सदस्य वार्ता:ArmouredCyborg/पुरालेख 1

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुरालेख 1 पुरालेख 2

लेख प्रतियोगिता के लेख

नमस्ते महाशय,

विकिपीडिया हिन्दी दिवस लेख प्रतियोगिता में आप अच्छा योगदान दे रहे हैं। प्रतियोगिता के सभी लेख में कम से कम आधार स्तर से बड़ा (4000 से अधिक बाइट्स), लेख का विषय उल्लेखनीय हो, कम से कम एक श्रेणी और दो संदर्भ होने चाहिए। संदर्भ ब्लॉग, फेसबुक पृष्ठ आदि की कड़ी नहीं चलती। अतः इन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही लेख बनाएंगे तो आपके सभी लेख स्वीकृत होंगे और गुण ज्यादा मिलेंगे। 1000, 20000, 30000 बाइट्स के लिए अधिक गुण मिलेंगे। लेख में चित्र है तो उसका 1 और ज्ञानसंन्दूक है तो उसका भी 1 गुण अलग से मिलेगा। लेख यदि उल्लेखनीय विषय, 4000 बाइट्स, दो संदर्भ, 1 श्रेणी की प्राथमिक आवश्यकता को पूर्ण नहीं करता तो एक भी गुण नहीं मिलेंगे और लेख अस्वीकृत होगा। अभी समय है, सुधार हो जाएगा। आगे बढ़ते रहिये। शुभकामनाये।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 04:19, 29 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद आर्यावर्त जी। वैसे मैंने इन पृष्ठों को बनाते समय हरसंभव प्रयास किया है कि ये प्रतियोगिता के नियमों के अनुरूप ही हों। फिर भी, यदि कहीं कोई कमी रह गई हो, तो मैं एक बार फिर 'cross check' कर लूंगा। सादर धन्यवाद -- ArmouredCyborg (वार्ता) 04:34, 29 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद। मैंने अभी विद्यालयों की सूची वाला लेख देखा था जिसमे संदर्भ या श्रेणी नहीं थे। अतः आपको इस विषय में सूचित करना ठीक समझा ताकि आप अधिक से अधिक गुण प्राप्त कर सकें। शुभकामनायें।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 04:50, 29 सितंबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
आर्यावर्त जी, आपके कहे अनुसार मैंने उस पृष्ठ पर सन्दर्भ लगा दिए हैं। क्या आप एक बार देख के बता सकते हैं, कि वे ठीक हैं या नहीं? सादर धन्यवाद। -- ArmouredCyborg (वार्ता) 05:39, 2 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

लेखों के शीर्षक में सुधार के लिए

नमस्ते वरुण जी, आप लेखों के शीर्षक में सुधार/बदलाव हेतु {{नाम बदलें}} का प्रयोग कर सकते हैं और इसके बाद चौपाल पर {{ध्यान दें}} का प्रयोग करके सदस्यों के विचार आमंत्रित कर सकते हैं। यह साँचा प्रयोग करने पर ऐसे सभी अनुरोध एक श्रेणी में श्रेणीबद्ध हो जाते। कभी-कभी चौपाल पर लिखने के बावजूद ऐसी वार्ताओं में किसी के हिस्सा न लेने पर हो सकता है आपका अनुरोध काफी लंबे समय तक अन्य लोगों के ध्यान में न आये और पन्ने का नाम बदलने का अनुरोध लंबित ही पड़ा रहे। अतः इस साँचे के प्रयोग के स्थानान्तरण अनुरोध करना कुछ बेहतर है।

प्रयोग विधि:

{{subst:नाम बदलें |सही नाम |reason=बदलाव का कारण}}

उदाहरण के लिए जैसा आपने कुमाऊनी भाषा केलिए लिखा था, उसे निम्नवत लिखेंगे,

{{subst:नाम बदलें |कुमाऊँनी भाषा |reason=लेख के नाम में वर्तनी दोष है। इसका नाम "कुमाऊँनी भाषा" होना चाहिए न की "कुमाऊनी भाषा"। }}

दस्तख़त यह अपने आप जोड़ देता है। आशा करता हूँ आगे से आप इसका प्रयोग करेंगे।--SM7--बातचीत-- 16:39, 20 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

लेकिन SM7 जी, इसका प्रयोग लेख के मुख्य पृष्ठ पर होगा या वार्ता पृष्ठ पर? -- वरुण (वार्ता) 04:00, 21 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
लेख के वार्ता पन्ने पर, अगर और भी सन्देश पहले से मौजूद हैं तो सबसे नीचे। लिखने के बाद, सहजने से पहले आप प्रीव्यू देखने के लिए "पूर्वावलोकन" बटन का प्रयोग कर सकते हैं और देख सकते हैं कि इसके द्वारा नए अनुभाग की हेडिंग, नोटिस और आपका हस्ताक्षर सही से जुड़ रहा अथवा नहीं। उसके बाद पन्ना सहेज दें। --SM7--बातचीत-- 05:44, 21 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
जानकारी के लिए धन्यवाद महोदय। आगे से मैं इसका ही प्रयोग करूँगा। सादर वरुण (वार्ता) 08:05, 21 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

काला चौना

आपके लिए एक बार्नस्टार!

अच्छे व्यवहार का बार्नस्टार
वरुणजी, मैं आपके विकीपीडिया हिन्दी संस्करण में सुव्यवहार व सुसम्पादन की मन की गहराइयों से सराहना करता हूॅं। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, आप भविष्य में विकीपीडिया हिन्दी संस्करण को बेहतर योगदान देंगे। नगेन्द्र बिष्ट (वार्ता) 03:44, 29 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
बहुत बहुत धन्यवाद नगेन्द्र जी। वरुण (वार्ता) 04:23, 29 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
@नगेन्द्र बिष्ट: जी नमस्कार। वैसे मैं गोस्वामी जी के गीतों का प्रशंशक तो हूँ, परन्तु उनके बारे में अधिक नहीं जानता। पूरे लेख में जो भी चीज़ें मैंने लिखी हैं, सब इंटरनेट से पढ़ी-सुनी बातें हैं। वरुण (वार्ता) 14:29, 5 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

हिन्दी दिवस लेख प्रतियोगिता कांस्य पदक

आपने हिन्दी दिवस लेख प्रतियोगिता में भाग लिया और हिन्दी विकिपीडिया पर महत्वपूर्ण लेखों के निर्माण के कार्य में जो योगदान दिया है, सराहनीय है। आपके सक्रिय सहयोग से हिन्दी विकिपीडिया की ये प्रथम प्रतियोगिता सफल रही है और हम 238 नये लेखों का निर्माण कर पाए हैं। इसके लिए आप को हिन्दी दिवस लेख प्रतियोगिता कांस्य पदक सादर अर्पित। प्रतियोगिता में आपने तृतीय स्थान प्राप्त किया है और ये पदक एवं तृतीय पुरस्कार के अधिकारी बने हैं। शुभकामनाएँ।--आर्यावर्त (वार्ता) 02:47, 24 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया आपका पुरस्कार प्राप्त करने के लिए 'इस सदस्य को ईमेल करें' टूल से मुझे ईमेल से आपका ईमेल पता भेज दीजिये। आपको पुरस्कार का कूपन भेज दिया जाएगा जिससे आप ऑनलाइन खरीद कर पाएंगे। धन्यवाद।--आर्यावर्त (वार्ता) 02:47, 24 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद आर्यावर्त जी। आपको ईमेल भेज दिया है। - वरुण (वार्ता) 08:32, 28 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

एक सन्देश

  • भुला वरुण, यह जानकर बहुत प्रसन्नता हुई, “विकीपीडिया हिन्दी संस्करण के हिन्दी दिवस लेख प्रतियोगिता” में आप तीसरे विजेता के रूप में घोषित हुए। इस विषय पर मेरी भी आपको अन्तर्मन से अशेष शुभकामनाऐं... तथा भविष्य में आपके बेहतर योगदान व प्रदर्शन के लिये प्रतीक्षित। नगेन्द्र बिष्ट (वार्ता) 03:03, 28 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद नगेंद्र जी। -- वरुण (वार्ता) 08:32, 28 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

लेख वर्धक बार्न-स्टार

लेख वर्धक बार्न-स्टार लेख वर्धक बार्न-स्टार
श्री:ArmouredCyborg/पुरालेख 1 को हिन्दी विकिपीडिया में हिन्दी दिवस लेख प्रतियोगिता २०१७ के अन्तर्गत्त लेखवर्धन कर नवीन पल्लव जोड़ने हेतु लेखवर्धक बार्नस्टार से सम्मानित किया जाता है।--आशीष भटनागरवार्ता 05:55, 28 नवम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]


धन्यवाद आशीष जी। -- वरुण (वार्ता) 04:00, 21 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

बधाई

आपको स्वतः परीक्षित सदस्य बनने हेतु बधाई। Swapnil.Karambelkar (वार्ता)

धन्यवाद स्वप्निल जी। -- वरुण (वार्ता) 14:12, 12 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद

विकिपीडिया:सम्पादनोत्सव २०१७ में भाग लेने हेतु धन्यवाद। Swapnil.Karambelkar (वार्ता) 11:41, 18 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद स्वप्निल जी। -- वरुण (वार्ता) 11:52, 18 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]