सदस्य वार्ता:सुरुचि

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

प्रिय सुरुचि, हिन्दी विकिपीडिया पर आपका स्वागत है!

निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल
निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल

विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है जो विश्वभर के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जा रहा है।
कुछ भी लिखने से पहले कृपया सहायता के निम्नांकित पृष्ठों को ध्यान से पढ़ें:

किसी भी वार्ता/संवाद पृष्ठ, चौपाल या अन्य कहीं भी जहां सदस्यों के मध्य वार्ता होती है, पर अपना सन्देश छोड़ने के बाद अपना हस्ताक्षर अवश्य छोड़े। इसके लिए अपने सन्देश की समाप्ति पर --~~~~ लिख दें।

हम आशा करते है कि आपको विकिपीडिया से जुड़ने में आनन्द आएगा।

--गुंजन वर्मासंदेश ०९:१०, १९ जून २००९ (UTC)

स्वागतम[संपादित करें]

सुरुचिजी, आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

बहुत खुशी की बात है कि आपने कम्प्यूटर पर हिन्दी लिखना अभी नया-नया ही सीखा है और सीधे हिन्दी विकिपिडिया में योगदान देने लगीं। मेरा खयाल है कि इस समय हिन्दी विकिपीडिया में योगदान करना हिन्दी के लिये सर्वाधिक उपयोगी और महत्वपूर्ण है।

अनुनाद सिंह १०:३८, २५ जून २००९ (UTC)

सुरुचि जी ! आपका स्वागत है हिन्दी विकी पर। आपके शोध का विषय क्या रहा है? कृपया बताएँ ताकि लेख बनाने में आपकी विशेष प्रतिभा व दक्षता का लाभ विकी को मिल सके। मेरा भरपूर सहयोग आपके साथ है।--आलोचक ०५:०७, २७ जून २००९ (UTC)

सुरुचि जी ! महादेवी वर्मा पर तैयार किए गए लेख ने आपको विकी पर आने के लिए प्रेरित किया, इसके लिए आपका आभार और उस लेख के सभी रचना सहयोगियों का आभार। एक अच्छा लेख अनेक साहित्यकारों व विद्वानों को विकी की ओर आकर्षित कर सकता है और एक अपरिपक्व लेख तमाम विद्वान पाठकों को विकी से दूर भी कर सकता है। इसलिए त्रुटि रहित महत्त्वपूर्ण लेख विकी पर बने इस दिशा में हमारा प्रयास चल रहा है। आप संधिनी पर लेख तैयार करें तो निश्चय ही विकी को एक और श्रेष्ठ लेख मिलेगा। महादेवी जी पर पूर्णिमा जी ने लेख तैयार किया था। आपको विकी पर पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा।
--आलोचक ०९:४६, २९ जून २००९ (UTC)

नमस्कार! आपके दशहरा पर किए प्रयास देखे, पता चलता है कि कोई सधी हुई कलम चली है। इसके लिए धन्यवाद तो क्या दूं, हां आगे के संपादनों के लिए सहृदय स्वागत करूंगा, जिससे कि यह लेख हिन्दी विकि के सुनहरे लेखों में से एक दिखाई दे। कुछ भी सहायता वांछित हो तो सहर्ष मेरी वार्ता या ashishbhatnagar00@yahoo.com पर लिखिएगा। ashish0bhatnagar@gmail.com पर चैट के लिए भी उपस्थित हूं। फिर भी छोटे मुंह से बड़े धन्यवाद सहित: --आशीष भटनागर  वार्ता  १४:४६, ३ जुलाई २००९ (UTC)

धन्यवाद आशीष लेकिन मैंने दशहरा में अभी तक कुछ भी लिखा नहीं है। ऐतिहासिक महत्त्व पर एक अनुच्छेद बनाने जा रही थी। मगर किताब न जाने कहाँ रख दी। वह किताबों के ढेर में गायब हो गई। चैट करने का कोई समय नहीं मिलता। हाँ दशहरा लेख बनाने की कोशिश करूँगी अगर सबका सहयोग मिल गया तो।--सुरुचि ०७:०२, ४ जुलाई २००९ (UTC)
सुरुचि जी ! मुझे भी यही लगता है कि "यायावर" शायद डा० यायावर जी ही हों। और यदि न भी हों तो भी जो बातें उठाई गई हैं वे एकदम ठीक हैं और विकी के लिए बहुत आवश्यक हैं। चौपाल पर न जाने क्या-क्या लिखा जा रहा है। कोई गलती बताओ तो ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं कि दुबारा कोई कुछ लिखने की हिम्मत ही न जुटाए। वह भी प्रबंधक स्तर के लोग ! ये हिन्दी भाषा की अस्मिता से जुड़ा प्रश्न है, सही हिन्दी ही लिखी जानी चाहिए विकी पर। मैंने चौपाल पर कुछ लिखा है, जब भी समय मिले उसे आप भी देख लीजिए।
--आलोचक ०५:२६, ४ जुलाई २००९ (UTC)
आलोचक जी, आप खूब मज़े ले रहे हैं विकि में। कभी खुद ही गलतियाँ कर के दूसरों को परेशान करते हैं, कभी डाँट लगाते हैं, कभी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं। आशा है आपके प्रयत्नों से कम से कम चौपाल पर लोग सही हिंदी लिखना शुरू कर देंगे।--सुरुचि ०७:०२, ४ जुलाई २००९ (UTC)

आज का आलेख[संपादित करें]

कृपया नेल्सन मंडेला को जरा देख लीजिए।--Munita Prasadवार्ता ०२:२५, २० जुलाई २००९ (UTC)

पुछले कुछ दिनों से हमलोग भारत के शहरो का विस्तार कर रहे हैं। इस सप्ताह हम कुछ लोग मिलकर चेन्नई लेख का विस्तार कर रहे हैं आपका सहयोग अपेक्षित है।--Munita Prasadवार्ता १०:०२, ८ अगस्त २००९ (UTC)

कृपया देख लें[संपादित करें]

नमस्कार!
आपको चौपाल पर देखा, तो सोचा कि शायद सक्रिय हों। सुविधानुसार कृपया परांठा, पुरनपोली और पंडित शिवकुमार शर्मा लेख देख लें। इन्हें आलेख के लिए चयन करना है। संदर्भ, कड़ियां, चित्र, ज्ञानसन्दूक आदि तो मैंने लगा दिये हैं। भाषा देख लीजिएगा।
सधन्यवाद --आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:४१, २४ अगस्त २००९ (UTC)

बहुत बहुत धन्यवाद इतने सारे पकवान पका देने का। मैं ज़रूर देख लूँगी।--सुरुचि ०५:१७, ३० अगस्त २००९ (UTC)
धन्यवाद, किंतु पंडित जी को नहीं पकाइयेगा। वो तो ....खैर..ये आलेख में आ रहे हैं, अतएव आलेख प्रत्याशी से नियत तिथि देख कर संभव हो तो उससे पूर्व ही देख लीजिएगा।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०७:५९, ३० अगस्त २००९ (UTC)

प्रबंधकोने हीन्दी वीकीपीडीयाको कलंकीत कीया है ओर वीकीपीडीयाका मुंह काला कीया है[संपादित करें]

चोर प्रबंधक राजीव मासने डीसेम्बर २००७ से डॉ॰ रवी जैन नामका डमी खाता खोलकर कई सदस्योंको तंग करना शुरु कीया. चोर प्रबंधक राजीव मासने प्रबंधकके टुल्सका मीसयुस कीया ओर हीन्दीवीकीपीडीया का मुंह काला कीया है.

पुरा वीवरण कई जगह तथा चौपाल पर रखा गया था. इस चोर प्रबंधक राजीव मासको प्रबंधक पुर्णीमा वर्मनने पुरा सहयोग दीया. जानबुझकर चोर प्रबंधक राजीव मास को सहयोग देकर सदस्योंका खाता ब्लोक करना तथा वीकीपीडीयाके लेखों को अपनी मरजी मुताबीक सुरक्षीत कीया तथा चोर प्रबंधक राजीव मासके कुकर्म बचाने के लीये कोशीश की.

पुरा भंडा खुल जाने के बाद प्रबंधक पुर्णीमा वर्मन तथा अन्य सहयोगीयोंने चोर प्रबंधक राजीव मासको बचानेकी पुरी कोशीस की. हीन्दीवीकीपीडीयाको कलंकीत कीया अतः चोर समर्थक सब चोर होते है.

अब रचनात्मक वीचारोंके लीये उन सब चोरोको सोचना चाहीये क्या करना चाहीये? प्रबंधक राजीव मास, पुर्णीमा वर्मन, मनीश वशीश्थ, मीतुल ओर सुमीत सीहां सबने मीलकर पहले रचनात्मक कारवाइ नहीं की जीसके वजह चोर प्रबंधक राजीव मास को कुकर्म करनेका अधीकार मील गया. अब वे सब रचनात्मक कार्य की सलाह दे सकते हैं क्या?

हीन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओ में उच्चार ओर लीखने के लीये[संपादित करें]

भाषाओंके बारेमें मेरा अनुभव कुछ अलग है। मेरा मतलब है लीखा क्या गया है वह पढकर सामने वालेको दीख रहा है ओर समज रहा है वो ही होना चाहीये। व्याकरण एवम ह्र्स्व ओर दीर्घकी मात्राके उपर ज्यादा ध्यान नही देना चाहिये। संस्कृतमें उसके उपर ज्यादा ध्यान देनेसे सामान्य प्रजाजनसे संस्कृत लुप्त हो गयी तथा उसका स्थान ओर अन्य भाषाने ले लीया। 'यह सदस्य हिन्दी भाषा में प्रवीण है।' आपने सदस्य परीचयमें लीखा है की ईसमें भी गलती है। आपकी बात तो सही है व्याकरण ओर वर्तनीमें भुल है। स्कुलके बच्चोंको सजा देनेमें व्याकरण ओर वर्तनी जरुर उपयोगी हो सकती है। अन्यथा जैसा मैने लीखा है उससे काम चला लेना च्हाहिये।Vkvora2001 ०९:२८, ५ सितंबर २००९ (UTC)

सुझाव के लिए धन्यवाद। आपके जैसे कुछ और महान पंडित यहाँ हैं जैसे देबाशीष। आप लोग अपनी भाषा का प्रयोग अपने पृष्ठों पर करें। लगे रहें। बड़ी ही प्रसन्नता की बात है कि आप लोग यहाँ हैं।--सुरुचि १४:१७, १७ सितंबर २००९ (UTC)

हिन्दी के ५०००० लेख[संपादित करें]

नमस्ते,

आपकी मेहनत से आज ५०००० लेख जरूर पूरे हो जाएँगे। लगे रहिए। बस १०० और।-- सौरभ भारती (वार्ता) १३:२२, १४ सितंबर २००९ (UTC)

विरोध का कारण गलत है[संपादित करें]

आपने मेरे वर्तमान खाते के योगदानो की संख्या को देखा होगा, लेकिन मेरे पहले के खाते में २०,०००+ संपादन हैं। देखिए Rohitrrrrr। यह मेरा पहले का खाता था जिसका कूटशब्द ध्यान में नहीं रहा क्योंकि मुझे बीच के २ महीनों में ज़रूरी काम करना था।

पुराने योगदान का लिंक देने के लिए धन्यवाद। उसे भी मैंने ठीक से देख लिया है। उसमें १८,००० वार्ता शीर्षक और स्वागत साँचे हैं और २००० संपादन हैं जिसमें कई गलतियाँ भी हैं। अगर इस दृष्टि से देखा जाए तो स्मैक बॉट को आपसे पहले प्रबंधक बनाया जाना चाहिए क्यों कि उसके संपादन आपसे ज्यादा हैं, और गलतियाँ आपसे कम हैं। मेरे विचार से कुछ समय सही हिंदी लिखना सीखने में लगाएँ। आप बिना प्रबंधक बने भी योगदान कर सकते हैं। ज़रूरी नहीं कि जो पृष्ठ बंद हैं उन्हीं पर काम करें।--सुरुचि १२:०७, १८ सितंबर २००९ (UTC)

दक्षिण अमेरिका[संपादित करें]

नमस्ते सुरुचि जी,
मैंने दक्षिण अमेरिका नामक लेख पर काम शूरू किया है इसकी भाषा एवं वर्तनी सम्बन्धी दोषों को दूर करने के लिए आपकी सहायता की आवश्यकता है। यदि कुछ सामग्री जोड़ सकें तो फिर तो सोने पर सोहागा। धन्यवाद।--Munita Prasadवार्ता ०६:२५, १८ अक्तूबर २००९ (UTC)

संदेश के लिए धन्यवाद मुनिता जी, भूगोल से संबंधित विशेष सामग्री तो मेरे पास नहीं है लेकिन वर्तनी व्याकरण तो मैं ज़रूर देख लूँगी। आपका लेख कोशिकीय श्वसन भी अच्छा है उसे मैंने निर्वाचित लेख उम्मीदवार पर थोड़ी देर पहले प्रस्तावित किया है। मुझे लगता है कि १ नवंबर के लिए उचित रहेगा। क्या आपकी दृष्टि से यह लेख पूरा हो चुका है?--सुरुचि ०६:३१, १८ अक्तूबर २००९ (UTC)


जी कोशिकीय श्वसन लेख मेरी दृष्टि में सम्पूर्ण हो चुका है, उसमें और कुछ महत्त्वपूर्ण करना शेष नहीं है। एक चित्र है उसको संपादित कर रही हूँ जल्दी हिन्दी में अनूदित करके अपलोड कर दूंगी। आपने जो उसे उम्मीदवार पर प्रस्तावित किया है। मैं नहीं जानती थी। जी, बहुत धन्यवाद। वैसे आप दक्षिण अमेरिका के धर्म, संस्कृति एवं साहित्य अनुभागों पर काम कर सकें तो आपका बहुत बहुत स्वागत है क्योंकि मैं उन पर काम नहीं कर पाऊँगीं।--Munita Prasadवार्ता ०६:५०, १८ अक्तूबर २००९ (UTC)

मुनिता जी, झलकारी बाई मुझे एक अच्छा लेख लगता है। शायद आपको आज का आलेख के लिए पसंद आए।--सुरुचि ०७:५७, १८ अक्तूबर २००९ (UTC)
जी उसको आज के आलेख में कल के लिए चयनित कर दी हूँ।--Munita Prasadवार्ता ०८:०३, १८ अक्तूबर २००९ (UTC)

ट्वेन्टी ट्वेन्टी[संपादित करें]

आपके प्रश्न के उत्तर में  : कृपया यह देखें : सदस्य_वार्ता:Dinesh_smita#ट्वेन्टी ट्वेन्टी, बीस बीस नाम के लिए कृपया वार्ता को ट्वेन्टी ट्वेन्टी के वार्ता पृष्ठ पर आगे बढाएं--सुमित सिन्हावार्ता ०८:४३, २० अक्तूबर २००९ (UTC)

आज का आलेख[संपादित करें]

सुरुचि जी, नमस्कार, आपसे अनुरोध है कि कृपया आज का आलेख के लिए कुछ आलेख सुझाइए।--Munita Prasadवार्ता १५:३१, २१ अक्तूबर २००९ (UTC)

जी वो मैंने चयनित कर दिया है। आपका बहुत बहुत धन्यवाद, आपने बहुत अच्छा लेख सुझाया। कृपया ऐसे ही सुझाते रहिए क्योंकि अच्छे लेखों की कमी तो है ही ढूड़ना भी टेढ़ी खीर है।--Munita Prasadवार्ता १६:०१, २१ अक्तूबर २००९ (UTC)

जब भी समय मिले तो एक बार दक्षिण अमेरिका--Munita Prasadवार्ता १६:०२, २१ अक्तूबर २००९ (UTC) देख कर बताइगा तो कि दिशा और दशा कैसी है?

दक्षिण अमेरिका के इतिहास, राजनीति को छोड़कर सभी अनुभाग लगभग पूर्ण हो चुके हैं। आप अपना काम शूरू कर दें तो बढ़िया होगा।--Munita Prasadवार्ता ०३:२९, २३ अक्तूबर २००९ (UTC)
कृपया सरोजिनी नायडु एवं अन्नादुरै को आज का आलेख बनने लायक थोड़ा संपादित कर दीजिए।--Munita Prasadवार्ता ०८:२९, २४ अक्तूबर २००९ (UTC)

जी धन्यवाद, इस माह के लाय़क तो सब हो गए हैं नवंबर के लिए सरोजिनी नायडु भी तैयार हो गया है। अब 31 तारीख के बाद आपको कष्ट दूंगी।--Munita Prasadवार्ता १७:२८, २९ अक्तूबर २००९ (UTC)

नमस्कार सुरूचि जी, कृपया आज का आलेख के लिए कुछ लेख सुझाएँ यदि आवश्यक लगे तो कुछ सुधारों के साथ। धन्यवाद।--Munita Prasadवार्ता ०८:२२, १ नवंबर २००९ (UTC)

लखनऊ का निर्वाचन[संपादित करें]

लखनऊ लेख को अगले निर्वाचित लेख बनाने के लिए परखने हेतु विकिपीडिया:निर्वाचित लेख परख#लखनऊ पर रखा है। कृपया सुझाव/सुधार आदि दें। --आशीष भटनागर  वार्ता  १८:४७, ४ नवंबर २००९ (UTC)

नमस्कार,
चौपाल पर अंग्रेज़ी अंकों के प्रयोग के विरोध में आपके संदेश को पढ़ा। बहुत ही सुन्दर ढंग से और तथ्यों के संग लिखा है। इतना अच्छा लगा, कि आपको धन्यवाद और साधुवाद दिये बिना रह नहीं सका।--आशीष भटनागर  वार्ता  १०:१३, ६ नवंबर २००९ (UTC)

पीपल कल मुखपृष्ठ पर प्रकाशित हो रहा है। सुझाव के लिए धन्यवाद। कृपया इसी प्रकार से सुझाव देते रहें।--Munita Prasadवार्ता १५:०६, ७ नवंबर २००९ (UTC)

आज का आलेख[संपादित करें]

मैं देख रही थी कि आप इसलेख पर काम कर रही हैँ एवं लेख वाकई अच्छा बना है।--Munita Prasadवार्ता १६:०९, १६ दिसंबर २००९ (UTC)

नमस्ते मैम[संपादित करें]

नमस्ते मैम। शराफत के साथ तल्ख व्यंग्य मेरे व्यक्तित्व का अंग बन चुका है। इस तेज धार से सबसे पहले मैंने स्वयं को तराशा है। आप उस नई पीढ़ी की प्राध्यापिका हैं जिन्हें सामने कर हिंदी साहित्य का प्राध्यापक वर्ग स्वयं को तकनीकभिरु होने के आरोप से मुक्त रख सकता है। ऐसे में प्रत्एक वर्ष कितने ही छात्र/छात्राओं की विचारधारा निर्मित करने वाली शिक्षिका की आई कुछ टिप्पणियों ने मुझे विचलित कर दिया। गुरुजन अगर गलती करें तो व्यंग्य ही आखिरी जरिया होता है न। इसलिए मैने विकिया की इस खुबसूरत सुविधा का इस्तेमाल किया कि जबाब का आधिकारिक रूप सामने रहे मगर साथ ही एक व्यंग्य भी आपतक जरूर पहुँचे। वैसे मैं सीमा का अतिक्रमण करने का दोषी मानकर खुद को चौपाल पर एक माह के लिए प्रतिबंधित करता हूँ। हाँ भारत 2010 संबंधित घटनाओं वाले अपने संकल्प को पूरा करता रहूँगा ताकि हिंदी विकिया वालों को इतिहास लेखन की तमीज न होने का 20वीं सदी में भारतीयों पर लगने वाला आरोप न दुहराया जा सके।। अनिरुद्ध  वार्ता  १३:४६, ११ जनवरी २०१० (UTC)

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ चित्र:Unashk.jpg को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

Incorrect license.

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

यदि यह पृष्ठ हटा दिया गया है, तो आप चौपाल पर इस पृष्ठ को अपने सदस्य उप-पृष्ठ में डलवाने, अथवा इसकी सामग्री ई-मेल द्वारा प्राप्त करने हेतु अनुरोध कर सकते हैं।लवी सिंघल (वार्ता) 20:41, 11 जनवरी 2013 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ आचार्य गोविंद चन्द्र पाण्डे को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

लेख में "आचार्य" जो बिल्कुल आवश्यक नहीं और पक्षपाती है।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

यदि यह पृष्ठ हटा दिया गया है, तो आप चौपाल पर इस पृष्ठ को अपने सदस्य उप-पृष्ठ में डलवाने, अथवा इसकी सामग्री ई-मेल द्वारा प्राप्त करने हेतु अनुरोध कर सकते हैं।पीयूष मौर्यावार्ता 16:01, 4 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, साँचा:मारीशस के हिन्दी विद्वान को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/साँचे/मारीशस के हिन्दी विद्वान पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

इस साँचे में मौजूद कोई भी व्यक्ति उल्लेखनीय शायद ही होगा। केवल एक किताब के आधार पर जिनमें इन सबका उल्लेख है इन पृष्ठों का निर्माण कर दिया गया। अत: इस साँचे को और इसमें सम्मिलित लेखों को हटा देना चाहिये।

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 14:07, 5 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, साँचा:विष्णु प्रभाकर की कृतियाँ को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/साँचे/विष्णु प्रभाकर की कृतियाँ पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

यही कारण जो पिछले नामांकन पर लागू है। इनमें से कोई भी उल्लेखनीयता नहीं रखते। ये सिर्फ लेख बढ़ाने के लिये बनाए गए है।

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।पीयूष सदस्य:हिंदुस्थान वासी (वार्ता) 16:44, 11 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Hello! I read विकिपीडिया:देवनागरी_में_कैसे_टंकण_करें? but still can't figure out how to type in Hindi language and I'm sorry for that. It is about an image that you uploaded back in 2009 of Shrikant Verma; can you please provide more information about this image such as, source, author, etc. to evidence that it indeed is in public domain and do not infringe upon copyright of any person/institution? I'm not an expert on copyright but as far as I know in the Indian context it is 60 years after the death of copyright holder that their works move to Public domain. I don't see any copyright release note and given that Mr. Verma died in 1986 at the age of 55 and the image prima facie appears to be of him in his 50s, I strongly doubt that it is a copyright free image. Please add more details or nominate the file for deletion. Thanks! (you can reply in Hindi or English as you like). Anup [Talk] 12:31, 25 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, चित्र:ShreekantVerma.jpg को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/फ़ाइलें/ShreekantVerma.jpg पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

I apologize for using English on Hindi Wiki. But this image appears to me a blatant copyright violation uploaded by an inactive user. I did not realise until I open contribution history of the uploader.

There is no source, no author, no publication, not any copyright release notes that would evidence this image to be in public domain. I believe, in India, other than works released by copyright owner in public domain - works are only considered to be in public domain when copyright owner is dead for 60 or more years. This image depicts Shrikant Verma to be in his 40s or 50s (he died in 1986 at the age of 55). Unless there is a copyright release note, it is prima facie a copyright violation and should be immediately deleted.

Thanks for your tolerance for English language. I would appreciate if someone post on my talk page how to type in Hindi language using an English keyboard (Quillpad is good- but that would require using another website).

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।Anup [Talk] 14:26, 25 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, चित्र:Mridula garg.jpg को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/फ़ाइलें/Mridula garg.jpg पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

No source and no author. No reason provided why this is PD.

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।MGA73 (वार्ता) 22:03, 15 अगस्त 2020 (UTC)[उत्तर दें]