सदस्य:PalakCU

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

क्युंग सूक शिन एक दक्षिण कोरियाई लेखिका है| उनका जनम १२ जनुअरी १९६३ में हुआ था| वह पहली साउथ कोरियाई और पहली औरत है जिनको २०१२ में अपनी किताब प्लीज लुक आफ्टर माँ के लिए मन एशियाई लिटरेरी प्राइज मिला था|

जीवन[संपादित करें]

उनका जनम १९६३ में उत्तर जेओला प्रान्त में जोंगेउप के पास एक गाँव में हुआ था| वह उनकी चौथी बच्ची थी और लड़कियों में सबसे बड़ी थी| सोलह साल की उम्र में वे सीओल चली गयी जहाँ उनके बड़े भाई रहते थे| वह एक इलेक्ट्रॉनिक कारखाने में काम करती थी और रात में स्कूल जाया करती थी| सीओल इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्ट्स से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद साहित्य जगत में उनका प्रवेश १९८५ में विंटर'स फेबल नामक उपन्यास के साथ हुआ| किम इन्सुक और गोंग जियोँग के साथ साथ शिन ३८६ जनरेशन नामक लेखको के एक समूह की सदस्य बन गयी|

अपने उपन्यास विंटर'स फाब्ले के लिए उन्हें मुनये जूनगंग नई लेखिका का पुरूस्कार मिला|

उन्होंने भाति भाति के पुरूस्कार प्राप्त किये जैसे की दक्षिण कोरियाई संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्रालय का टुडे'स यंग आर्टिस्ट अवार्ड, हकूक इल्बो साहित्यिक पुरूस्कार, ह्युंदै साहित्यिक पुरूस्कार, माँहै साहित्यिक पुरूस्कार, ढोंगीं साहित्यिक पुरूस्कार, यी संग साहित्यिक पुरूस्कार और ओह यंग सु साहित्यिक पुरूस्कार| २००९ में उनकी एक कृति अ लोने रूम का फ्रेंच अनुवाद ने प्रिक्स दे ल'इनपेर्क को जीता जो ऐसे कृतियों की सराहना करती है जो ज्यादा लोगो तक नहीं पहुँच पाये हैं| उनकी सर्वाधिक बिखने वाली किताब प्लीज लुक आफ्टर माँ को बेचने के अंतर्राष्ट्रीय अधिकार अमेरिका, यूरोप के सहित उनीस देशो को दिया गया जिसकी शुरुआत चीन से हुई और किम ची यंग ने इस किताब का अंग्रेजी अनुवाद आर्च ३१ २०११ में किया|

विवाद[संपादित करें]

जून १६ २०१५ में उनपर हफिंगटन पोस्ट कोरिया ने पैट्रिऑटिस्म फिल्म से युकिओ मिशिमा द्वारा लिखित अनुच्छेद को चोरी करने का आरोप लगाया| शिन ने माफ़ी मांगी और उनके प्रकाशक ने किताब को बाजार से वापस ले लिया|

कृति[संपादित करें]

ई विल बी राइट देयर (2010)

प्लीज लुक आफ्टर मदर (२००९) प्लीज लुक आफ्टर मदर एक खोई हुई माँ और उसके परिवार की कहानी है जो परिवार के हर एक सदस्य के दृष्टिकोण से लिखी गयी है| इस किताब के साथ सीन ने एक महान कोरियाई लेखकों में अपना नाम शामिल कर लिया जिसने आलोचकों की प्रशंसा और व्यावसायिक सफलता हासिल की| किताब माँ के त्याग की कहानी के बारे में बताती है जो दक्षिण कोरिया के पुराने और आधुनिक जीवन के बदलाव को दर्शाती है और इसके द्वारा दक्षिण कोरियाई समाज के मानस पर माँ की जगह को फिर से सुदृढ़ करती है|

यी जिन (2007)

वायलेट (2001)

डी ट्रैन डिपार्ट्स एट सेवन (1999)

अ लोने रूम (१९९५) इस किताब के लिए शिन को १९९६ में माँहै लिटरेरी प्राइज दिया गया| अ लोने रूम का अनुवाद और प्रकाशन फ्रांस जर्मनी और चीन में किया गया और अमेरिकन पेन्न सेंटर की आर्थिक मदद से इसका अनुवाद अंग्रेजी में भी किया गया है|

डीप सॉरो (१९९६) शिन की यह किताब बचपन के तीन साथियो के एक तरफ़ा प्यार की कहानी है जिनकी ज़िंदगीयां बड़े होने के बाद भी एक दुसरे के रास्ते में आती है | जब तीनो दोस्त स्वर्ग सामान अपने गावँ को छोड़कर बड़े शहर में जाते है तोह वहाँ की ज़िन्दगी और कठिनाई कभी उन्हें पास लाती है तोह कभी एक दुसरे से दूर ले जाती है|

अनुवादित कार्य[संपादित करें]

  आई विल बी राइट देयर  
  डी प्लेश वेयर डी हारमोनियम वंस वास 
  प्लीज लुक अफ्तार मदर 
  अ लोन रूम 
  डी स्ट्रॉबेर्री फील्ड 
  डी साउंड ऑफ़ बेल्स 
  यी जिन

कोरीया भाषा में कार्य[संपादित करें]

उपन्यास

विंटर फेबल (ग्यौल उह्व १९९०) डीप सॉरो (गीपुण सूल्पं १९९४) आ लोन रूम (ओट्टनबांग १९९५) लोंग अगो वेन आई लेफ्ट होम (ओरएज्ून जिबेउल ट्टोनल ते १९९६) द ट्रेन डीपार्ट्स ऐट ७ (गीछअनून ७ सी ट्टोनने १९९९) वाय्लेट २००१ जाए'स स्टोरी (ज' इयागी २००२) ली जिन २००७ प्लीज़ लुक आफ्टर मदर (ओममारूल बूत्तखे २००९) आइल बी राइट देर २०१० डी अनोन वूमेन (मोरूनूंन यॉइंडुल २०११) स्टोरीस आई विश तू टेल द मून ( दालीगे डूलयोजीगो शिपूण इयागी २०१३)

छोटी कहानियाँ

वेर द हरमोनियम वंस स्टुड ( पुंगुउमी इस्दों जारी १९९३) पोटाटो ईटर्स ( गमजा मोकनूं सारमदुल १९९७) अंटिल इट टर्न्स इंटो रिवर ( गंज्मूली दोल तैएकाजी १९९८) स्ट्रॉबेरी फील्ड्स (त्टलगिबाट २०००) ड साउंड्स ऑफ बेल्स (जॉंगसॉरी २००३)

गैर - कथा

ब्यूटिफुल शेड (आरुंदाउन गूनुल १९९५) स्लीप सॉरो २००३