सदस्य वार्ता:Khushinigam1830935

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार Khushinigam1830935 जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 03:58, 20 जून 2018 (UTC) इतिहास विषय का महत्व[उत्तर दें]

इतिहास मनुष्य का एक सच्चा शिक्षक है जो समाज को भविष्य का उचित पथ बतलाता है। किसी भी जाति या राष्ट्र को सजीव, उन्नतिशील तथा गतिशील बने रहने के लिए इतिहास का अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इतिहास हमें मानव प्रकृति के विभिन्न आयामों एवं पक्षों से अवगत कराता है। इसके अध्ययन से हमें सभ्यता के क्रमिक विकास का ज्ञान होता है। वर्तमान समाज को समझने के लिए आवश्यक है कि इस विकास के उन विभिन्न सोपानों को जान सकें जिनमें से गुजरकर यह समाज वर्तमान स्थिति में आया है। जिस प्रकार चलचित्र में भूतकाल की किसी घटना का सम्पूर्ण चित्र हमारी आँखों के सामने आ जाता है उसी प्रकार इतिहास किसी तत्कालीन समाज के आचार-विचार, धार्मिक जीवन, आर्थिक जीवन, सांस्कृतिक जीवन, राजनैतिक व्यवस्था, शासन पद्धति आदि सभी ज्ञातव्य बातों का एक सुन्दर चित्र हमारी अंतदृष्टि के सामने स्पष्ट रख देता है। इतिहास के अध्ययन द्वारा ही किसी राष्ट्र के उत्थान के साथ-साथ उसके पतन की परिस्थितियों का ज्ञान प्राप्त होता है। एडमंड बर्क का कथन है कि इतिहास उदाहरणों के साथ-साथ तत्व ज्ञान का शिक्षण है। उन्नति अनुभव पर निर्भर करती है तथा उन्नति के लिए हमें उसके तत्वों का ज्ञान आवश्यक है। उन तत्वों का ज्ञान उनके पूर्व परिणामों पर निर्भर करता है और उनके जानने का एक मात्र साधन इतिहास ही है। वर्तमान युग की परिस्थितियों को समझने तथा सुधारने के लिए यह आवश्यक है कि हम उस देश या जाति के प्राचीन इतिहास से परिचित हों तथा उसके उत्थान एवं पतन के कारणों तथा परिस्थितियों से अवगत हों। इतिहास विभिन्न परिस्थितियों में मानव के कार्यों की झांकी है। इस झांकी द्वारा हमें विभिन्न चरित्रों से परिचय का अवसर मिलता है। उनके अभिप्रेरकों के विश्लेषण के लिए पर्याप्त सामग्री मिलती है तथा चरित्र में संयम की भावना का विकास होता है ताकि हम इतिहास के सुंदर चरित्रों की सराहना कर सकें उनसे शिक्षा ले सकें तथा बुरे चरित्रों से दूरी स्थापित कर सकें। जीवन के सही सम्पादन के लिए दोनों प्रकार के चरित्र का ज्ञान आवश्यक है। तकनीकी और संचार क्रान्ति के युग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना तथा भारतीय इतिहास से संबंधित हस्तलिखित ग्रन्थों, शिलालेख, ताम्रपत्र, ख्यातें, वातें, पट्टे, परवाने, काव्य ग्रन्थों, विद्धानों, शोधार्थियों के शोध आलेखों को डिजिटलाइज्ड करना तथा वेबसाइट के माध्यम से सभी के लिए सहज और सुलभ बनाना निश्चय ही आज के समय की आवश्यकता है। इससे इतिहास के शोधार्थियों को भारत के समृद्ध इतिहास, विद्धतापूर्ण शोध आलेख और राजस्थान में हो रहे नवीन शोध का ज्ञान प्राप्त होगा जो सभी के लिए बहुत उपयोगी होगा।

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ चित्र:Khushi nigam.jpeg को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड फ़6 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

फ़6 • फ़ालतू फ़ाइलें

इस मापदंड के अंतर्गत वे फ़ाइलें आती हैं जिनका कोई प्रयोग नहीं हो रहा है और जिनका कोई ज्ञानकोशीय प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इसमें चित्र, ध्वनियाँ एवं वीडियो फ़ाइलें नहीं आती हैं।

यदि इस फ़ाइल का कहीं कोई उपयोग है तो इसके वार्ता पृष्ठ पर उसकी जानकारी दें। ध्यान रखें कि विकिपीडिया पर केवल वही फ़ाइलें रखी जा सकती हैं जिनका कोई ज्ञानकोषीय उपयोग हो रहा हो या होना संभव हो। जिन फ़ाइलों का ऐसा कोई उपयोग न हो, उन्हें विकिपीडिया पर नहीं रखा जा सकता।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

केप्टनविराज (📧) 04:36, 8 अप्रैल 2020 (UTC)[उत्तर दें]