सदस्य:Yavarai

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मैं पहले से ही अंगरेजी विकिपीडिया पर सक्रिय हूं। अंग्रेजी विकिपीडिया पर मेरे द्वारा अभी तक कुल 84 लेख तैयार किये गए हैं। मैं यदा-कदा हिंदी विकिपीडिया पर भी पहले से मौजूद लेखों में आवश्यक सुधार और संपादन करता रहता हूं। मैं मूल रूप ये एक पत्रकार, लेखक, फिल्म निर्माता और शोधकर्ता हूं। संप्रति मेरा निवास स्थान दिल्ली है। अब से मेरी कोशिश रहेगी कि मैं एक स्वयंसेवी के रूप में हिदी विकिपीडिया को ज्यादा से ज्यादा समय दे सकूं।...आखिर हिंदी मेरी मातृभाषा जो है।

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल,

बिन निज भाषा ज्ञान के मिटत न हिय को सूल।।

- भारतेंदु हरिश्चंद्र