सदस्य वार्ता:Garudam
विषय जोड़ें|
विकिपीडिया के सारे नीति-नियमों का सार इसके पाँच स्तंभों में है। इसके अलावा कुछ मुख्य ध्यान रखने हेतु बिन्दु निम्नलिखित हैं:
|
विकिपीडिया में योगदान देने के कई तरीके हैं। आप किसी भी विषय पर लेख बनाना शुरू कर सकते हैं। यदि उस विषय पर पहले से लेख बना हुआ है, तो आप उस में कुछ और जानकारी जोड़ सकते हैं। आप पूर्व बने हुए लेखों की भाषा सुधार सकते हैं। आप उसके प्रस्तुतीकरण को अधिक स्पष्ट और ज्ञानकोश के अनुरूप बना सकते हैं। आप उसमें साँचे, संदर्भ, श्रेणियाँ, चित्र आदि जोड़ सकते हैं। योगदान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कड़ियाँ निम्नलिखित हैं:
| |
| (यदि आपको किसी भी तरह की सहायता चाहिए तो विकिपीडिया:चौपाल पर चर्चा करें। आशा है कि आपको विकिपीडिया पर आनंद आएगा और आप विकिपीडिया के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे!) | ||
सुझाव और सुधार
[संपादित करें]नमस्ते, आपने हाल ही में जारी प्रतियोगिता में एक साथ ही बहुत लेखों का चुनाव कर लिया है जबकि अभी भी आपके नाम से चयन किये 13 लेख आरम्भ नहीं किये गये हैं। किसी भी लेख का चयन करने से पहले उससे पहले चयन किये लेख का निर्मित होना आवश्यक है। कृपया नियमावली पढ़ें, अन्यथा आपके सभी चयन, सूची से हटा दिये जायेंगे और आपको दोबारा चयन करना होगा।Sanjeev bot (वार्ता) 05:43, 18 जनवरी 2025 (UTC)
प्रतियोगिता की लेख सूची में आपका पिछला सम्पादन
[संपादित करें]आपने कुछ घंटे पहले प्रतियोगिता की लेख सूची में आदेश यादव नामक सदस्य के सम्पादनों को हटा दिया। क्या इसके लिए कोई विशेष कारण है? जो लेख चयन के बाद निर्मित किये जा चुके हैं, उन्हें /निर्मित लेख पर स्थानान्तरित किया गया है। सदस्यों के लिए लेख सूची को सुगम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। आपने ऐसे सम्पादन बिना कारण के पूर्ववत क्यों कर दिया?Sanjeev bot (वार्ता) 07:05, 24 जनवरी 2025 (UTC)
- @Sanjeev bot जो लेख चयन के बाद निर्मित नही किये गए थे, उन्हें भी हटा दिया गया था। इसलिए मैने उनके बदलाव पूर्वव्रत किए। अगर कोई चूक हुई तो उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। Garuda वार्ता :) 16:51, 24 जनवरी 2025 (UTC)
- इसके लिए आपको परियोजना के आयोजकों को सूचित करना चाहिए था या आपको उपरोक्त सदस्य को कहना चाहिए था। हालांकि जब मैंने देखा तो केवल एक पृष्ठ ऐसा मिला जिसे सम्बंधित सदस्य ने मेरे कहने पर सुधार दिया। ऐसे सभी सदस्य करने लग जायेंगे तो आयोजकों और निर्णायकों को अनावश्यक परेशानी होती है।Sanjeev bot (वार्ता) 07:14, 29 जनवरी 2025 (UTC)
विकिपीडिया:सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जनवरी 2025 परिणाम
[संपादित करें]
बधाई हो!
- Garudam जी, सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जनवरी २०२5 के पुरस्कार राशि अमेजन कूपन के रूप में 16 सितंबर 2025 को भेजा जा चुका है। इस संबंध में कोई समस्या होने पर मेरे वार्ता पृष्ठ पर लिखें या मुझे ई-मेल करें। 2 अक्टूबर से आयोजित विकिपीडिया:सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/अक्तूबर 2025 में शामिल होकर लेख बनाने और पुरस्कार जीतने के लिए पुनः आपका स्वागत है।
- अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 19:56, 29 सितंबर 2025 (UTC)
प्रबंधक समीक्षा
[संपादित करें]आपने हाल ही में प्रबंधक संजीव कुमार से उनके चर्चा पृष्ठ पर सॉकपपेटरी शीर्षक से वार्तालाप किया, जिसमें नवीनतम टिप्पणी को हुए 7 दिन बीत चुके हैं। उम्मीद है कि उक्त वार्तालाप से आप संतुष्ट हुए होंगे। किसी भी प्रबंधक के प्रति संतुष्टि या असंतुष्टि विकिपीडिया:चौपाल/प्रबंधक समीक्षा पृष्ठ पर दर्ज की जा सकती हैं। -Riteze(वार्ता) 14:14, 8 अप्रैल 2025 (UTC)
आईपी को सन्देश लिखना
[संपादित करें]नमस्ते, मैं देख रहा हूँ कि आप कुछ आईपी पतों को चेतावनी देना या सन्देश लिखने का कार्य करते हो। वैसे तो मैं किसी नियम के तहत आपको इससे मना नहीं कर रहा हूँ लेकिन सामान्य परम्परा के अनुसार किसी एक-दो सम्पादन को सदस्य द्वारा अनजाने में हुई गलती माना जा सकता है अतः हमें किसी एक या दो गलतियों के लिए चेतावनी नहीं देनी चाहिए। आईपी सदस्य का पता सामान्यतः स्थान बदलने, दिन बदलने या नेटवर्क बदलने के साथ बदलता रहता है। मुख्यतः मोबाइल उपकरणों में यह बहुत अधिक बदलता है अतः ऐसे सदस्यों को तब तक चेतावनी सन्देश न भेजें जब तक इनके लगातार सम्पादन नहीं हो रहे हों। ये सन्देश अनावश्यक हो जाते हैं और पुनरीक्षकों के लिए अनावश्यक रूप से अतिरिक्त कार्य की तरह हो जाते हैं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:04, 4 मई 2025 (UTC)

