सदस्य वार्ता:Prabhat hajipur

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

प्रिय Prabhat hajipur, हिन्दी विकिपीडिया पर आपका स्वागत है!

निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल
निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल

विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है जो विश्वभर के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जा रहा है।
कुछ भी लिखने से पहले कृपया सहायता के निम्नांकित पृष्ठों को ध्यान से पढ़ें:

किसी भी वार्ता/संवाद पृष्ठ, चौपाल या अन्य कहीं भी जहां सदस्यों के मध्य वार्ता होती है, पर अपना सन्देश छोड़ने के बाद अपना हस्ताक्षर अवश्य छोड़े। इसके लिए अपने सन्देश की समाप्ति पर --~~~~ लिख दें।

हम आशा करते है कि आपको विकिपीडिया से जुड़ने में आनन्द आएगा।


नमस्कार![संपादित करें]

प्रभात जी नमस्कार! आपका बिहार सम्बन्धी कार्य सराहनीय है। आप के इस कार्य से हिंदी विकी और भी ज्ञानपूरक हो रही है. मेरे कुछ सुझाव है जिनसे आपके लेख और भी बेहतर हो सकते है।

1. जब भी आप कोई नया लेख बनाएं तो एकबार उस नाम को विकी में खोज कर के देख ले की उस नाम का लेख अस्तित्व में है की नहीं।

2. नए लेख में कम से कम अंग्रेजी विकी का लिंक आवश्यक रूप से जोड़ दे। इससे लेख का प्रचार होता है एवं पुनार्वृति की संभावना कम हो जाती है।

३. लेखो में उचीत श्रेणियां लगाये. जैसे बिहार संबन्धी लेख में [[श्रेणी:बिहार]] जोड़ दे। आप अपने विवेक के अनुसार अन्य श्रेणियां भी बना सकते है।

आशा करता हूँ आप निरंतर ऐसे ही योगदान देते रहेंगे जिससे विकी का स्थान और भी उंचा होता जायेगा। और एक बात आप अपना सदस्य पृष्ठ पर कुछ आपने बारे में लिख दे जैसे की आपकी रुचियाँ आदि जिससे अन्य सदस्यों को भी आपके बारे में जानकारी होगी। धन्यवाद --गुंजन वर्मासंदेश ०६:५६, ३१ जुलाई २००९ (UTC)

सन्दर्भ लगायें[संपादित करें]

नमस्कार आपने बिहार के कई लेखों पर अच्छा काम किया है। आप चाहें तो विकिपीडिया:विकिपरियोजना भारत के शहर में भाग ले सकते हैं। तब भी आपको यही काम करना होगा। हां कुछ बातें अवश्य ध्यान रखें, कि लेख यदि बढ़िया बन जाये, तो उसकी ऑथेन्टिसिटी हेतु तथ्य प्रमाणित या सन्दर्भ सहित होने चाहिये। तो लेख में यथा संभाव ५-१० सन्दर्भ लगा दें। उसके नीचे बाहरी कड़ियाँ शीर्षक बनाकर यथा संभव २-३ कड़ियां गूगल पर सर्च कर लिख दें। और अंग्रेज़ी से देख कर उस लेख में अंग्रेज़ी कि कड़ी और अन्य भाषाओं कि भी कड़ियां लगा दें। इसके साथ ही उस लेख का नाम (किसी प्रबंधक को देखा लें तो बेहतर होगा) विकिपरियोजना वाले पृष्ठ पर पूर्ण लेख में डाल दें।और कोई सुझाव चाहें तो अवश्य पूछें।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०७:०३, १३ अगस्त २००९ (UTC)

विकिपीडिया पर फोटो अपलोड तथा श्रेणियाँ बनाना[संपादित करें]

आशीष जी एवं गुंजन जी, शब्दों के लिए धन्यवाद। मैं आपलोगों द्वारा किए गए काम से ही प्रेरित हूँ। बिहार के जिले एवं शहरों पर दी गई जानकारियाँ अधूरी और अपर्याप्त लगी इसलिए इसपर समय देना उचित लगा। भारत के शहर पर काम कर सकूँ तो मेरे लिए उत्तम और रुचिकर होगा। अपने मूल काम से समय निकालना कई बार कठिन होता है इसलिए प्रयासों की निरंतरता भंग हो सकती है। विकिपीडिया पर नए फोटो अपलोड करने तथा श्रेणियाँ बनाने हेतु उचित लिंक दे अथवा मार्गदर्शन करें तो सुविधा होगी। धन्यवाद। - प्रभात १०:२७, १३ अगस्त २००९ (UTC)~~

इस पृष्ठ को देखिये विकिपीडिया:अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न --गुंजन वर्मासंदेश ०७:१२, २ सितंबर २००९ (UTC)