सदस्य:Satisha Devi

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सतीशा देवी उचाना कलां विधानसभा जिला जींद हरियाणा में एक सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता है।[1] इनका जन्म सन् 1981 को उचाना विधानसभा के गांव अलेवा में हुआ। वे सन् 2005 से राजनीति में सक्रिय है।उन्होंने सन् 2005 में ब्लॉक (पंचायत) समिति उचाना के सदस्य का चुनाव लड़ा व जीत दर्ज की उसके बाद 30 में से 22 सदस्यों के समर्थन से ब्लॉक समिति उचाना की चेयरपर्सन बनी।[2]चेयरपर्सन के रूप में उनका कार्यकाल सन् 2005 से 2010 तक रहा। इनका कार्यकाल बहुत अधिक चर्चाओं में रहा।[3] पिछड़े वर्ग से ये पहली महिला (व्यक्ति) थी जिन्होंने अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया।इन्होंने सन् 2022 में नगर पालिका उचाना से पार्षद का चुनाव लड़ा वर्तमान में ये नगर पालिका उचाना से पार्षद है।[4] इसके साथ सतीशा देवी वर्तमान में जननायक जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी है। वे जननायक जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव है।[5]

  1. satnam (2024-01-15). "विरोधियों को सपने में नजर आते हैं दुष्यंत : सतीशो देवी". dainiktribuneonline.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-02-23.
  2. "गठबंधन सरकार ने लिया बेटियों की शिक्षा के लिए अच्छा फैसला : सतीशो देवी - Uchana News". Dainik Bhaskar. 2023-11-28. अभिगमन तिथि 2024-02-23.
  3. "गठबंधन सरकार ने लिया बेटियों की शिक्षा के लिए अच्छा फैसला : सतीशो देवी - Uchana News". Dainik Bhaskar. 2023-11-28. अभिगमन तिथि 2024-02-23.
  4. "उचाना में छोटी सरकार ने ली शपथ: शहर के विकास का दारोमदार नपा प्रधान और 13 पार्षदों के कंधे पर - Jind News". Dainik Bhaskar. 2022-07-12. अभिगमन तिथि 2024-02-23.
  5. "जेजेपी महिला प्रकोष्ठ का विस्तार, 11 महिला पदाधिकारी घोषित". punjabkesari. 2024-02-21. अभिगमन तिथि 2024-02-23.