सदस्य:Neharajan.cep/प्रयोगपृष्ठ/2

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वॉल्ट व्हिटमैन

वॉल्ट व्हिटमैन[संपादित करें]

वॉल्टर "वॉल्ट" व्हिटमैन एक अम्रीकी कवि, निबंधकार और पत्रकार थे। वे अतिमावाद और यथार्थावाद की संक्रमण का हिस्सा थे। उन्हे "फादर ऑफ फ्री वर्स" भी कहा जाता हैं। उनकी सबसे लोकप्रिय कविता 'लीव्स ऑफ ग्रास' है।

जीवनी[संपादित करें]

उनका जन्म मई ३१, १८१९ को हन्टिन्ग्गटन नामक शहर में हुआ। उन्होंने अम्रीकन गृह युध में नर्स का काम भी किया। उन्होंने 'लीव्स ऑफ ग्रास' खुद के पैसों से १८५५ में प्रकाशित किया। १८४० और १८४१ के बीच व्हिटमैन ने दस संपादकीयों को तीन पत्रों में प्रकाशित किया। उनहोंने 'द लोन्ग्ग ईलैंड स्टार' में पत्रकार के रूप में काम किया। उसी दौरान व्हिटमैन ने कुछ कविताओं को 'न्यू यॉर्क मिरर' में प्रकाशित किया। उन्होंने १९३८ तक कई विद्यालयओं में काम किया। कई छोटे-मोटे काम करने के बाद उन्होंने कवि बनने का फैसला किया।[1]

कविताएँ[संपादित करें]

'लीव्स ऑफ ग्रास' को सबसे ज़्यादा प्रशंसा राल्फ वाल्डो इमर्सन से मिला, जिन्होंने विट्मान को पाँच खत लिखे थे। लेकिन कई लोगों ने इसकी काम-वासना को नापसन्द किया। व्हिटमैन काफी धार्मिक थे और यह उन्की कविताओं में भी झलकती हैं। 'सॉन्ग्ग ऑफ मईसेल्फ' में वे सभी धर्मों की आदर करने की बात करते हैं। व्हिटमैन की कविताओं से हमें यह धारणा मिलती है कि वे शायद समलैंगिक थे। पीटर डोयल और बिल डक्केट उनके सबसे परिचित प्रेमी थे। वे अम्रीका में गुलामी की प्रथा के विरुध थें। व्हिटमैन ने अम्रीका के बारे में कई कविताएँ लिखी हैं। उन्हें "नैशनल पोएट" के नाम से भी जाना जाता हैं। उनके कविताओं को कई संगीतकारों ने अपने गानों के लिए उपयोग किये है। उन्हें १८७३ में स्ट्रोक लगा और वे अपने भाई, जोर्ज वॉशिन्ग्गटन व्हिटमैन के साथ रहने लगे। उनकी माँ की मृत्यु उसी साल,मई में हुई। उन्होंने न्यू जर्सी में अपने सबसे लोकप्रिय कृतियों की रचना की। १८९१ में उन्होंने 'लीव्स ऑफ ग्रास' की नई संस्कारन बनाई, जिसे 'द डेतबेड एडिशन' का नाम दिया गया क्योंकि व्हिटमैन को लगा कि वे अपने अंतिम दिन जी रहे थे।[2]

सम्मान एवं पुरस्कार[संपादित करें]

उनकी मृत्यु मार्च २६, १८९२ में न्यूमोनिया के कारण हुआ। उन्की मृत शरीर को स्म्मान देने उनके घर में लोगों की भीड जमा हुई थी। उनके मृत्यु के चार दिन बाद हार्ले सिमेट्री में उनके अंतिम सांस्कार का आयोजन हुआ। व्हिटमैन के दोस्त, रॉबर्ट इंगरसॉल ने प्रशंसा भाषण दिया। बाद में उनके माता, पिता, भाई और बाकी परिवारवालों के शरीरों को व्हिटमैन के समाधी में लाया गया। १९५७ में 'वॉल्ट व्हिटमैन ब्रिज' का निर्माण किया गया जो काम्डेन के डेलावेर नदी को पार करता है। १९९७ में 'वॉल्ट व्हिटमैन कम्म्यूनिटी स्कूल' की स्थापना की गई। 'न्यू जर्सी हॉल ऑफ फेम' में २००९ में उन्हें प्रतिष्टापित किया गया। वॉल्ट व्हिटमैन ब्रिज के सामने उनकी प्रथिमा का उद्घाटन किया गया। व्हिटमैन के कुछ प्रसिद्ध लेखन हैं, 'स्पेसिमैन डेस', 'ड्रम टाप्स', 'फ्रन्क्लिन एवन्स', आदि।[3]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. https://en.wikipedia.org/wiki/Walt_Whitman
  2. https://www.poets.org/poetsorg/poet/walt-whitman
  3. https://www.poetryfoundation.org/poets/walt-whitman