सदस्य वार्ता:Ahmed Nisar/Archives 1

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

साँचा:इस्लाम[संपादित करें]

अहमद जी नमस्कार।

आपसे निवेदन है कि कृपया साँचा:इस्लाम पर थोड़ा ध्यान दें। मुझे लगता है कि इस साँचे का अंग्रेजी से यहाँ अनुवाद किया गया होगा जिसके कारण इसमें मुझे कई गलतियाँ दिखाई दीं। उदाहरण के लिए शब्द "हडीड्थ" मेरे विचार से हिंदी में "हदीस" होना चाहिए। लेकिन विषय की पूरी जानकारी ना होने के कारण मैंने इसे संपादित करना ठीक नहीं समझा। आपसे निवेदन है कि यदि हो सके तो इस कार्य में सहायता करें। धन्यवाद। --मनोज खुराना 08:27, 5 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

मनोज खुराना जी, अवश्य, ज़रूर देखूँगा और मुनासिब सेवा करूंगा. केवल इस्लामी विषय ही नहीं, बल्कि, दीगर विषयों पर भी सेवा करने का प्रयत्न करूंगा. धन्यवाद. అహ్మద్ నిసార్ (वार्ता) 11:58, 5 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

निमंत्रण[संपादित करें]

जाँच अनुरोध[संपादित करें]

नमस्कार अहमद जी! कृपया इस संपादन कि जाँच कर लें, यदि बदलाव ठीक हो तो इसे नागरी में लिख दें अन्यथा हटा दें। आप इस पृष्ठ पर संपादन कर रहे थे इसलिए आपसे यह अनुरोध किया। अग्रिम धन्यवाद ! --त्यम् मिश्र बातचीत 04:50, 3 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

जी त्यम् मिश्र जी, एक बार देख लेता हूं, धन्यवाद। --अह्मद निसार (वार्ता) 14:16, 3 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मदद चाहिये[संपादित करें]

नमस्ते निसार जी! अंग्रेजी विकि पर एक लेख है - Indian pitta जहाँ लिखा है कि इस नाम का मूल तेलुगु भाषा से है, तेलुगु में इसे Polanki pitta कहते हैं। मैं यह जानना चाहता था कि यह देवनागरी में क्या लिखा जायेगा - "पित्ता" अथवा "पिट्टा" ? --त्यम् मिश्र बातचीत 07:27, 3 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  • सत्यम जी आदाब नमस्ते! जी सही फ़र्माया आप ने, इस का मूल तेलुगु भाशा ही से है। पिट्टा (ट से लिखा जाता है) तेलुगु में "పిట్ట" है, जिस को अक्सर छोटे परिन्दे के लिये प्रयोग किया जाता है। क्षोटे परिन्दे के मूल नाम के बाद "प्रत्यय" के रूप में प्रयोग किया जाता है। जैसे "पाला पिट्टा", "लकुमुकि पिट्टा", "वड्रंगि पिट्टा" (यह सब तेलुगु शब्द हैं) इत्यादि। --अह्मद निसार (वार्ता) 07:56, 3 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद सर जी! मैं आज तक इसे अंग्रेजी में देखकर "पित्ता" ही पढ़ता था, आज सुधार हो गया :) --त्यम् मिश्र बातचीत 07:58, 3 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

ध्यान दें[संपादित करें]

आपके द्वारा लिखे/अनुदित किये गए पृष्ठ अबू हनीफ़ा की भाषा कहीं-कहीं पर समझ के बाहर है, अगर ये मशीनीकृत अनुवाद है तो कृपया इसे सुधारें।

हिंदी भाषा संबंधी सहायता के लिए आप मुझसे पूछ सकते हैं। --- चक्रपाणी  वार्ता  05:31, 4 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

चक्रपाणी जी धन्यवाद, सुधार और अनुवाद के लिये कुछ समय तो लग ही जाता है, थोडा इन्तेज़ार ज़रूर कर लिया कीजिये। अब इस अबू हनीफ़ा पृष्ट पर जा कर देखिये और अपनी राय पेश कीजिये। आप के सुझाव के लिये शुक्रिया। अगर किसी सहायता की ज़रूरत पडे तो ज़रूर आप से पूछूंगा, धन्यवाद। --अह्मद निसार (वार्ता) 17:42, 4 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

सन्दर्भ जोड़ना[संपादित करें]

नमस्ते अहमद निसार जी, मैने लेख गुलशेर खान शानी में कुछ बदलाव लिये है ये आप जरुर देखियेगा। आपने बहोत ही अच्छा प्रयत्न किया है उसके लिये मैं आपको धन्यवाद अदा करता हूँ। आपने लेख में जिस प्रकार सन्दर्भ जोड़ा था उस प्रकार सन्दर्भ नहीं जोड़ा जाता। सन्दर्भ लेख में देने होते है और ल्ख के अंत में ==सन्दर्भ== {{टिप्पणीसूची}} लिखने से लेखमें जितने भी सन्दर्भ दीये हो उनकी सूची संदर्भ शीर्षक के नीचे दिखती है। विस्तृत जानकारी हेतु नीचे का पाठ देखें।

विकिपीडिया की नीति है कि "अगर आप किसी लेख में जानकारी जोड़ते हैं या अन्य कोई भी नईं जानकारी देते हैं,तो उसमें अपने स्रोतों का उल्लेख अवश्य करें, क्योंकि असन्दर्भित जानकारी को यहाँ से हटाया जा सकता है"। सन्दर्भों को सम्मिलित करने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें लेख लिखने में उचित स्थान पर शामिल करें, यानि कि "इनलाइन स्रोत" बना लेना। इस से कोई भी संपादक और पाठक आपके द्वारा लिखे गए तथ्य की स्वयं जाँच कर सकता या सकती है। पक्का कर लें कि जो स्रोत आपने प्रयोग किये हैं या किया है वह विश्वसनीय और प्रामाणिक है। आपका स्वयं या किसी संस्था द्वारा पक्षपात (या संभावित पक्षपाती) की भावना से या व्यक्ति द्वारा पक्षपात की भावना से लिखा गया स्रोत विकिपीडिया पर मान्य नहीं है।

चरण-टिप्पणी[संपादित करें]

चरण-टिप्पणी वह होती है जो पन्ने के नीचे (यानि पृष्ठ-चरण में) नज़र आये। ऐसे सन्दर्भ आप अपने स्रोत के इर्द-गिर्द "ref" के टीके लगाकर आसानी से लिख सकते हैं। कुछ इस तरह:

<ref>आपका स्रोत</ref>

अगर आप चरण-टिप्पणी डाल रहे हैं तो विकिपीडिया के सॉफ्टवेयर को यह बताने की ज़रूरत है ताकि वह लेख के अंत में सन्दर्भों की सूची बना सके। इसके लिए लेख के अंतिम हिस्सों में इनमें से एक चीज़ लिख दें:

== सन्दर्भ == {{टिप्पणीसूची}}

यह पाठ "इन्हें भी देखें" वाले भाग से नीचे और "बाहरी कड़ियाँ" वाले भाग से ऊपर होनी चाहिए। यह पाठ सॉफ़्टवेयर द्वारा स्वचालित रूप से सभी इनलाइन स्रोतों की सन्दर्भ-सूची में परिवर्तित कर दिया जाता है।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 08:50, 16 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

जब आप अपना संपादन सहेज लेंगे तो "ref" वाले टीके आपके स्रोत को एक चरण-टिप्पणी में बदल देंगे (जो एक छोटी सी संख्या की तरह आपकी लिखाई में ऊपर नज़र आएगा, बिलकुल इस तरह[1]) और स्रोत की जगह जो भी लिखा होगा वह नीचे सन्दर्भों वाले भाग की सूची में सम्मिलित हो जाएगा।

अगर जो स्रोत आप डाल रहें हैं वह किसी बाहरी वेबसाईट के लिए एक कड़ी (लिंक) है, तो उस वेबसाईट का पता (URL) एक-एक चकोर ब्रैकेट के बीच उसके शीर्षक के साथ डाल दें। पढ़ने में यह एक कड़ी की तरह दिखेगा, जैसे:

<ref>[http://www.webdunia.com/newslocation.html वेबदुनिया में एक ख़बर]</ref>

हालांकि यह अनिवार्य नहीं है, किसी चरण-टिप्पणी में URL पते के अलावा और भी जानकारी देना अच्छा होता है। यह चरण टिप्पणी को पूर्ण बनाता है एवं स्रोत के URL के बदल जाने की स्थिति में नया URL ढूँढने में मदद भी करता है:

<ref>ख़बर के लेखक का नाम, [http://www.webdunia.com/newslocation.html "ख़बर का शीर्षक"], ''वेबदुनिया'', तिथि</ref>

क्योंकि वेबसाइटें अपने लिंक में फेर-बदल करती रहती हैं, इसलिए किसी चरण-टिप्पणी में बिना शीर्षक के केवल URL पता न लिखें। अगर पता बदल गया और शीर्षक व अन्य जानकारी है तो अन्य संपादक उसका नया पता ढूँढ लेंगे। अगर केवल URL पता ही है और वह बदल जाए तो आपकी चरण-टिप्पणी बेकार हो जाएगी और हटानी पड़ सकती है। ध्यान रखें कि ब्लॉग और सामाजिक नेटवर्क जैसी वेबसाइट जिस पर कोई कुछ भी लिख सकता है, विश्वसनीय स्रोत नहीं हैं। यह भी ध्यान रखें के यह बिलकुल ज़रूरी नहीं है के आपका स्रोत कोई वेबसाइट हो। यह कोई छपी हुई पुस्तक, पत्रिका, ग्रन्थ या फ़िल्म भी हो सकती है। अगर ऐसा है तो "ref" टीकों के बीच उसके बारे में जानकारी दें, जैसे:

<ref>डॉ॰ सतीश गोयल, ''कैंसर: कारण और निवारण'', पृष्ठ 51-53, डायमण्ड पॉकेट बुक्स (प्रा.) लि., 2004</ref>

बाहरी कड़ियाँ(अन्य वेबसाइट लिंक)[संपादित करें]

विकिपीडिया में कई लेखों में एक "बाहरी कड़ियाँ" या "बाह्य सूत्र" या "अन्य वेबसाइट लिंक" नाम का विभाग भी होता है। इसमें कुछ चुनी हुई वेबसाइटों के लिए जोड़ या सहायक सामग्री लिंक या अन्य रूप में होनी चाहिए जिसमें लेख के विषय से सम्बंधित दिलचस्प और उच्च-कोटि की मूल्यसंवर्द्धित जानकारी मिले जो लेख में पहले से नहीं हो। उदाहरण के लिए:

[http://www.example.com/ औपचारिक वेबसाईट]

जो पढ़ने में ऐसी दिखेगी:

औपचारिक वेबसाईट

यह एक लम्बी सूची नहीं होनी चाहिए और कुछ चुनी हुई कड़ियाँ(वेबसाइट लिंक) ही हों तो अच्छा है। इसमें कोई पाक्षिक वेबसाईट का लिंक देने का प्रयत्न न करें। यहाँ किसी व्यापारिक या निजी फ़ायदे की वेबसाईट के लिए कोई लिंक या जोड़ या सहायक सामग्री डालना सख़्त वर्जित है।

योगेश कवीश्वर जी नमस्ते आदाब, बडी खुशी हुवी आप से वार्तालाप करते हुवे। आपने गुलशेर खान शानी पृश्ट पर कुछ बदलाव भी किया, जिस का स्वागत है। अगर यह पृश्ट व्यापारिक लग रहा है तो उसको हटाने का टेग लगा दें। लगता है आप नये आये हैं। खूब लिखिये, आप के साथ हमारी शुभेक्षा और शुभकामनाएं हैं। विकी के क़ानून मैं भी जानता हूं, पिछले नौ साल से विकी पर हूं, कृपया "प्रयत्न न करें" "निजी फ़ाइदे के लिंक सख्त वर्जित है" जैसे शब्दों का प्रयोग न करें। लगता है कि आप विकी पर नये नये आये हैं, आप का स्वागत है, अगर आप को कोई पृश्ट अनौचित लगता है तो निस्संदेह आप पृश्ट हटाने का टेग लगा भी सक्ते हैं, और चर्चा करके हिटा भी सक्ते हैं। आखिर में एक बात अगर कोई सदस्य किसी पृश्ट को लिखना शुरू करता है तो एक हफ्ता इन्तिज़ार करना भी ज़रूरी है कि, हो सकता है वह सदस्य कुछ और पंक्तियां जोडें, कुछ और सुधार करे, तब तक ज़रा सब्र से भी काम लेना चाहिये। धन्यवाद।--अह्मद निसार (वार्ता) 11:41, 16 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@Ahmed Nisar: जी, मैने आपका लेख देंखा जिसमें आपने सन्दर्भ शीर्षक के नीचे {{टिप्पणीसूची}} के बदले बाहरी कड़ियाँ लगाई थी। सन्दर्भ लेख में जोड़ने होते है और बाहरी कड़ियाँ सन्दर्भ शीर्षक के नीचे बाहरी कड़ियाँयाँ विभाग में दी जाती है। इसलिए मैने सन्दर्भ के बारे में आपकी जानकारी बढ़ाने हेतु विकिपीडिया:स्वशिक्षा से सन्दर्भ जोड़ने की जानकारी का पाठ यहाँ पे उद्रुत किया है। आपने जो शब्द अलग किये है वह भी उस पाठ मेम दे गई जानकारी का ही एक भाग है। आपका लेख व्यापारिक नहीं लगा और हटाने योग्य भी नहीं है क्युँकि उस में जो सन्दर्भ है वह उल्लेखनीयता साबित करने के लिए पर्याप्त है। उम्मीद करता हूँ सन्दर्भ जोड़ने के बारे में आपकी जानकारी बढ़ी होगी। धन्यवाद सह।-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 12:10, 16 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

निसार साहब नमस्ते ! यह लेख दावाह देखें और यदि विषय उचित हो तो इसे एक पैराग्राफ का विस्तार देकर कम से कम आधार लेख के दर्जे तक पहुँचा दें। अभी आप सक्रिय दिखे और इस विषय पर जानकार भी हैं अतः यह अनुरोश कर रहा हूँ। सादर धन्यवाद ! --त्यम् मिश्र बातचीत 21:22, 2 जुलाई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

सत्यम जी नमस्ते आदाब। जी अवश्य देखूंगा। याद फ़र्मायी के लिये शुक्रिया। --अह्मद निसार (वार्ता) 18:06, 3 जुलाई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिए कॉफ़ी का कप![संपादित करें]

लो लीजिये कॉफ़ी पीजिये । राजू सुथार 'स्वतंत्र'वार्ता 13:52, 18 जुलाई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
राजू शुक्रिया चाय के लिये। :) --अह्मद निसार (वार्ता) 16:32, 18 जुलाई 2016 (UTC)[उत्तर दें]


हिन्दी और संस्कृत सहित पाँच भारतीय भाषाओं में साहित्य विकसित करने की योजना में कृपया समर्थन कीजिए[संपादित करें]

दोस्तो,

हिन्दी और संस्कृत सहित पाँच भारतीय भाषाओं में साहित्य विकसित करने की योजना एक प्रोफ़ेसर ने मेटा पर रखी है। यह योजना श्री शंकराचार्य विश्वविद्यालय से सम्बंधित है। कृपया अपना समर्थन यहाँ [1]दीजिए। --Drcenjary (वार्ता) 03:32, 18 अक्टूबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1.  समर्थन--जसीम अली अंसारी (वार्ता) 20:26, 6 नमम्वर 2016

अदाब: निसार जी आपने मुहम्मद नाम का साँचा बनाया है जिसमें लिखा है ।मुहम्मद की नजर में यहुदी और इसाई ये दो लाइने लिखी तो बैशक हिन्दी भाषा में है लेकीन जब इनको खोला जा रहा है तो सब कुछ अंग्रेजी विकिपीडिया का है कृपया इन्हें हिन्दी में सम्पादित करदें। धन्यबाद॥ ({जसीम अली अंसारी} (वार्ता) 15:09, 6 नवम्बर 2016 (UTC))[उत्तर दें]

लेख निर्माण हेतु अनुरोध[संपादित करें]

नमस्ते निसार साहब, किसी ने शब-ए-मेराज और इसे हटाने के लिए नामांकित किया गया है। मैंने देखा इसकी कड़ियाँ कई पन्नों पर हैं, हटा दिया जाय तब भी संभावना है कि कोई लाल कड़ी पर क्लिक करके दुबारा कोई परीक्षण पन्ना बना दे। खोजबीन किया तो en:Isra and Mi'raj मिला। इसे किस नाम से बनाना उचित रहेगा। अगर समय मिले तो आप ही एक छोटा सा परिचयात्मक लेख बना दें। सादर धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 04:28, 24 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

बिरादर SM7 जी, आप ने ठीक फर्माया, इस पृष्ट को इस्रा और मेराज नाम देना ही ठीक रहेगा। और शब-ए-मेराज से रीडैरेक्ट करें तो ठीक रहेगा। मैं परिचय लिखने की कोशिश करूंगा। धन्यवाद। अह्मद निसार (वार्ता) 18:50, 2 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]
शब-ए-मेराज को शीह नामांकित किया गया था, अतः जल्दी से कुछ सुधार मैंने किया कुछ जसीम अंसारी जी ने। आप उसी को सुधारें और इस्रा और मेराज पर move कर दें। मुझे लग गया था कि आप छुट्टी पर हैं। वापसी पर स्वागत। --SM7--बातचीत-- 18:59, 2 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

गैर हिन्दी सम्पादन[संपादित करें]

आपके गैर हिन्दी सम्पादन को पूर्ववत कर दिया गया है। कृपया हिन्दी विकिपीडिया में हिन्दी भाषा में ही योगदान दें, यदि आप अनुवाद कर रहे हैं तो अनुवाद पूरा होने पर ही प्रकाशित करें। धन्यवाद -- (वार्ता) 17:27, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया पुनः अंग्रेजी पाठ न डालें, पहले अनुवाद कर लें। -- (वार्ता) 17:35, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
भाई साब थोडा सब्र करें ...। होसके तो अनुवाद में हिस्सा लें..। बराए मेहरबानी...। आप इस को न हटायें अह्मद निसार (वार्ता) 17:38, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
क्या बिना सहेजे अनुवाद करने में परेशानी है?-- (वार्ता) 17:39, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
जी ऐसा ही है...। आप को क्या परेशानी है भाई साब...। अह्मद निसार (वार्ता) 17:41, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
गैर हिन्दी सामग्री रखने में परेशानी है। कृपया जल्द ही अनुवाद पूरा करें और हो सके तो यह कार्य अपने प्रयोगपृष्ठ पर ही कर लें। प्रयोगपृष्ठ पर करने से आपको समय न मिला तो कल या परसों भी उस कार्य को कर सकते हैं। -- (वार्ता) 17:44, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
जी बिलकुल। विकी नियमों अनुसार आठ से पंद्रह दिन की मोहलत होती है....। देखिये आप ज़रा इस में मदद करें तो यह काम दो दिन में भी होसकता है। अह्मद निसार (वार्ता) 17:58, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]