सदस्य वार्ता:Randhir Prakashan

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भारतीय हिन्दी ज्ञान साहित्य हमारे पूर्वज, ऋषि-मनीषियों की विलक्षण मेधा से मिला वरदान है। हमारा प्रकाशन संस्थान “रणधीर प्रकाशन ” पिछले लगभग 40 वर्षो से निरंतर हिन्दी पुस्तकों का प्रकाशन कर रहा है। अत्यन्त अल्प साधनों एवं सामान्य पुस्तकों के प्रकाशन से हुई यह शुरुआत आज हमारे पाठकों के प्रेम से एक विशाल अभियान मे परिवर्तित हो चुकी है। पिछले चार दशको से निरंतर हम धार्मिक,पूजा-पाठ, गीता, रामायण, पुराण, तंत्र-मंत्र, कर्मकाण्ड, योग एवं ज्योतिष की लगभग 1000 पुस्तकें प्रकाशित कर रहे हैं. भारतीय हिन्दी ज्ञान-साहित्य की अप्राप्य, दुर्लभ पुस्तकों को सरल भाषा में उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना ही हमारे संस्थान का परम उदेश्य है। हमारी संस्था द्वारा प्रकाशित भारतीय ज्ञान का यह भंडार – हिन्द महासागर से भी गहन , भारत के भौगोलिक विस्तार से भी अधिक व्यापक, हिमालय के शिखरो से भी ऊंचा एवं ब्रह्म की अवधारणा से भी अधिक सूक्ष्म है। इस पर हमें गर्व है ।