सदस्य वार्ता:Muskaan Agrawal

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अनुपमा गोखले

अनुपमा गोखले(अनुपमा अभ्यंकर) एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के लिए शतरंज के प्रचार प्रसार में बड़ी भूमिका निभाई है। सबसे ज्यादा खिताब जीतने की बात करे तो पद्मश्री और अर्जुन अवार्डी अनुपमा गोखले का नाम भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ियों की मुख्य सूची मे है।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

उनका जन्म 17 मई, 1969 को मुम्बई में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पूरी की है।

वैवाहिक जीवन[संपादित करें]

उनकी शादी शतरंज खिलाड़ी, रघुनाथन गोखले से हुई है। रघुनाथन गोखले मुम्बई शतरंज संघ के अध्यक्ष व द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता रह चुके हैं। वे अनुपमा जी के कोच भी हैं।

उपलब्धि[संपादित करें]

आजकल अनुपमा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए काम करती हैं। उन्होंने भारतीय महिला चैंपियनशिप पांच बार वर्ष 1989, 1990, 1991, 1993 और 1997 में जीता है। इसके साथ ही उन्होंने एशियाई महिला चैंपियनशिप दो बार वर्ष 1985 और 1987 में जीता है।

पुरस्कार[संपादित करें]

1985 में वह एडीलेड में एशियाई जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप के मलेशियाई खिलाड़ी ऑड्रे वोंग के साथ संयुक्त विजेता भी थीं। इस उपलब्धि से दोनों खिलाड़ियों को स्वचालित रूप से महिला इंटरनेशनल मास्टर का खिताब मिला। अनुपमा जी ने 1988, 1990 और 1992 में राष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड्स में भारतीय राष्ट्रीय टीम की ओर से खेला भी था। तथा 2003 और 2005 में महिला एशियाई टीम शतरंज चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 2005 में उन्होंने भारतीय टीम को रजत पदक जीताया। अत: उनकी सफलता का दौर यूँही चलते आ रहा है। अनुपमा जी को 1986 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वह 1990 में अर्जुन पुरस्कार की भी प्राप्तकर्ता बनी। सराहना की बात यह है कि वह सबसे कम उम्र की पद्मश्री पुरस्कार विजेता है, जिसे उन्होंने सिर्फ़ 16 वर्ष की आयु में प्राप्त किया।

सम्बन्ध[संपादित करें]

https://en.wikipedia.org/wiki/Anupama_Gokhale https://chessbase.in/news/interview-with-raghunandan-gokhale