सदस्य:Samratudhd/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


सम्राट चौधरी[संपादित करें]

सम्राट चौधरी उर्फ़ राकेश कुमार (जन्म 16 नवम्बर 1968) भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। सम्राट चौधरी बिहार सरकार में 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री रह चुके हैं।


पारिवारिक जीवन

सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवम्बर 1968 को मुंगेर के लखनपुर गाँव में हुआ था। इनके माता का नाम पार्वती देवी तथा पिता का नाम शकुनी चौधरी है। इनका पैतृक गाँव मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के लखनपुर में है। राजनीतिज्ञ परिवार से सम्बन्ध रखने वाले सम्राट के पिता श्री शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रह चुके हैं और माता पार्वती देवी तारापुर से विधायक रह चुकी हैं। विद्यालय जीवन के बाद सम्राट ने मदुरई कामराज यूनिवर्सिटी से पी. एफ. सी. की पढाई की है। सम्राट ने 2007 में ममता चौधरी से शादी की। इस दंपती की दो संतान हैं – प्रणय प्रियम चौधरी और चारू प्रिया।


राजनीतिक जीवन

सम्राट चौधरी 1990 में सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए और 19 मई 1999 को उन्होंने बिहार सरकार में कृषि मंत्री के पद की शपथ ली। सन 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा से चुनाव लड़ा और विधायक निर्वाचित हुए। 2010 में उन्हें बिहार विधानसभा में विपक्षी दल के मुख्य सचेतक बनाया गया था। 2 जून 2014 को बिहार सरकार में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री पद की शपथ ली और कार्यभार संभाला था। 2018 में भारतीय जनता पार्टी में उन्हें बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया। वर्त्तमान में श्री चौधरी सम्राट अशोक एस फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक भी हैं।