वार्ता) 15:20, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@Ashishsharma.in: कृपया चौपाल पर सन्देश छोड़ें और वर्तमान में लेख की जो सामग्री दी गयी है उसपे अपने वार्ता पन्ने पे अन्य सदस्यों की राय हासिल करें। यदि स्पष्ट रूप से विकिपीडिया के अन्य योगदानकर्ता इसे रखने योग्य मानते हैं तो ही इसे मुख्य नामस्थान में स्थापित किया जा सकेगा। धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 16:57, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया स्मूथेस्ट ब्रोस लेख की सामग्री देने का कष्ट करें। या पुनः स्थापित कर दिया जाए। अगर आपको कोई समस्या है तो कृपया लेख के सन्दर्भ में जाकर देखें। धन्यवाद। Ashishsharma.in (वार्ता) 04:09, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

पृष्ठ पुनःस्थापना

नमस्ते, मैंने अभी ध्यान दिया कि आर्यावर्त जी ने पृष्ठ श्री राजपूत करणी सेना को हटाने के लिए नामांकित किया। पर यह उचित नहीं था, क्योंकि अंग्रेजी विकिपीडिया पर उसका पृष्ठ बना हुआ है जिसमे कई विश्वसनीय सन्दर्भ हैं, परंतु हिंदी विकी पर उसमें कोई सन्दर्भ नहीं था। मैं उसमें हिंदी भाषीय सन्दर्भ जोड़ ही रहा था कि आपने वो पृष्ठ ही हटा दिया। कृपया उस पृष्ठ को पुनस्थापित करें। और जिस कारण के लिए उसे नामांकित किया गया था (प्रचार), वो बिलकुल गलत था क्योंकि जो मैं सन्दर्भ जोड़ रहा था, वो विश्वसनीय स्रोत जैसे दैनिक भास्कर, पत्रिका, दैनिक जागरण, बीबीसी हिंदी..और भी कई अन्य स्रोत थे। अब आप ही बताइए, ये कैसे प्रचार हो सकता है। धन्यवाद। TrendSPLEND 09:00, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@TrendSPLEND: जी, नमस्ते। निर्णय अंग्रेजी लेख को ध्यान में रख़कर नहीं किंतु यहाँँ के लेख के आधार पर ही लिया जाता है। वहाँ भी बहुत से प्रचार लेख बनते हैं। समाचारपत्रों के सन्दर्भ होने के आधार पर ही इसकी उल्लेखनीयता साबित नहीं होती। ज्ञानकोशीय महत्व भी देखना होता है। आप चाहे तो प्रबन्धक इसे आपके प्रयोगपृष्ठ पर स्थापित कर देंगे। वहाँ आप इसका विस्तार कर सकते हैं। बाद में प्रबंधक और पुनरीक्षको के द्वारा इसकी समीक्षा करके उचित होगा तो इसे मुख्य नामस्थान में पुन: स्थापित किया जायेगा। लेख सही में उल्लेखनीय होग तो उसे अवश्य रखा जायेगा। धन्यवाद।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:27, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@आर्यावर्त: जी, ठीक है। TrendSPLEND 13:47, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Translating Ibero-America is back! Come and join us :)

Hi!

Iberocoop has launched a translating contest to improve the content in other Wikipedia related to Ibero-American Culture.

We would love to have you on board :)

Please find the contest here

Hugs!--Anna Torres (WMAR) (वार्ता) 00:25, 12 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Module:Age

नमस्ते SM7 जी, आज मैने Module:Age पर कुछ वदलाव करके इसे हिन्दी मे वदल दिया है और इससे जुडे पृष्ठ की भी जांच कर ली है। सभी सही कार्य कर रहे है आप इन्हे देख ले। कही कुछ अप्रत्यक्ष रुप से तो जुडा नही है कि कही वहां त्रुटि आ गई हो। धन्यवाद --जयप्रकाश >>> वार्ता 07:44, 27 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

फेसबुक पेज के लिंक दिए जाने हेतु

श्रीमानजी मेरे द्वारा करौली जिला पेज का संपादन किया जा रहा है मे इस पेज पर करौली जिला के ऑफिसियल फेसबुक पेज की लिंक देना चाहता हु क्या मे ऐसा कर सकता हु ?

सन्देश

आपके लिए नया सन्देश है
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, SM7 जी। आपके लिए अनुनाद सिंह के वार्ता पृष्ठ पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।

VSR07 (संवाद ) 10:00, 16 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

जिज्ञासा

@SM7: जी, हिंदी विकिपीडिया पर क्या गांवों और विधायको के बारे में आलेख तैयार किए जा सकते हैं? मैं इस संबन्ध में कोई भी आलेख तैयार करने से पहले सुनिश्चित हो जाना चाहता हूं ताकि कोई संपादक उल्लेखनीयता, प्रचार या पेड का आरोप न लगा दे। आशा है आप मार्गदर्शन करेंगे। अभिवादन सहित--कलमकार वार्ता 17:51, 17 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

--@कलमकार: जी आप हिंदी विकिपीडिया पर विधायक व गाँवो के बारे में लेख अवश्य बना सकते है पर उलेखनीय के तौर पर आपको 1-2 संदर्भ देने होंगे जो तीसरे पक्ष से तालुक रखते हो।धन्यवाद।VSR07 (संवाद ) 03:43, 18 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@VSR07: जी, मार्गदर्शन के लिए आपका बहुत-बहुत आभार--कलमकार वार्ता 03:54, 18 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

ORES

@SM7: जी, कृपया मेरी वार्ता पृष्ठ के इस अनुभाग में अपनी महत्वपूर्ण राय दीजिए। --मुज़म्मिलुद्दीन (वार्ता) 18:41, 15 अगस्त 2017 (UTC)[उत्तर दें]

SM7 को प्रश्न

जी आप से प्रश्न पुछना चाहता हूँ कि ...

  1. क्या एक ही शब्द के उपयोग के लिये किसी को विवश किया जा सकता है?
  2. खिड़की का वातायन करना अनुचित है, तो आक्रमण का हमला करना क्यों अनुचित नहीं है?
  3. अंक का जो विवाद है, उस में निवेश में अरबी अंक और परिणाम में भारतीय अंक हो तो क्या आप उस समस्या का समाधान करने के लिये तत्पर हैं?
  4. बिना चर्चा के "तार्किक रूप से सही" कहने वाले पीयूषजी से आप प्रश्न करेंगे कि क्या तर्क है, जो उस निर्णय पर बिना चर्चा के भी सही है?
  5. इस सम्पादन में जो परिवर्तन हुए हैं, जिस में सन्दर्भों का निष्कासन हुआ है और शब्दों को परिवर्तित किया गया है, उसके लिये आप क्या कार्यवाही करेंगें?

मैंने ये अनुभव किया है। जब तर्क समाप्त हो जाते हैं, तो ऐसे कारण देकर उसे टाला जाता है, जो वास्तव में एक व्यक्ति नहीं करता है। आप से इन प्रश्नों पर वैसे ही स्पष्ट उत्तर की अपेक्षा है, जैसी भाषा में आप अन्यों से प्रश्न पूछते हैं। अस्तु। ॐNehalDaveND 05:13, 21 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@NehalDaveND: जी, ये प्रश्न आपने उस समय क्यों नहीं पूछे ?--SM7--बातचीत-- 05:44, 21 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
जी क्षमा चाहता हूँ उसके लिये। अब आप से इसी लिये पुछ रहा हूँ। ॐNehalDaveND 06:07, 21 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

move

SM जी मेहरबानी होगी अगर आप इस पृष्ठ नेपाल की पहली विधान सभा को नेपाल की पहली संविधान सभा में स्थान्तरित कर देंगे। गूगल ट्रांसलेट से अनुवाद करते समय यह गलती हो गई। हिंदी विकि पर साधारण लोग move नहीं कर सकते इसलिए। धन्यवाद गणेश कक्षे (वार्ता) 09:22, 13 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

गणेश कक्षे जी, मैंने स्थानान्तरण कर दिया है। --SM7--बातचीत-- 13:31, 13 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

SM जी एक और गलती हुई है नेपाल का ब्यवस्थापिक संसद को नेपाल का व्यवस्थापिका संसद में परिणत करना है। असुविधा के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ। गणेश कक्षे (वार्ता) 15:45, 13 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@गणेश कक्षे: जी, मैंने इसे नेपाल की व्यवस्थापिका संसद पर स्थानांतरित कर दिया है क्योंकि संसद और व्यवस्थापिका दोनों को ही हिंदी में स्त्रीलिंग मानते हैं। आपके द्वारा सुझाए नाम से अनुप्रेषण बना दिया है। --SM7--बातचीत-- 18:41, 13 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]