सदस्य:Sandhyadeeptv/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

पुलवामा में आतंकवादी हमला, भारत की 48 सालों बाद पाकिस्तान सीमा में कार्यवाही भारतीय सेना के इतिहास में 14 फरवरी 2019 का दिन काला इतिहास के दिन में याद किया जायेगा। एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक सैनिकों की मौत हो गयी थी। इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में प्रवेश कर वहां आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और भारतीय सेना के सैनिक जम्मू से कश्मीर की राजधानी जम्मू जा रहे थे जब एक आत्मघाती हमले में एक बस में विस्फोट हो गया। इस हमले में 40 से अधिक सैनिकों की मौत होने की खबर समाचार में आयी। इंडिया टूडे ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि शहीद होने वालों में 1. नसीर अहमद (जम्मू और कश्मीर) 2. जयमल सिंह (पंजाब) 3. सुखजिंदर सिंह (पंजाब) 4. तिलक राज (हिमाचल प्रदेश) 5. रोहिताश लांबा (राजस्थान) 6. विजय सोरेंग (झारखंड) 7. वसंत कुमार वीवी (केरल) 8. सुब्रमण्यम जी (तमिल नादुई) 9. मनोज कुमार बेहरा (ओडिशा) 10. जीडी गुरु एच (कर्नाटक) 11. नारायण लाल गुर्जर (राजस्थान) 12. महेश कुमार (उत्तर प्रदेश) 13. प्रदीप कुमार (उत्तर प्रदेश) 14. हेमराज मीणा (राजस्थान) 15. पीके साहू (ओडिशा) 16. रमेश यादव (उत्तर प्रदेश) 17. संजय राजपूत (महाराष्ट्र) 18. कौशल कुमार रावत (उत्तर प्रदेश) 19. प्रदीप सिंह (उत्तर प्रदेश) 20. श्याम बाबू (उत्तर प्रदेश) 21. अजीत कुमार आजाद (उत्तर प्रदेश) 22. मनिंदर सिंह अत्री (पंजाब) 23. बबलू संतरा (पश्चिम बंगाल) 24. अश्वनी कुमार काओची (मध्य प्रदेश) 25. राठौड़ नितिन शिवाजी (महाराष्ट्र) 26. भागीरथी सिंह (राजस्थान) 27. वीरेंद्र सिंह (उत्तराखंड) 28. अवधेश कुमार यादव (उत्तर प्रदेश) 29. रतन कुमार ठाकुर (बिहार) 30. पंकज कुमार त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश) 31. जीत राम (राजस्थान) 32. अमित कुमार (उत्तर प्रदेश) 33. विजय के। मौर्य (उत्तर प्रदेश) 34. कुलविंदर सिंह (पंजाब) 35. मनेश्वर तलवार (असम) 36. मोहन लाल (उत्तराखंड) 37. संजय कुमार सिन्हा (बिहार) 38. राम वेकेल (उत्तर प्रदेश) आदि शामिल थे। भारतीय सेना के इतिहास में एक आत्मघाती हमले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भारतीय जवान शहीद हुए थे। इस घटना से पूरा देश सहम गया था। यही कारण था कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाही की तैयारी कर ली थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सार्वजनिक संबोधन में बयान दिया कि उन्होंने सेना को पूरी आजादी दे दी है। वह खुद स्थान और समय का चयन करेगी। भारतीय सेना ने 26 फरवरी की सुबह पाकिस्तान में स्थित बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर दिया। इस हमले में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भी तैयारियां आरंभ की हैं उनमें भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक को ही चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। भारतीय सेना की इस शूरवीर वाली घटना के बाद भारत में जोश है। भारतीयों में सेना और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास और गहरा हुआ है। पाकिस्तान ने भी 5 मार्च 2019 को पाकिस्तान में दो संगठनों पर प्रतिबंध लगाया है। भारत सरकार ने आरोप लगाया था कि इन संगठनों के संबंध पाकिस्तान से हो सकते हैं। पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने बयान दिया है कि आतंकवादी संगठनों को अब पाकिस्तान की भूमि के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी जायेगी। किसी भी देश में आतंकवादी हमला करने वाले संगठनों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। सन्दर्भ त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; (संभवतः कई) अमान्य नाम

  

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]